कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Lower Division Clerk (LDC) / Junior Secretariat Assistant (JSA) तथा Data Entry Operator (DEO) के कुल 2,536 संभावित पदों पर भर्ती के लिए Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल अथवा ‘mySSC’ मोबाइल ऐप के माध्यम से 7 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 सितंबर, 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर, 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर, 2026
- आवेदन पत्र सुधार: 14 अक्टूबर, 2026 से 16 अक्टूबर, 2026
शैक्षणिक योग्यता
- LDC / JSA एवं DEO / DEO Grade ‘A’: 12वीं (10+2) कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
- DEO / DEO Grade ‘A’ (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC एवं संस्कृति मंत्रालय हेतु): विज्ञान संकाय में गणित (Mathematics) विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कुल पद
- कुल संभावित पद: 2,536
- पद का नाम: Lower Division Clerk (LDC) / Junior Secretariat Assistant (JSA), Data Entry Operator (DEO) एवं Data Entry Operator Grade ‘A'(नोट: श्रेणीवार एवं पदवार अंतिम रिक्तियों का विवरण SSC की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।)
आवेदन शुल्क
- महिला, SC, ST, PwBD एवं ESM वर्ग: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
- अन्य सभी अभ्यर्थी: ₹100/-
आयु सीमा
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष (जन्म 2 अगस्त, 1999 से 1 अगस्त, 2008 के बीच)।
- अधिकतम आयु सीमा में छूट: SC / ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष (OBC PwBD को 13 वर्ष, SC/ST PwBD को 15 वर्ष) और ESM को 3 वर्ष की छूट नियमानुसार देय होगी।
- आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 के आधार पर होगी।
अन्य जानकारी
- विज्ञापन क्रमांक: F. No. HQ-C1102/5/2026-C-1
- चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी—Tier-I (क्वालिफाइंग) और Tier-II (मेरिट आधारित)। इसके बाद स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन होगा।
- परीक्षा पैटर्न:
- Tier-I (200 अंक, 60 मिनट): English Language (50 अंक), General Intelligence (50 अंक), Quantitative Aptitude (50 अंक) और General Awareness (50 अंक)। गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- Tier-II: Session-I में Section-I (गणित व रीजनिंग – 180 अंक), Section-II (अंग्रेजी व सामान्य जागरूकता – 180 अंक) तथा Section-III (कंप्यूटर ज्ञान – 45 अंक, क्वालिफाइंग)। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
- Session-II: Skill Test / Typing Test (क्वालिफाइंग)।
- आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन मोड (ssc.gov.in या ‘mySSC’ ऐप) के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
- विस्तृत विज्ञप्ति: क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन: क्लिक करें