राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आगामी परीक्षाओं के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम (Exam Calendar 2026) जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2025-26 के कैलेंडर में संशोधन करते हुए पांच महत्वपूर्ण सीधी भर्ती परीक्षाओं की आयोजन तिथियां प्रस्तावित की गई हैं।
इस कैलेंडर में कृषि पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पर्यवेक्षक (महिला) और वनपाल जैसी प्रमुख भर्तियां शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुछ परीक्षाएं CET (Common Eligibility Test) के दायरे में होंगी, जबकि कुछ Non-CET श्रेणी की हैं।
| परीक्षा | श्रेणी | दिनांक |
| कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 | Non CET | 18.04.2026 (शनिवार) |
| प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)-2026 | Non CET | 09.05.2026 (शनिवार) |
| प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)-2026 | Non CET | 10.05.2026 (रविवार) |
| पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 | CET (Graduation) | 18.06.2026 (गुरुवार) |
| वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 | CET (Sr. Sec.) | 28.06.2026 (रविवार) |