RAS 2026: कुल 607 पदों पर भर्ती होगी, आवेदन 3 जुलाई, 2026 तक
June 6, 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) – 2026 के तहत कुल 607 पदों पर भर्ती के लिए 27 मई, 2026 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 4 जून, 2026 से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। प्री-परीक्षा 29 नवंबर, 2026को होगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना
27 मई, 2026
आवेदन शुरू
4 जून, 2026
आवेदन अंतिम तिथि
3 जुलाई, 2026
प्री-परीक्षा
29 नवंबर, 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री (किसी भी स्ट्रीम में) होनी चाहिए
शैक्षणिक अर्हता के अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो चुका है या सम्मिलित हो रहा है, व्यक्ति भी आवेदन करने के लिए पात्र होगा।
आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक अर्हता अर्जित करने का सबूत देना होगा।
आयु
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, सभी श्रेणी के आवेदकों एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी। कुछ विशेष श्रेणियों को आयु में छूट दी गई है-
वर्ग
छूट
राजस्थान राज्य के एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंधित पुरुष उम्मीदवार
05 वर्ष
राजस्थान राज्य की एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंधित महिला उम्मीदवार
10 वर्ष
सामान्य वर्ग से संबंधित महिला अभ्यर्थी
05 वर्ष
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएँ
कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं
दिव्यांग
5 वर्ष (अतिरिक्त)
आवेदन शुल्क
वर्ग
आवेदन शुल्क
क्रीमी लेयर के सामान्य (यूआर) / बीसी और एमबीसी
₹600
गैर-क्रीमी लेयर के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस और बीसी/एमबीसी
₹400
पीडब्ल्यूडी (PWD)
₹400
कुल पद: 607
राज्य सेवा: 192
सेवा
पद
राजस्थान प्रशासनिक सेवा
57
राजस्थान लेखा सेवा
36
राजस्थान पुलिस सेवा
26
राजस्थान उद्योग सेवा
12
राजस्थान राज्य बीमा सेवा
11
राजस्थान परिवहन सेवा
10
राजस्थान सहकारी सेवा
06
राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा
06
राजस्थान पर्यटन सेवा
06
राजस्थान कारागार सेवा
05
राजस्थान महिला विकास सेवा
04
राजस्थान नियोजन सेवा
03
राजस्थान श्रम कल्याण सेवा
02
राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात सेवा
02
राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी)
02
राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा
01
राजस्थान देवस्थान सेवा
01
राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा
01
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा
01
राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा
0
राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा
0
अधीनस्थ सेवा: 415
सेवा का नाम
पद
राजस्थान तहसीलदार सेवा
148
राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा
113
राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा
35
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधी. सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)
22
राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा
20
राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा
19
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा
19
राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा
14
राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा
06
राजस्थान अधीनस्थ सेवा “राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग” (कनिष्ठ विपणन अधिकारी)
06
राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा
05
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)
05
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी)
03
राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा
0
राजस्थान अल्प संख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer)
0
चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होता है। यह पेपर ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जा सकता है।
मुख्य परीक्षा: वर्णनात्मक प्रश्न आएंगे। उपलब्ध कुल रिक्तियों के 15 गुना के बराबर संख्या में उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए चुना जाएगा।
साक्षात्कार: जो उम्मीदवार लिखित मुख्य परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अर्हक अंकों को पूरा करते हैं, उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा।
प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी और इसमें केवल 1 पेपर होगा।
पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और 200 अंकों के लिए आयोजित किया जायेगा।
इस पेपर के मानक प्रश्न स्नातक डिग्री के होंगे।
योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विषय
अधिकतम अंक
अवधि
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
200
3 घंटे
मुख्य परीक्षा
लिखित परीक्षा में 4 पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा।
उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर 3 घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
व्यक्तित्व और मौखिक परीक्षा के लिए योग्य होने हेतु, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 10% और सभी पेपरों के कुल अंकों में से कुल 15% अंक प्राप्त करने होंगे।