राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आ रहा है। राज्य सरकार और विभिन्न भर्ती बोर्डों ने वर्ष 2025 के लिए अपनी प्रस्तावित परीक्षाओं का कलैंडर तैयार कर लिया है। इस सूची में शिक्षा विभाग, पुलिस, इंजीनियरिंग, और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कुल 44 विभिन्न भर्तियों का विवरण शामिल है। इसमें प्राध्यापक भर्ती से लेकर ग्राम विकास अधिकारी और नर्सिंग भर्ती तक शामिल हैं। वर्ष 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के संभावित माह इस प्रकार हैं-
| परीक्षा का माह | भर्तियों का विवरण और (पदों की संख्या) |
| जनवरी-मार्च | शिक्षा विभाग – विभिन्न पद (10,000) |
| फरवरी | सहायक विद्युत निरीक्षक (9) कनिष्ठ रसायनज्ञ (13), आयुष मिशन के विभिन्न पद (1,548) |
| मार्च | सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती-2024 मुख्य परीक्षा (1,014) |
| अप्रैल | उप निरीक्षक पुलिस (1,015) कृषि पर्यवेक्षक (1,100) पशु चिकित्सा अधिकारी (1,100) सहायक कृषि अभियंता (281) |
| मई | प्रयोगशाला सहायक भूगोल (136) प्रयोगशाला सहायक विज्ञान (668) राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं-RAS (500) |
| मई-जून | व्याख्याता, व्याख्याता कृषि एवं कोच संयुक्त भर्ती (3,725) |
| जून | महिला पर्यवेक्षक (72) वनपाल भर्ती (259) |
| जून-जुलाई | कानिस्टेबल परीक्षा (4,000) |
| जुलाई | लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक (10,644) वरिष्ठ अध्यापक भर्ती (6,500) कनिष्ठ विधि अधिकारी (12) |
| जुलाई-अगस्त | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – PHED (3,000) |
| अगस्त | वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (322) बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (2,214) सांख्यिकी अधिकारी (113) |
| सितम्बर | शारीरिक शिक्षा अध्यापक (1,079) निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स (12) निरीक्षक कारखाना रसायन (1) |
| अक्टूबर | सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (9) सफाई कर्मचारी भर्ती (24,793) ऊर्जा विभाग (2,000) |
| अक्टूबर-दिसम्बर | विविध पद (6,000) |
| नवम्बर | संरक्षण अधिकारी (12) कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती (774) |
| दिसम्बर | संविदा टीचिंग एसोसिएट (3,500) ग्राम विकास अधिकारी-VDO (3,430) चिकित्सा अधिकारी (600) नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल भर्ती (2,000) |