LDC Grade II, Junior Assistant 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिनांक 12 जनवरी, 2026 (विज्ञापन संख्या 04/2026) को लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के कुल 10,644 पदों पर संयुक्त सीधी भर्ती-2026 हेतु अधिसूचना जारी की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (CET – सेकेंडरी स्तर) 2024 में सफल रहे अभ्यर्थी इसके पात्र हैं।

परीक्षा की संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
अधिसूचना12-01-2026 (विज्ञापन संख्या 04/2026)
पदों की संख्या10,644
गैर अनुसूचित क्षेत्र – 9,642
अनुसूचित क्षेत्र- 1,002
पात्रता12वीं पास
समान पात्रता परीक्षा (सी. सेकेंडरी) 2024 में सफल अभ्यर्थी
RS-CIT या अन्य कंप्यूटर डिप्लोमा
आवेदन15-01-2026 से 13-02-2026 तक (SSO या ई-मित्र से)
एडमिट कार्डक्लिक करें (परीक्षा दिनांक के पास)
परीक्षा दिनांक5-6 जुलाई, 2026
परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रमक्लिक करें
अन्य विवरण के लिए विस्तृत विज्ञापनक्लिक करें

लिपिक ग्रेड-II

विभागपद
राजस्थान लोक सेवा आयोग06
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान84
कुल योग90

नोट: लिपिक ग्रेड-II में अनुसूचित क्षेत्र के लिए पदों की संख्या शून्य (0) है।

कनिष्ठ सहायक

विभाग का नामNTSPTSPकुल
प्रशासनिक सुधार विभाग88279799806
कृषि विपणन निदेशालय58119600
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड9898
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड460450
कुल9,5521,00210,554
1.मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
2. (इनमें से कोई एक)DOEACC द्वारा आयोजित “O” या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स।

NIELIT, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कंप्यूटर कॉन्सेप्ट (CCC) सर्टिफिकेट कोर्स।

नेशनल/स्टेट काउंसिल या वोकेशनल ट्रेनिंग स्कीम के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) या डेटा प्रिपरेशन एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (DPCS) सर्टिफिकेट।

भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।

देश के किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट, जिसमें कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन एक विषय के रूप में रहा हो।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RS-CIT)।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष या उच्च योग्यता।

स्पष्टीकरण: किसी अभ्यर्थी के पास मौजूद कंप्यूटर की योग्यता या उच्च योग्यता के संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड या नियुक्ति प्राधिकारी (जैसा भी मामला हो) का निर्णय अंतिम होगा।
3.देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।
नोट-निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले है या सम्मिलित हो रहे है अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगें परंतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती की द्वितीय फेज टंकण परीक्षा की प्रारम्भिक तिथि तक अर्जित करनी अनिवार्य होगी।

न्यूनतम एवं अधिकतम आयु: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयु की गणना 01.01.2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुासर आयु छूट देय होगी।

विशेष छूट

  • राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, जिस भर्ती वर्ष विशेष में सीधी भर्ती नहीं हुई हो, उस अवधि के लिए अधिकतम 3 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
  • लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक (संयुक्त सीधी भर्ती-2024): पूर्व में आयु की गणना 01.01.2025 के अनुसार की गई थी, अतः समस्त आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 01 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।
  • राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: विगत 03 वर्षों में भर्ती नहीं होने के कारण इन विभागों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top