राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कनिष्ठ अभियंता (सिविल डिग्री/डिप्लोमा) तथा कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत डिप्लोमा) के कुल 874 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तथा आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2026 रखी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अगस्त, 2026
- ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भरने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर, 2026
- संभावित परीक्षा तिथि: फरवरी 2027
शैक्षणिक योग्यता
- कनिष्ठ अभियंता: सिविल/डिग्रीधारी
- भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
- कनिष्ठ अभियंता: सिविल/डिप्लोमाधारी
- सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
- कनिष्ठ अभियंता: यांत्रिक/विद्युत डिप्लोमाधारी
- यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कुल पद
इस भर्ती के तहत कुल 874 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनका विभागवार विवरण निम्नलिखित है:
सार्वजनिक निर्माण विभाग
| पद का नाम | संख्या |
| कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) | 351 |
| कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) | 42 |
| कुल पद | 393 |
जल संसाधन विभाग
| पद का नाम | संख्या |
| कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) | 72 |
| कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) | 179 |
| कुल पद | 251 |
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
| पद का नाम | संख्या |
| कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) | 47 |
| कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) | 151 |
| कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिकी/विद्युत) (डिप्लोमा धारक) | 32 |
| कुल | 230 |
वेतनमान
- पे-मैट्रिक्स लेवल: L-10
आयु सीमा
- आयु सीमा (दिनांक 01.01.2027 को): न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष।
- आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी
- विज्ञापन क्रमांक: प.14(199)RSSB/अर्थना/कनि.अभि./संयुक्त भर्ती/2026
- परीक्षा आयोजन (संभावित): बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन संभावित फरवरी 2027 में Computer Based Test (CBT), Tablet Based Test (TBT) या ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग आयोजित करवाया जाएगा।
- सामान्यीकरण (Normalization): परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित होने की स्थिति में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- विस्तृत विज्ञप्ति: क्लिक करें
- संक्षिप्त विज्ञप्ति: क्लिक करें