LDC 2016: Paper-2 (23 OCT), Test-2 April 27, 2026 इस टेस्ट के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है। इस टेस्ट के लिए निर्धारित समय समाप्त हो गया है। LDC 2016: Paper-2 (23 OCT), Test-2 1 / 36 ‘जो वचन से न बताया जा सके’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है- अनिर्वचनीय वचनीय अवचनीय बेवचनीय 2 / 36 इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है? लड़का पत्र लिख रहा है वह पढ़ रहा है बच्ची सो रही है बच्चे केले खा रहे हैं 3 / 36 इनमें से कौन-सा भाववाच्य में नहीं है? बच्चे ने मिठाई खाई। दादी जी से चढ़ा नहीं जाता। वृद्धों से झुका नहीं जाता। बच्चे से मुस्कुराया नहीं जाता। 4 / 36 इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है? पत्रकार ने समाचार लिखा। अध्यापक ने छात्र को पुस्तक पढ़ाई। वह दूसरी बार भोजन कर रहा है। वह अंग्रेजी फिल्म देख रहा है। 5 / 36 इनमें से कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य में नहीं है? मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ। मुझसे अब चला नहीं जाता। बालक खेल रहा है। वह बाजार जा रहा है। 6 / 36 कार्यालयी पत्र में इनमें से क्या नहीं होना चाहिए? स्पष्टता आडम्बरपूर्ण भाषा शैली संक्षिप्तता सरलता 7 / 36 “Unless you take care of your diet you can not improve your health.” इस वाक्य का हिन्दी रूपांतरण होगा- यदि तुम अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखोगे तो तुम अस्वस्थ नहीं रहोगे। जब तक तुम अपनी खुराक का ध्यान नहीं रखोगे तब तक तुम अपने स्वास्थ्य को नहीं सुधार सकते। तुम अपने खान-पान पर अधिक ध्यान दो, स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान सुधारना जरूरी है। 8 / 36 ‘जैसा मौका देखा वैसा बन गए’ यह अर्थ किस लोकोक्ति का होगा? खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास अपनी-अपनी डपली अपना-अपना राग 9 / 36 ‘अनिरुद्ध’ किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होगा? वह जो कानून के विरुद्ध हो वह जिसका कोई अंत न हो वह जिसे रोका न जा सके वह जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए 10 / 36 Null and void का हिन्दी समानार्थक है- शून्य और कृत अकृत और शून्य कृत और शून्य कृत और अकृत 11 / 36 इनमें से किस सामासिक पद का विग्रह सही है? अनुकूल = जो प्रतिकूल नहीं यथाशीघ्र = जितनी जल्दी हो सके बीचों-बीच = बीच में ही है जो ऋणमुक्त = ऋण से मुक्त 12 / 36 निम्नांकित में से सही संधियुक्त शब्द कौन-सा है? गति + अवरोध = गत्यावरोध अभि + ईप्सा = अभीप्सा गुरु + उपदेश = गुरोपदेश लघु + उत्तर = लघूत्तर 13 / 36 पहाड़ों के लोग मैदानों के लोगों की अपेक्षा बलवान होते हैं इस वाक्य का अंग्रेजी में सही रूपांतरण होगा- The hills people are more stronger than plains people The people of hills are stronger than those of the plains. The people of hills are not strong as those of plains. As comparison to plains people hills people are strongest. 14 / 36 “वह जो शीघ्र उत्तर देने की बुद्धि रखता है” वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है- विशेषज्ञ बुद्धिमान वाक्पटु प्रत्युत्पन्नमति 15 / 36 इनमें से कौनसा पत्र कार्यालयी पत्र में शामिल नहीं है? कार्यालय-आदेश परिपत्र निमंत्रण पत्र अधिसूचना 16 / 36 इनमें से किस शब्द में गलत संधि-विच्छेद हुआ है? संसद् = सम् + सद् षडानन = षड् + आनन विच्छेद = वि + छेद दिग्दर्शन = दिक् + दर्शन 17 / 36 इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है? कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन कर्त्ता के अनुसार होते हैं। कर्मवाच्य सदैव सकर्मक क्रियाओं का ही होता है। भाववाच्य में क्रिया का संबंध कर्त्ता और कर्म से नहीं होता। कर्मवाच्य में भी क्रिया के लिंग, वचन कर्त्ता के अनुसार ही होते हैं। 18 / 36 निम्नलिखित में से कौन-सा सामासिक पद सही नहीं है? चार मास का समाहार = चतुर्मासिक हस्त लिखित = हस्तलिखित विवाह से इतर = विवाहेतर भय से आक्रांत = भयाक्रांत 19 / 36 इनमें से किस सामासिक पद का विग्रह गलत है? यथाक्रम = क्रम के अनुसार अधमरा = आधा है जो मरा हुआ मंत्रिपरिषद् = मंत्रियों के लिए परिषद् पंचपात्र = पाँच पात्रों का समाहार 20 / 36 इनमें से सही संधि-विच्छेद का उदाहरण है- तथैव = तथा + एव स्वच्छ = स्व + च्छ महर्षि = महा + ऋषि अन्वेषण = अनु + ऐषण 21 / 36 ‘उपर्युक्त’ शब्द का सही संधि-विच्छेद होगा- उपरि + उक्त ऊपर + उक्त ऊपर + युक्त उपरि + युक्त 22 / 36 निम्नलिखित में ‘सकर्मक क्रिया’ कौन-सी है? हँसना रोना लिखना उठना 23 / 36 “Application has not been made in proper form.” इस वाक्य का हिन्दी रूपांतरण होगा- सही प्रपत्र में आवेदन नहीं है। प्रार्थना पत्र गलत प्रपत्र में है। आवेदन उचित माध्यम से नहीं दिया गया है। आवेदन उचित रूप में नहीं किया गया है। 24 / 36 इनमें से किस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धि है? वह जाना चाहता है। मेरी प्रतीक्षा करना। तुम क्या कर रहे हो? उसने मुझे गाली निकाली। 25 / 36 इनमें से कौन-सा शब्द सामासिक पद नहीं है? तिरंगा शारीरिक रंगमंच यथाशक्ति 26 / 36 इनमें से कौनसा शब्द Principal का हिन्दी समानार्थक नहीं है? सिद्धांत प्राचार्य प्रधान मूल 27 / 36 ‘सूरज पर थूकना’ मुहावरे का सही अर्थ कौन-सा है? लीक से हटकर कार्य करना निर्दोष पर कलंक लगाकर बदनाम करना असंभव कार्य करना सूर्य से घृणा करना 28 / 36 इनमें से Accountable का हिन्दी का समानार्थक शब्द कौनसा है? लेखा-जोखा समझदारी देनदारी उत्तरदायी 29 / 36 इनमें से कौन-सा वाक्य कर्मवाच्य में है? वह पत्र लिख रहा है। वह प्रतिदिन पत्र लिखता है। वह पत्र अवश्य लिखेगा। उसके द्वारा पत्र लिखा गया। 30 / 36 कार्यालय की टिप्पणी से मैं पूर्णतः सहमत हूँ। इस वाक्य का अंग्रेजी रूपांतरण होगा- I do not disagree to the official noting I am in dissent to the office noting I fully agree with the office note I agree to the official note 31 / 36 इनमें से किस विकल्प में ‘वाक्यांश के लिए’ सही शब्द नहीं है? वह जो किए का उपकार माने = कृतज्ञ वह जो कभी बूढ़ा न हो = अजर सूर्य के अस्त होने का समय = प्रदोष बिना पलक झपकाए = निमीलित 32 / 36 ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ लोकोक्ति का सही अर्थ है- एक से बढ़कर एक चालाक एक-दूसरे पर दोषारोपण करना एक-दूसरे का पीछा करना एक-दूसरे को परास्त करना 33 / 36 निम्नलिखित में से किस विकल्प में हिन्दी समानार्थक सुमेलित नहीं है? Gazette = राजपत्र Solemn = सत्यनिष्ठ Indent = माँगपत्र Endorse = अनुमोदित 34 / 36 अधिसूचना के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है? इसमें सरकारी आदेशों, नियमों आदि की घोषणा होती है। इसका संबंध आम जनता और संबंधित व्यक्तियों से होता है। इसे राजपत्र व समाचार-पत्रों में प्रकाशित किया जाता है। यह प्रथम पुरुष शैली में लिखी जाती है। 35 / 36 इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है? मोहन नहाकर पूजा करने लगा। उसने पुस्तक पढ़ी। बालक ने पढ़ाई की। छात्र ने गुरुजी के चरण छुए। 36 / 36 निम्नांकित में से किस मुहावरे का अर्थ है- ‘कार्य समाप्ति में देर होना’? सड़क नापना दो नावों पर सवार होना दिल्ली दूर होना हथेली पर सरसों उगाना अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%