राजस्थान की कला एवं संस्कृति: स्थापत्य कला, टेस्ट-3 September 10, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: स्थापत्य कला, टेस्ट-3 1 / 32 फतेह प्रकाश महल का निर्माण किस किले में करवाया गया ? राज. पुलिस-2020 चित्तौड़गढ़ मेहरानगढ़ जैसलमेर नाहरगढ़ फतेह प्रकाश पैलेस- चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित, महाराणा फतेहसिंह द्वारा निर्मित • सुखमहल पैलेस - बूँदी में जैतसागर के किनारे स्थित • केसर विलास पैलेस - सिरोही • किशोरी महल - भरतपुर दुर्ग में स्थित, महाराजा सूरजमल द्वारा निर्मित। 2 / 32 जैसलमेर के दो शिल्पकार भाई हाथी और लालू ने अपनी शिल्पकला, विशालता एवं अद्भुत नक्काशी से किस हवेली को आकार प्रदान किया जो दो शिल्पकारों की अमर कीर्ति को दर्शाती है- Curator-2024 दीवान नथमल की हवेली साला हवेली पोद्दार की हवेली बागोर की हवेली 3 / 32 नथमल और सालिम सिंह की हवेलियाँ स्थित हैं- RAS Pre.-2023टाइपिस्ट परीक्षा-2022पुलिस-2018RTET-2011 सिरोही जैसलमेर जोधपुर बीकानेर नथमल व सालिम सिंह की हवेली जैसलमेर जिले में स्थित है। • सालिम सिंह की हवेली - 1825 में जैसलमेर के प्रधानमंत्री सालिम सिंह द्वारा निर्मित। • 9 मंजिला हवेली जिसे नौ खण्डों वाली हवेली भी कहा जाता है। • 7 मंजिले पत्थर की व 8 व 9वीं मंजिल लकड़ी से निर्मित है। • 6ठीं मंजिल- जहाज महल • 7वीं मंजिल- मोती महल • 8वीं मंजिल- रंगमहल • 9वीं मंजिल- शीश महल • नथमल की हवेली - 1884-85 में जैसलमेर के प्रधानमंत्री नथमल मेहता द्वारा करवाया गया। जिसके वास्तुकार लालू और हाथी थे। 4 / 32 'बड़ाबाग' पर्यटन स्थल कहाँ स्थित है? फायरमैन-2022 टोंक जैसलमेर अजमेर बूँदी 5 / 32 जालिम सिंह की हवेली स्थित है? कृषि पर्यवेक्षक-2015 कोटा जयपुर भरतपुर बांसवाड़ा 6 / 32 राजस्थान में 'दानचंद चोपड़ा की हवेली' कहाँ स्थित है? ग्रामसेवक-2016 सुजानगढ़ बीकानेर खेतड़ी किशनगढ़ दानचंद चोपड़ा की हवेली सुजानगढ़ (चूरू) में स्थित है। • चूरू में अन्य हवेलियाँ- सुराणों की हवेली (1100 दरवाजे, खिड़कियों वाली हवेली), रामविलास गोयनका, मंत्रियों की मोटी हवेली, कन्हैयालाल बागला की हवेली। 7 / 32 'महनसर' प्रसिद्ध है CET (स्नातक स्तर)-2023 सोने की चित्रकारी के लिए मुगलकालीन चित्रों की अधिकता के लिए 360 खिड़कियों की हवेली के लिए सती माता मन्दिर के लिए 8 / 32 'सेकसरिया की हवेली' कहाँ स्थित है? Asst. Testing Officer-2025 नवलगढ़ बिसाऊ जयपुर बीकानेर 9 / 32 कौनसी इमारत 'झुंझुनू का हवामहल' के नाम से विख्यात है? 4th Gr. Ex.-2025पशुपरिचर-2024 खेतड़ी महल जसवंत थड़ा जगमन्दिर पैलेस लालगढ़ पैलेस 10 / 32 राजस्थान में प्रसिद्ध सोने-चाँदी की हवेली कहाँ स्थित है? अध्यापक भर्ती (अंग्रेजी)-2023वन रक्षक-2022 लक्ष्मणगढ़ (सीकर) पोकरण (जैसलमेर) बिसाऊ (झुंझुनूं) महनसर (झुंझुनूं) महनसर (झुंझुनूं) सोने चाँदी की हवेली स्थित है। • झुंझुनूं जिले में स्थित अन्य हवेलियाँ • डूंडलोद- केसरीदेव की हवेली, कागोठियों की हवेली, टीबड़ावालों की हवेली, इसरदास मोदी की हवेली (100 से अधिक खिड़कियों के लिए प्रसिद्ध) • बिसाऊ- नाथूराम पोद्दार की हवेली, सेठ जयदयाल केडिया की हवेली, हीराराम बनारसी की हवेली, सीताराम सिगंतिया की हवेली। • नवलगढ़- भगतों की हवेली, पोद्दार की हवेली, भगेरिया की हवेली, जालान की हवेली, रूपनिवास की हवेली, गोयनके सेखलिया की हवेली, लालकार जी व भक्ता जी की हवेली। • मण्डावा- सागरमल लाड़िया, रामदेव चोखानी, रामनाथ गोयनका, विश्वनाथ गोयनका, मोहनलाल नेवटिया व सराफों की हवेली। • ढूँढलोद- सेठ लालचन्द गोयनका की हवेली • पिलानी- बिड़ला हवेली • चिड़ावा- डालमियों व बगड़ियों की हवेली। 11 / 32 'सुखमहल पैलेस' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2013 सिरोही चित्तौड़गढ़ भरतपुर बूँदी सुखमहल पैलेस - बूँदी में जैतसागर के किनारे स्थित 12 / 32 'चौरासी खम्भों की छतरी' कहाँ स्थित है? फायरमैन-2022 टोंक जैसलमेर अजमेर बूँदी 13 / 32 'फतेह प्रकाश पैलेस' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2013 सिरोही चित्तौड़गढ़ भरतपुर बूँदी फतेह प्रकाश पैलेस- चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित, महाराणा फतेहसिंह द्वारा निर्मित 14 / 32 नानूराम पोद्दार की हवेली, शेखावाटी में कहाँ स्थित है? वन रक्षक-2022 नवलगढ़ मण्डावा महनसर बिसाऊ 15 / 32 बच्छावतों, रामपुरिया, गुलेच्छा, सेठिया की हवेलियाँ राजस्थान में कहाँ स्थित हैं? 4th Gr. Ex.-2025पशुपरिचर-2024Librarian Gr. (III)-2022 जैसलमेर सीकर जोधपुर बीकानेर बच्छावतों, रामपुरिया, गुलेच्छा, सेठिया की हवेली बीकानेर में स्थित है। • बच्छावतों की हवेली- 1593 में कर्णसिंह बच्छावत द्वारा निर्मित। • रामपुरिया की हवेली- इसके स्थापत्य में मुगल, हिन्दू, बीकानेरी व यूरोपीय कला का समन्वय है। • बीकानेर की हवेली लाल पत्थरों से निर्मित है। • अन्य हवेलियाँ- मूंदड़ा की हवेली, सेठ चांदमल ढड्ढा की हवेली, कोठारी की हवेली, डागा की हवेली। 16 / 32 'बागौर हवेली' कहाँ स्थित है? उदयपुर जैसलमेर फलौदी बीकानेर 17 / 32 झाला हवेली किस किले/महल में स्थित है? II Gr. Tea (संस्कृत शिक्षा)-2023मूल्यांकन अधिकारी परीक्षा-2020 कोटा बूँदी झालावाड़ बीकानेर कोटा दुर्ग में स्थित झाला जी की हवेली (झाला जालिम सिंह की हवेली) का निर्माण जालिम सिंह द्वारा करवाया गया, जो अपने भित्ति चित्रों (आखेट के चित्र) के लिए प्रसिद्ध है। • नोट- बड़ेदेवता की हवेली (वैष्णव संप्रदाय की हवेली में) (कूँवत)। 18 / 32 'सुनहरी कोठी' पर्यटन स्थल कहाँ स्थित है? फायरमैन-2022 टोंक जैसलमेर अजमेर बूँदी 19 / 32 उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के स्थापत्य अजूबों में से एक हैं, जो ——— के तट पर शांतिपूर्वक स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2022 दूधा तलाई झील पिछोला झील फतेह सागर झील रंग सागर झील उदयपुर का सिटी पैलेस पिछोला झील, उदयपुर के किनारे स्थित है, जिसका निर्माण महाराणा उदयसिंह ने 1559 ई. में करवाया। • फर्ग्यूसन ने इसे राजस्थान के 'विंडसर महलों' की संज्ञा दी। • पिछोला झील के अंदर जगनिवास महल और जगमंदिर बने हुए हैं, जिनमें वर्तमान में होटल लेक पैलेस संचालित है। 20 / 32 बड़े मियाँ, राखी और पाल हवेलियाँ कहाँ स्थित हैं? हॉस्पीटल केयर टेकर-2023 बीकानेर जैसलमेर जोधपुर ढूँढलोद जोधपुर में स्थित हवेलियाँ- बड़े मियाँ की हवेली, पाल हवेली, राखी हवेली, पोकरण हवेली, पचीसा हवेली, पुष्प नक्षत्र हवेली, अमरसिंह हवेली। 21 / 32 'किशोरी महल' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2013 सिरोही चित्तौड़गढ़ भरतपुर बूँदी किशोरी महल - भरतपुर दुर्ग में स्थित, महाराजा सूरजमल द्वारा निर्मित। 22 / 32 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'सोनी जी की नसियाँ' कहाँ स्थित है? फायरमैन-2022 टोंक जैसलमेर अजमेर बूँदी 23 / 32 उदयपुर में बागोर की हवेली 1751-1778 के दौरान बनाई गई थी? RIICO Ex.-2021 महाराज प्रतापसिंह-II महाराणा अरी सिंह अमरचंद बड़वा श्रीनाथ सिंह उदयपुर में पिछोला झील के किनारे स्थित बागोर की हवेली का निर्माण 1751-1778 में मेवाड़ के तत्कालीन प्रधानमंत्री अमरचंद बड़वा द्वारा करवाया गया। • हवेली में वर्तमान में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कार्यरत है। • हवेली में पगड़ियों व कठपुतलियों का संग्रहालय स्थित है जहाँ विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी रखी है। • उदयपुर में अन्य हवेली- बाफना, मोहनसिंह व पीपलिया की हवेली। 24 / 32 निम्नलिखित में से कौनसी हवेलियाँ मण्डावा में स्थित हैं?(i) लादूराम तारकेश्वर गोयनका की हवेली(ii) रामगोपाल मदन लाल मुनारिका की हवेली(iii) सग्राम सिंह की हवेली(iv) हरचन्दलाल धांधणिया की हवेली संग्रहालयाध्यक्ष-2024Curator-2024 (i) और (ii) (ii), (iii) और (iv) (i), (ii) और (iv) (i) और (iii) मण्डावा (झुंझुनूं) में स्थित हवेलियाँ- सागरमल लाड़िया हवेली, मुरमुरिया हवेली, रामदेव चोखानी की हवेली, रामनाथ गोयनका, मोहनलाल नेवटिया की हवेली, सोनेमन्दिर, गोयनका की डबल हवेली (उत्तरी भाग में तारकेश्वर गोयनका की हवेली, दक्षिणी भाग में विश्वनाथ गोयनका की हवेली)। 25 / 32 'कानोड़िया हवेली' कहाँ स्थित है? Asst. Testing Officer-2025 नवलगढ़ बिसाऊ जयपुर बीकानेर 26 / 32 शेखावाटी में 'कृष्णा की आठ गोपियों एक हाथी के रूप में' चित्रित भित्ति चित्र कहाँ मिलता है? सहा. सांख्यिकी अधिकारी-2024 पोद्दार हवेली, नवलगढ़ कानोड़िया हवेली, मुकुन्दगढ़ गोयनका हवेली, फतेहपुर हदूया हवेली 1870 ई. में स्थापित महावीर प्रसाद गोयनका की हवेली फतेहपुर (सीकर) में स्थित है, जो अपने भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। इस हवेली की दीवारों पर भगवान कृष्ण के चित्रों को दर्शाया गया है। एक दीवार पर कृष्ण की आठ गोपियां एक हाथी के रूप में चित्रित है। • फतेहपुर में स्थित अन्य हवेलियाँ- नादिन ला प्रिंस हवेली • नंदलाल देवड़ा की हवेली • सिंघानिया हवेली • ताराचंद की हवेली • नोट- शेखावाटी की हवेलियाँ अपने रंगीन भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं। 27 / 32 पंसारी की हवेली कहाँ स्थित है? वन रक्षक-2022 डूंगरगढ़ में टोंक में चिड़ावा में श्री माधोपुर में पंसारी की हवेली सीकर जिले के श्री माधोपुर में स्थित है। 28 / 32 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर को किलों और हवेलियों के शहर के रूप में जाना जाता है? JEN (कृषि)-2025 बूँदी जयपुर जैसलमेर जोधपुर 29 / 32 'रामपुरिया हवेली' कहाँ स्थित है? Asst. Testing Officer-2025 नवलगढ़ बिसाऊ जयपुर बीकानेर 30 / 32 अनेक खिड़कियों और झरोखों से सुसज्जित खेतड़ी महल खेतड़ी के बहुमंजिले भव्य भवन में लखनऊ की भूल-भुलैया और जयपुर के हवामहल की झलक देखी जा सकती है। शेखावाटी के इस हवामहल का निर्माण खेतड़ी के महाराजा भोपालसिंह ने ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में करवाया था। यह अद्भुत महल स्थित है? शिक्षक ग्रेड-III-2006 झुंझुनूं में खेतड़ी में पिलानी में चुरू में खेतड़ी महल का निर्माण 1760 ई. में खेतड़ी के महाराजा भोपालसिंह ने करवाया। • खेतड़ी महल को राजस्थान का दूसरा ताजमहल/शेखावाटी का हवामहल भी कहा जाता है। • 1891 ई. में अजीतसिंह के समय स्वामी विवेकानन्द यहाँ रुके थे। 31 / 32 'रत्नाकर भट्ट पौण्डरीक की हवेली' कहाँ स्थित है? Asst. Testing Officer-2025 नवलगढ़ बिसाऊ जयपुर बीकानेर 32 / 32 'केसर विलास महल' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2013 सिरोही चित्तौड़गढ़ भरतपुर बूँदी केसर विलास पैलेस - सिरोही अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%