राजस्थान लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 की परीक्षा 19 अप्रैल, 2025 को होगी। आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1,100 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में उपजे भ्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
न्यूनतम नंबर का प्रावधान नहीं
राजस्थान पशुपालन सेवा नियम, 1963 के दिनांक 23 मई, 2022 को संशोधित नियम ’19’, के क्रम में साक्षात्कार द्वारा सीधी भर्ती के स्थान पर भर्ती को प्रतियोगी परीक्षा से किया गया है। इस संशोधित सेवा नियम में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं है।
परीक्षा स्कीम
- कुल प्रश्न: 150 (बहुविकल्पीय)
- कुल अंक: 150
- समय: 2 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
दो भागों में होगा पेपर
- भाग-ए: राजस्थान का सामान्य ज्ञान (40 प्रश्न, 40 अंक)
- भाग-बी: संबंधित विषय (110 प्रश्न, 110 अंक)
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें…. आरपीएससी का प्रेसनोट