रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरीज (Paramedical Categories) के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Indicative Notice) जारी की है। इस भर्ती के तहत सभी आरआरबी जोनों में कुल 560 संभावित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 14 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 सितंबर, 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर, 2026
शैक्षणिक योग्यता
- पैरामेडिकल के विभिन्न पदों (जैसे नर्सिंग अधीक्षक, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर आदि) के अनुसार 10+2, संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा अथवा संबंधित विषय में डिग्री निर्धारित की जाएगी।
कुल पद एवं वेतनमान
- कुल संभावित पद: 560
- पद का नाम: Paramedical Categories (विभिन्न पद)
- वेतनमान: 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार Pay Level 3 से Pay Level 7
आवेदन शुल्क
- विस्तृत अधिसूचना जारी होने पर अधिसूचित किया जाएगा।
आयु सीमा
- आयु सीमा: न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।
- आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देय होगी।
अन्य जानकारी
- केंद्रीयकृत रोजगार सूचना संख्या (CEN): No. 05/2026 (Ref No. RRB/RNC/Advt./CEN/05/2026)
- Aadhaar Verification: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार से अपना सत्यापन करें। 10वीं के प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में नाम व जन्म तिथि का शत-प्रतिशत मिलान होना चाहिए।
- आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन मोड (rrbapply.gov.in) के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
- संक्षिप्त विज्ञप्ति: क्लिक करें
- विस्तृत विज्ञप्ति: क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन: क्लिक करें