इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि (तमिलनाडु) ने Technical Assistant, Technician ‘B’, Cook ‘A’ और Fireman ‘A’ के कुल 22 पदों पर नियमित भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर, 2026 से शुरू हो रही है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी IPRC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 5 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Quick Overview
| Recruitment Agency | ISRO Propulsion Complex (IPRC), Mahendragiri |
| Post Name | Technical Assistant, Technician ‘B’, Cook ‘A’, Fireman ‘A’ |
| Total Posts | 22 |
| Application Start | 15 September, 2026 |
| Last Date | 05 October, 2026 |
| Age Limit | 18 to 35 Years |
| Application Fee | ₹500 – ₹750 |
सीधे सवाल, सटीक जवाब
- यह भर्ती किस पद और कितने पदों के लिए निकाली गई है?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तहत IPRC महेंद्रगिरि द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी संवर्ग के कुल 22 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। - इसके लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या रखी गई है?
- शैक्षणिक योग्यता: संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा, संबंधित ट्रेड में ITI, 5 वर्ष अनुभव सहित 10वीं पास (कुक हेतु) अथवा शारीरिक दक्षता मानक सहित 10वीं पास (फायरमैन हेतु)।
- आयु सीमा: अधिकांश पदों के लिए 18 से 35 वर्ष और फायरमैन के लिए 18 से 25 वर्ष (आयु की गणना 5 अक्टूबर, 2026 के आधार पर होगी; आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
- 3. कार्यक्षेत्र और आवेदन का दायरा क्या है?
यह अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार के अधीन इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि (तमिलनाडु) की भर्ती है, जिसमें पूरे भारत के पात्र नागरिक आवेदन करने के योग्य हैं। - आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं?
ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर, 2026 से शुरू होंगे तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2026 रहेगी। - अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन क्यों करें?
यह देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में केंद्र सरकार के नियमित पदों पर तकनीकी करियर बनाने का उत्कृष्ट अवसर है। - आवेदन प्रक्रिया, फीस और चयन पद्धति क्या है?
आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल (iprc.gov.in) पर स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने पर अभ्यर्थियों को रिफंड की सुविधा दी गई है। चयन लिखित परीक्षा (OMR आधारित) के अंकों और क्वालिफाइंग स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर होगा।
अब जानकारी विस्तार से…
पदों का वर्गीकरण
- Technician ‘B’ (Fitter): कुल 4 पद (OBC- 3, EWS- 1) [इनमें से 1 पद भूतपूर्व सैनिक (Ex-SM) के लिए आरक्षित है]
- Technical Assistant (Mechanical): कुल 3 पद (UR- 1, OBC- 1, ST- 1)
- Technician ‘B’ (Machinist): कुल 3 पद (UR- 2, SC- 1) [इनमें से 1 पद दिव्यांगजन (PwBD-Ortho) के लिए आरक्षित है]
- Fireman ‘A’: कुल 3 पद (UR- 2, OBC- 1) [इनमें से 1 पद भूतपूर्व सैनिक (Ex-SM) के लिए आरक्षित है]
- Technician ‘B’ (Turner): कुल 2 पद (UR- 1, SC- 1)
- Technician ‘B’ (Welder): कुल 2 पद (UR- 1, SC- 1)
- Technical Assistant (Automobile): कुल 1 पद (OBC- 1)
- Technical Assistant (Electronics & Comm.): कुल 1 पद (UR- 1)
- Technician ‘B’ (RAC): कुल 1 पद (UR- 1)
- Technician ‘B’ (Electrician): कुल 1 पद (EWS- 1)
- Cook ‘A’: कुल 1 पद (UR- 1)
(कुल 22 पदों का श्रेणीवार योग: UR- 10, OBC- 6, SC- 3, EWS- 2, ST- 1)
शैक्षणिक योग्यता
- Technical Assistant: संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (Automobile / Mechanical / Production / Electronics & Communication / Telecommunication / Instrumentation) में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा।
- Technician ‘B’: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा संबंधित ट्रेड (Turner / Fitter / Welder / Machinist / RAC / Electrician) में ITI (NTC/NAC) प्रमाणपत्र।
- Cook ‘A’: 10वीं उत्तीर्ण तथा किसी प्रतिष्ठित होटल अथवा कैंटीन में कुक के रूप में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
- Fireman ‘A’: 10वीं उत्तीर्ण के साथ निर्धारित शारीरिक मापदंड व दक्षता मानक पूर्ण होना अनिवार्य (आवेदन के साथ प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा)।
चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न
- चयन प्रक्रिया: ऑफलाइन लिखित परीक्षा (OMR आधारित) और स्किल टेस्ट (केवल क्वालिफाइंग ‘GO/NO-GO’ आधार पर)। Fireman ‘A’ पद हेतु स्किल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षण – PET) और विस्तृत मेडिकल जांच होगी।
- लिखित परीक्षा केंद्र: तिरुनेलवेली (Tirunelveli) एवं चेन्नई (Chennai)।
- नेगेटिव मार्किंग: Technical Assistant व Technician ‘B’ पदों हेतु प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक कटेंगे; Cook ‘A’ व Fireman ‘A’ पदों हेतु प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- अंतिम मेरिट: अंतिम चयन सूची केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- विस्तृत विज्ञप्ति: क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक करें
- पुराने प्रश्न पत्र: क्लिक करें