रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पैटर्न-सलेबस जारी: कितने सवाल आएंगे और कौनसे विषय हैं शामिल?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी (CEN 09/2025) के 22,195 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के लिए पैटर्न और सलेबस जारी कर दिया गया है। बोर्ड की विस्तृत विज्ञप्ति के अनसार, परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा केवल ‘क्वालिफाइंग’ होगी, यानी इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।

  • परीक्षा की अवधि: सामान्य उम्मीदवारों के लिए 90 मिनट और स्क्राइब (Scribe) की सुविधा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट
  • कुल प्रश्न: परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जहाँ प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
  • न्यूनतम योग्यता प्रतिशत: UR/EWS के लिए 40%, जबकि OBC (NCL), SC, और ST के लिए 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • विषयवार प्रश्नों का विवरण:
    • General Science: 25 प्रश्न
    • Mathematics: 25 प्रश्न
    • General Intelligence and Reasoning: 30 प्रश्न
    • General Awareness and Current Affairs: 20 प्रश्न

सलेबस

SubjectsTopics
Mathematicsनंबर सिस्टम, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति (Mensuration), समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।
General Intelligence and Reasoningसादृश्य (Analogies), वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, रिश्ते (Relationships), न्यायशास्त्र (Syllogism), जंबलिंग, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएं, कथन-तर्क और धारणाएं आदि।
General Scienceइसके अंतर्गत 10वीं कक्षा (CBSE) के स्तर के भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Life Sciences) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
General Awareness and Current Affairsविज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य महत्वपूर्ण समसामयिक विषय।

CBT में मेरिट के आधार पर रिक्तियों से तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा। यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • वजन उठाना: 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी (एक मौका, बिना वजन नीचे रखे)।
  • दौड़: 1000 मीटर की दूरी 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी (एक मौका)।

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • वजन उठाना: 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी (एक मौका, बिना वजन नीचे रखे)।
  • दौड़: 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी (एक मौका)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top