CSIR-NEIST में भर्ती: 12वीं पास और पोस्ट ग्रेजुएट 28 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

CSIR-नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NEIST), जोरहाट ने कनिष्ठ आशुलिपिक (Junior Stenographer), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 अगस्त, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 सितंबर, 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • कनिष्ठ आशुलिपिक: 12वीं (10+2) उत्तीर्ण या इसके समकक्ष योग्यता और DoPT के नियमानुसार स्टेनोग्राफी में दक्षता।
  • जूनियर सचिवालय सहायक: 12वीं (10+2) उत्तीर्ण या इसके बराबर की योग्यता और DoPT के नियमानुसार कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड व कंप्यूटर के इस्तेमाल में दक्षता।
  • जूनियर हिंदी अनुवादक: हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन), जिसमें डिग्री स्तर पर अंग्रेजी या हिंदी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय के रूप में या परीक्षा के माध्यम के रूप में रही हो।

कुल पद

पद का नामपद संख्या एवं आरक्षण
कनिष्ठ आशुलिपिक02 (Unreserved – 01 for PwBD, SC – 01)
जूनियर सचिवालय सहायक01 (Unreserved – For ESM)
जूनियर हिंदी अनुवादक01 (Unreserved)
कुल पद04

वेतनमान

  • कनिष्ठ आशुलिपिक: Pay Level-4 (₹25,500 – ₹81,100/-)
  • जूनियर सचिवालय सहायक: Pay Level-2 (₹19,900 – ₹63,200/-)
  • जूनियर हिंदी अनुवादक: Pay Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400/-)

आयु सीमा

  • कनिष्ठ आशुलिपिक: अधिकतम 27 वर्ष
  • जूनियर सचिवालय सहायक: अधिकतम 28 वर्ष
  • जूनियर हिंदी अनुवादक: अधिकतम 30 वर्ष
  • SC, ST, OBC, PwBD और Ex-Servicemen को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अन्य जानकारी

  • विज्ञापन संख्या: Advertisement No. 05/2026-REC & 06/2026-REC
  • संस्थान की वेबसाइट: neist.res.in
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन
  • चयन प्रक्रिया/परीक्षा पैटर्न: स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन देखें।

महत्वपूर्ण लिंक

संस्थान की वेबसाइट: क्लिक करें

अधिकारिक विज्ञप्ति: क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top