Central Silk Board: Young Professional के पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर तक करें ईमेल से आवेदन

केंद्रीय रेशम बोर्ड (Central Silk Board), वस्त्र मंत्रालय ने अपने बेंगलुरु स्थित केंद्रीय कार्यालय और देशभर के विभिन्न संस्थानों/इकाइयों में अनुबंध (Contract) के आधार पर Young Professional (Grade-3) के कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित 7 अक्टूबर, 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर, 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित क्षेत्र में Chartered Accountant (CA) या MBA / M.Com डिग्री।
  • अनुभव: CA अभ्यर्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव तथा MBA / M.Com अभ्यर्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है
  • अनुभव ऑटोनॉमस बॉडीज की सरकारी लेखा प्रणाली, Tally Prime, सरकारी खरीद प्रक्रिया, TA/DA बिल, पेंशन, मेडिकल बिल और इंटरनल ऑडिट आदि में होना चाहिए।

कुल पद: 14

Place of PostingPost
Central Office, CSB, Bengaluru04
CSB-CSR&TI, Mysuru (Karnataka)01
CSB-CSR&TI, Berhampore (West Bengal)01
CSB-CTR&TI, Ranchi (Jharkhand)01
CSB-CSTRI, Bengaluru (Karnataka)01
CSB-CSR&TI, Pampore (Jammu & Kashmir)01
CSB-CMER&TI, Lahdoigarh (Assam)01
CSB-BTSSO, Bilaspur (Chhattisgarh)01
CSB-MESSO, Guwahati (Assam)01
CSB-NSSO, Bengaluru (Karnataka)01
CSB-R.O, New Delhi01
कुल पद14

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है (निःशुल्क)।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष।
  • आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 के आधार पर होगी।

अन्य जानकारी

  • विज्ञापन संख्या: CSB/YP/03/2026
  • पद का प्रकार: पूर्णतः संविदा (Contractual Basis) आधारित, प्रारंभिक कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • मानदेय: ₹70,000/- प्रति माह (सभी करों सहित)।
  • चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों में से योग्य अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्टिंग और चयन समिति के माध्यम से साक्षात्कार/चयन किया जाएगा।
  • आवेदन कैसे करें: निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ ई-मेल आईडी estab2.csb@nic.in पर 7 अक्टूबर, 2026 तक भेजें।

महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top