राजस्थान के निर्यात में बड़ी छलांग- वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 50 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात

राजस्थान के कुल निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। डीजीसीआई भारत सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में ही राजस्थान से 50 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ है। 


राज्य से वर्ष 2024-25 में कुल 97 हजार 171 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ। जो वर्ष 2023-24 के कुल निर्यात 83 हजार 704 करोड़ रुपये की तुलना में 13 हजार 467 करोड़ रुपये अधिक है।  


राजस्थान की पांच प्रमुख निर्यातक वस्तुओं में इंजीनियरिंग वस्तुएं, रत्न एवं आभूषण, धातु, वस्त्र तथा हस्तशिल्प प्रमुख है। जिनका राज्य के निर्यात में 67 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। 

आर्थिक समीक्षा 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार,

राजस्थान से कपड़ा निर्यात वर्ष 2024-25 में 9 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जबकि वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 8 हजार 819 करोड़ रुपये था। 


रत्न एवं आभूषण सेक्टर का वर्ष 2024-25 में 17 हजार 567 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात था। यह आंकड़ा वर्ष 2023-24 में 11 हजार 183 करोड़ रुपये रहा। 


अभियांत्रिकी सेक्टर से वर्ष 2024-25 में 19 हजार 849 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया गया। जबकि वर्ष 2023-24 में इस सेक्टर से 16 हजार 592 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। 


धातु सेक्टर में लौह एवं अलौह श्रेणी से वर्ष 2024-25 में 10 हजार 24 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया गया। वर्ष 2023-24 में इस सेक्टर की दोनों श्रेणियों से कुल 9 हजार 857 करोड़ रुपये का ही निर्यात हुआ। 


हस्तशिल्प वस्तुओं का वर्ष 2024-25 में 8 हजार 444 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ। यह निर्यात आंकड़ा वर्ष 2023-24 में 7 हजार 986 करोड़ रुपये था।  


कृषि एवं खाद्य उत्पाद का वर्ष 2024-25 में 7 हजार 195 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ। यह निर्यात वर्ष 2023-24 में 6 हजार 486 करोड़ रुपये था।

निर्यात मद (Items)वर्ष 2023-24 (करोड़ ₹)वर्ष 2024-25 (करोड़ ₹)
अभियांत्रिकी (Engineering)16,59219,849
रत्न एवं आभूषण11,18317,567
धातु (Metals)9,85710,024
कपड़ा (Textiles)8,8199,700
हस्तशिल्प (Handicrafts)7,9868,444
कृषि एवं खाद्य उत्पाद6,4867,195

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top