LDC 2014: Paper-2 (11 JAN), Test-1 April 27, 2026 इस टेस्ट के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है। इस टेस्ट के लिए निर्धारित समय समाप्त हो गया है। LDC 2014: Paper-2 (11 JAN), Test-1 1 / 32 निम्नलिखित में से कौनसा समास विग्रह सही नहीं है? धर्मपरायण = धर्म में परायण भयभीत = भय के द्वारा भीत कृष्णाश्रित = कृष्ण को आश्रित राष्ट्रपति = राष्ट्र का पति 2 / 32 निम्नलिखित में से किस शब्द का संधि विच्छेद गलत है? पितृप्रदेश = पितृ + उपदेश प्रौढ = प्र + ऊढ निरीह = निः + ईह नवोढ़ा = नव + ऊढा 3 / 32 ‘शरत् + चन्द्र’ की सही संधि क्या होगी? शरद्न्द्र शरदचंद्र शरच्चन्द्र शरचन्द्र 4 / 32 इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ है? पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं। चिड़िया दाना चुग रही है। पशु मैदान में चर रहे हैं। अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 5 / 32 ‘Discretionary Power’ के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द है- विवेकाधिकार स्वनिर्णय विवेकाधीन स्वेच्छानिर्णय 6 / 32 ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं? ज्ञानी इच्छुक पिपासु जिज्ञासु 7 / 32 ‘समापन-समारोह के समय सभा भवन में लगभग तीन सौ श्रोता उपस्थित थे।’ - इस वाक्य का अंग्रेजी में सही रूपांतरण होगा- About three hundred audience were present in the auditorium. About three hundred people were there at the time of final function. In the last function, almost three hundred persons were present. In the final function, three hundred audience were present. 8 / 32 ‘Disbursing Authority’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द है- वितरण प्राधिकारी संवितरण प्राधिकारी वितरण अधिकारी संवितरण अधिकारी 9 / 32 इनमें से किस शब्द का अर्थ ‘Endorsement’ से संबद्ध नहीं है? भुगतान बेचान समर्थन पृष्ठांकन 10 / 32 ‘अपनी कुशलता छिपाने के लिए बहाने बनाने का’ भावार्थ व्यक्त करने वाली लोकोक्ति है- न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी नौ दिन चले अढ़ाई कोस नाच न जाने आँगन टेढ़ा न रहेगा बाँस, न बजेगी बांसुरी 11 / 32 ‘निष्ठुर’ शब्द का सही संधि-विच्छेद क्या होगा? निस् + ठुर निः + ठुर निः + स्थुर निष्ठु + र 12 / 32 ‘You have finished your work before I came’ - इस वाक्य का हिन्दी में सही रूपांतरण होगा- मैं आया उससे पूर्व क्या तुम अपना काम कर चुके थे। तुम्हारे कार्यसमाप्ति से पूर्व ही मैं आ गया था। मैं आया उससे पूर्व तुम अपना काम समाप्त कर चुके थे। कार्य-समाप्ति से पूर्व ही मैं आ चुका था। 13 / 32 ‘बाल की खाल निकालना’, मुहावरे का भावार्थ है- व्यर्थ परिश्रम करना। अनावश्यक सूक्ष्म विश्लेषण करना। बहुत मेहनत का काम करना। बालों लोचना। 14 / 32 निम्नलिखित में से किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है? नीरस प्रतिदिन देशभक्ति यथारुचि 15 / 32 निम्नलिखित में से कौनसा शब्द द्वन्द्व समास का उदाहरण नहीं है? पाप-पुण्य जीवन-मरण राजा-प्रजा यथाशक्ति 16 / 32 दक्षिण पूर्व के बीच की दिशा को क्या कहते हैं? ईशान वायव्य आग्नेय नैर्ऋत्य 17 / 32 ‘चन्द्रचूड़’ सामासिक-पद में कौनसा समास है? तत्पुरुष द्वन्द्व कर्मधारय बहुब्रीहि 18 / 32 ‘औरंगजेब की मृत्यु के थोड़े समय बाद ही मुगल-साम्राज्य की अवनति प्रारम्भ हो गई थी।’ इस वाक्य का अंग्रेजी में सही रूपांतरण होगा- After the death of Aurangzeb, the Mughal-empire started to decline. The Mughal-empire had begun to decline shortly after the death of Aurangzeb. Shortly after the death of Aurangzeb, the Mughal-empire declined. As soon as Aurangzeb died, the Mughal-empire started to end. 19 / 32 इनमें से किस वाक्य में ‘पूर्व कालिक’ क्रिया है? ठोकर लगते ही लड़का गिर पड़ा। वह चाय पीकर घूमने जाता है। विद्यार्थी आयें तो कक्षा लगे। निरपराध को डाँटते शर्म नहीं आती? 20 / 32 ‘The discharge petition is kept in abeyance’ का हिन्दी में सही रूपांतरण होगा- कार्यमुक्ति प्रार्थनापत्र को स्थगित रखा गया है। सेवामुक्ति निवेदन को प्रास्थगित रखा गया है। उन्मोचन याचिका को प्रास्थगित रखा गया है। सेवा-समाप्ति याचिका को स्थगित रखा गया है। 21 / 32 इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है? मैंने उसे एक पुस्तक दी। रमा पत्र लिख रही है। सोहन देर तक सोता है। विद्यार्थी कक्षा में पढ़ रहे हैं। 22 / 32 सरकारी पत्र में निम्नलिखित में से कौनसा घटक नहीं होता? संबोधन दिनांक अभिवादन पत्रांक 23 / 32 ‘हवा से बातें करना’ मुहावरे का भावार्थ है- बहुत अधिक बोलना सपनों की दुनिया में रहना हमेशा काल्पनिक बातें करना बहुत तेज दौड़ना 24 / 32 ‘स्त्रैण’ शब्द के लिए सही वाक्यांश क्या है? स्त्रियों से मोह रखने वाला स्त्रियों जैसे स्वभाव वाला स्त्रियों से प्रभावित होने वाला स्त्रियों को खुश रखने वाला 25 / 32 सामान्यतया सरकारी पत्रों में किस संबोधन का प्रयोग होता है? महाशय महोदय/महोदया श्रीमान मान्यवर 26 / 32 निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ ‘Deputation’ से संबद्ध नहीं है? प्रतिनियुक्ति प्रतिनिधि-मंडल शिष्ट मंडल अस्थायी-नियुक्ति 27 / 32 जहाँ मन, वाणी और इन्द्रियाँ नहीं पहुँच सकें, उसे क्या कहते हैं? अवाङमानसगोचर अतीन्द्रिय इन्द्रियातीत अज्ञेय 28 / 32 ‘काठ की हाँड़ी बार-बार नहीं चढ़ती’ का भावार्थ है- कपट व्यवहार बहुत दिनों तक नहीं चलता। काठ की हाँड़ी को अत्यावश्यक होने पर ही काम में लेना चाहिए। खाना बनाने में धातु के बर्तन ही काम में लेने चाहिए। खाना पकाने में काठ की हाँड़ी काम में नहीं लेनी चाहिए। 29 / 32 ‘तुलसीकृत’ सामासिक-पद में कौनसा समास है? करण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष 30 / 32 विभिन्न वस्तुओं की नीलामी हेतु सरकार द्वारा समाचार पत्रों में दिये जाने वाले विज्ञापन को क्या कहते हैं? अधिसूचना परिपत्र प्रेस विज्ञप्ति निविदा सूचना 31 / 32 ‘गायक’ शब्द का सही संधि विच्छेद क्या होगा? गै + यक गे + अक गा + यक गै + अक 32 / 32 ऐसे सरकारी पत्र जिनमें व्यक्तित्व की प्रधानता होती है और अपने समकक्ष को लिखे जाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं? अर्द्ध-सरकारी पत्र शासकीय पत्र व्यक्तिगत पत्र परिपत्र अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%