प्राध्यापक-विशेष शिक्षा 2026: कुल 121 पदों पर भर्ती होगी, आवेदन 30 जून, 2026 तक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 के तहत कुल 121 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 1 जून, 2026 से 30 जून, 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना22 मई, 2026
आवेदन शुरू1 जून, 2026
आवेदन अंतिम तिथि30 जून, 2026
परीक्षाघोषित नहीं

शैक्षणिक योग्यता

  1. पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) या समकक्ष परीक्षा: अभ्यर्थी निम्नलिखित में से किसी एक विषय में UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए:English, Hindi, History, Political Science, Sociology, Music
  2. बी.एड. (B.Ed.): B.Ed. (Special Education) होना चाहिए या B.Ed. के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त स्पेशल एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  3. आवेदनकर्ता को भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में भर्ती परीक्षा तिथि से पूर्व स्थाई या अस्थाई रूप से पंजीकृत होना अनिवार्य है।नियुक्ति से पूर्व स्थाई पंजीकरण संख्या प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
  4. अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो चुका या सम्मिलित हो रहा व्यक्ति भी आवेदन करने के लिए पात्र होगा, किन्तु उसे आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक अर्हता अर्जित करने का सबूत देना होगा।

आयु

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ विशेष श्रेणियों को आयु में छूट दी गई है-

वर्गछूट
राजस्थान राज्य के एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंधित पुरुष उम्मीदवार05 वर्ष
राजस्थान राज्य की एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंधित महिला उम्मीदवार10 वर्ष
सामान्य वर्ग से संबंधित महिला अभ्यर्थी05 वर्ष
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएँकोई ऊपरी आयु सीमा नहीं
दिव्यांग5 वर्ष (अतिरिक्त)

आवेदन शुल्क

समस्त भर्ती परीक्षाओं के लिए एकबारीय आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जो निम्न प्रकार है-

वर्गआवेदन शुल्क
क्रीमी लेयर के सामान्य (यूआर) / बीसी और एमबीसी₹600
गैर-क्रीमी लेयर के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस और बीसी/एमबीसी₹400
पीडब्ल्यूडी (PWD)₹400

महत्वपूर्ण लिंक

अधिसूचनाक्लिक करें

चयन प्रक्रिया

  • कुल अंक: परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी।
  • प्रश्न पत्र: परीक्षा में दो पेपर होंगे।
    • Paper I: 150 अंकों का होगा और इसकी अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी।
    • Paper II: 300 अंकों का होगा और इसकी अवधि 3 घंटे होगी।
  • प्रश्नों का प्रकार: दोनों पेपर्स में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  • नेगटिव मार्किंग: उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर देने पर उस विशिष्ट प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-तिहाई (1/3) भाग काटा जाएगा।
  • न्यूनतम उत्तीर्णांक: प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% निर्धारित है।
  • नियमानुसार छूट:
    • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक में 5% की छूट दी जाएगी।
    • भूतपूर्व सैनिकों एवं विशेष योग्यजन (PWD) को भी न्यूनतम उत्तीर्णांकों में छूट/रियायत देय होगी।

पाठ्यक्रम

(समय: 1 घंटा 30 मिनट | कुल अंक: 150)

  1. राजस्थान का इतिहास और भारतीय इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर विशेष बल के साथ)।
  2. मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability Test), सांख्यिकी (Secondary Level), गणित (Secondary Level), और भाषा योग्यता परीक्षण (हिंदी और अंग्रेजी)।
  3. समसामयिक मामले (Current Affairs)।
  4. सामान्य विज्ञान (General Science), भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity), और राजस्थान का भूगोल।
  5. शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology), शैक्षिक प्रबंधन (Educational Management), राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य, और बच्चों का मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act)।

(समय: 3 घंटे | कुल अंक: 300)

  1. सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान (150 अंक): संबंधित विषय जैसे अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, और संगीत का ज्ञान।
  2. विशेष शिक्षा – Special Education (150 अंक):
    • विशेष योग्यजनों और विशेष शिक्षा से जुड़ी एजेंसियां, नीतियां, अधिनियम और नियम।
    • शिक्षाशास्त्र (Pedagogy), शिक्षण अधिगम सामग्री (Teaching Learning Material), शिक्षण अधिगम में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का उपयोग।
    • विभिन्न प्रकार की विकलांगता/दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन छात्रों के लिए शिक्षा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top