SSC CPO SI: 1,871 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 30 सितंबर तक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में Sub-Inspector (Executive / GD) तथा CISF में Sub-Inspector (Fire) के कुल 1,871 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अथवा mySSC मोबाइल ऐप के माध्यम से 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 सितंबर, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 1 अक्टूबर, 2026
  • आवेदन पत्र सुधार: 8 अक्टूबर, 2026 से 10 अक्टूबर, 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • Sub-Inspector (Delhi Police & CAPFs GD): किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) अथवा समकक्ष। दिल्ली पुलिस में पुरुष अभ्यर्थियों के पास शारीरिक परीक्षण (PET/PST) के समय LMV (मोटरसाइकिल एवं कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
  • Sub-Inspector (Fire – CISF): भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) के साथ विज्ञान में स्नातक डिग्री अथवा 10वीं के साथ संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (Mechanical, Civil, Electrical, Automobile, Chemical आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा।

कुल पद: 1,871

पद / बल का नामकुल पद
BSF – Sub-Inspector (GD)457
CISF – Sub-Inspector (GD)250
CISF – Sub-Inspector (Fire)234
CRPF – Sub-Inspector (GD)254
Delhi Police – Sub-Inspector (Exe.) Male205
ITBP – Sub-Inspector (GD)187
SSB – Sub-Inspector (GD)172
Delhi Police – Sub-Inspector (Exe.) Female112
Total1871
CategoryPosts
UR864
OBC499
SC291
EWS186
ST31
Total1871

आवेदन शुल्क

  • महिला, SC, ST एवं Ex-Servicemen (ESM): कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
  • अन्य सभी अभ्यर्थी: ₹100/-

आयु सीमा

  • आयु सीमा: अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष (जन्म 2 अगस्त, 2001 से 1 अगस्त, 2006 के बीच)।
  • CISF SI (Fire) हेतु: न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष (जन्म 2 अगस्त, 1996 से 1 अगस्त, 2008 के बीच)।
  • अधिकतम आयु सीमा में छूट: SC / ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा Ex-Servicemen को नियमानुसार छूट देय होगी।
  • आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।

अन्य जानकारी

  • विज्ञापन क्रमांक: E/37/2026-C-2 SECTION
  • चयन प्रक्रिया: चयन चार चरणों में संपन्न होगा—Paper-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण (PST/PET), Paper-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME/RME)।
  • परीक्षा पैटर्न:
    • Paper-I (100 प्रश्न, 100 अंक, 1 घंटा): रीजनिंग (25), सामान्य ज्ञान (25), गणित (25) एवं अंग्रेजी (25)। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
    • Paper-II (160 प्रश्न, 320 अंक, 2 घंटे): रीजनिंग (40 अंक), सामान्य ज्ञान (40 अंक), गणित (40 अंक) एवं अंग्रेजी (200 अंक)। गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन मोड (ssc.gov.in अथवा ‘mySSC’ ऐप) से स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top