DLB Rajasthan: सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर तक आवेदन, देखें आपके निकाय में कितने पद हैं?

स्वायत्त शासन विभाग (DLB), राजस्थान ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी (Sanvidha Safai Karmchari) के कुल 24,752 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अगस्त, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 सितंबर, 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: संविदा सफाई कर्मचारी पद हेतु कोई औपचारिक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।
  • अनुभव: राज्य के किसी भी नगरीय निकाय, संवेदक या प्राधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
  • अनुभव प्रमाण-पत्र 1 अगस्त, 2026 के पश्चात और आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व का जारी होना चाहिए।

कुल पद

इस भर्ती के तहत कुल 24,752 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area): 24,277 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area): 475 पद

निकायवार पदों का विवरण

गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area)

नगरीय निकाय का नामकुल रिक्त पद
जयपुर4811
कोटा1357
बीकानेर1084
जोधपुर890
सीकर480
भरतपुर450
अलवर426
भिवाड़ी350
धौलपुर340
हिण्डौन328
चूरू320
श्रीगंगानगर318
सुजानगढ़300
उदयपुर300
भीलवाड़ा296
अजमेर290
झुन्झुनूं287
पाली287
सवाई माधोपुर271
फतेहपुर248
टोंक242
मकराना237
करौली230
दौसा211
ब्यावर201
बूंदी201
बाड़ी200
सरदारशहर200
चित्तौड़गढ़187
चौमू183
नवलगढ़176
बाड़मेर164
हनुमानगढ़164
गंगापुर सिटी163
नागौर160
जैसलमेर149
कोटपुतली148
बारां144
कुचामनसिटी141
चिड़ावा130
राजगढ़ (चूरू)120
झालारापाटन120
डिडवाना111
निम्बाहेड़ा110
नोखा110
रामगढ़ (सीकर)109
रतनगढ़109
खैरथल103
बांदीकुई101
बगरू100
सुरतगढ़100
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)98
जालौर98
पिलानी96
सोजत सिटी95
लालसोट90
रिंगस90
पिपाड़ सिटी89
उदयपुरवाटी87
बालोतरा85
सांचौर85
लोसल84
राजसमन्द83
कांमा82
रावतसर82
किशनगढ़81
मालपुरा80
बहरोड़78
अनुपगढ़78
तिजारा76
डीग76
फलौदी75
बयाना75
विजयनगर74
केकड़ी74
किशनगढ़ रेनवाल73
नीम का थाना73
बिसाउ72
मेड़ता सिटी71
मण्डावा71
श्रीडूंगरगढ़70
झालावाड़70
पुष्कर68
सुमेरपुर68
नगर68
सुरजगढ़67
पोकरण67
सादड़ी67
रामगंजमण्डी66
बिलाड़ा65
जैतारण64
चाकसू64
सांभर64
बिदासर64
फुलेरा63
खुडाला-फालना63
जोबनेर60
गुलाबपुरा58
सिरोही57
नाथद्वारा57
लाडनूं56
टोडारायसिंह56
भुसावर55
अन्ता53
संगरीया52
छबड़ा52
टोड़ाभीम51
भवानीमण्डी51
श्रीमाधोपुर50
नदबई50
तरानगर50
देशनोक49
शाहपुरा (भीलवाडा)47
पीलीबंगा45
विद्याविहार44
लाखेरी44
मुकन्दगढ़42
निवाई42
श्रीकरणपुर42
गंगापुर41
वैर40
राजगढ़ (अलवर)39
बाली39
भादरा39
मांगरोल39
भीनमाल38
रानी37
कापरेन37
मूण्डवा36
बग्गड36
रतननगर35
पिड़ावा34
राजलदेसर33
सरवाड32
अकलेरा31
आसीन्द30
खण्डेला30
कुम्हेर30
छापर30
तख्तगढ़29
सांगोद29
बडी सादडी28
बेंगू28
कुचेरा27
खेतड़ी27
केशोरायपाटन27
पिण्डवाडा26
इन्द्रगढ़26
खेरली25
शाहपुरा (जयपुर)25
विराटनगर25
पदमपुर25
कपासन25
परबतसर24
माण्डलगढ़24
आमेट24
भीण्डर24
कानोड़24
नांवा20
रायसिहंनगर20
सादुलशहर20
देवगढ़20
नोहर18
केसरीसिंहपुर17
नैनंवा17
जहाजपुर16
देवली14
उनियारा14
फतेहनगर13
गजसिंहपुर11
राजाखेड़ा10
रावतभाटा10
शिवगंज5
श्रीविजयनगर5
गैर-अनुसूचित क्षेत्र कुल24,277

अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area)

नगरीय निकाय का नामकुल रिक्त पद
आबू रोड़125
डूंगरपुर72
प्रतापगढ़70
बांसवाड़ा64
आबू पर्वत46
सागवाड़ा35
छोटी सादडी25
कुशलगढ़20
सलूम्बर18
अनुसूचित क्षेत्र कुल475

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (अनारक्षित) अभ्यर्थी: ₹600/-
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी: ₹400/-
  • दिव्यांगजन: ₹400/-
  • नोट: वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क देय नहीं है।

आयु सीमा

  • दिनांक 1 जनवरी, 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
  • आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, EWS, महिलाएं आदि) को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अन्य जानकारी

  • चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन नगरीय निकायवार लॉटरी प्रक्रिया (सॉफ्टवेयर के माध्यम से) द्वारा किया जाएगा।
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (SSO Portal / E-Mitra)

महत्वपूर्ण लिकं

आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक करें
विज्ञप्ति: क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top