राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) द्वारा प्रतिदिन ‘सुजस ई-बुलेटिन’ का प्रकाशन किया जाता है। यह बुलेटिन राज्य सरकार का एक आधिकारिक और सबसे प्रामाणिक दस्तावेज है। इसमें मुख्यमंत्री के निर्णयों, कैबिनेट के फैसलों, राज्य सरकार की नवीन योजनाओं, फ्लैगशिप कार्यक्रमों और नीतियों के साथ-साथ प्रतिदिन होने वाली राजकीय गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा समाहित होता है।
राज्य में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RAS, RJS, REET, पुलिस उपनिरीक्षक (SI), और CET की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इसका नियमित अध्ययन करना किसी वरदान से कम नहीं है। चूँकि इसमें दी गई जानकारी सीधे सरकार के रिकॉर्ड से आती है, इसलिए इसमें आंकड़ों और तथ्यों की शुद्धता शत-प्रतिशत होती है, जो मुख्य परीक्षा (Mains) में उत्तर लेखन और प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।
यह बुलेटिन सामान्यतः रात 8 बजे तक प्रकाशित होता है। आज का बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें-