यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने Administrative Officer (Scale I) – Generalists और Hindi Officers के कुल 225 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। योग्य अभ्यर्थी कंपनी के पोर्टल से 28 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 सितंबर, 2026
- आवेदन व शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 सितंबर, 2026
- Tier-I (प्रारंभिक परीक्षा): 22 अक्टूबर, 2026 (संभावित)
- Tier-II (मुख्य परीक्षा): 30 नवंबर, 2026 (संभावित)
शैक्षणिक योग्यता
- Administrative Officer (Generalists): किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (PG) में न्यूनतम 60% अंक (SC / ST / PwBD के लिए न्यूनतम 55% अंक)। कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान आवश्यक।
- Administrative Officer (Hindi Officers): हिंदी या अंग्रेजी में न्यूनतम 60% अंकों के साथ Master’s Degree (SC / ST / PwBD के लिए 55% अंक) तथा डिग्री स्तर पर संबंधित भाषा का अध्ययन किया हो।
कुल पद: 225
Administrative Officer (Generalists): 200
| Category | Posts |
|---|---|
| UR | 68 |
| OBC | 62 |
| SC | 30 |
| EWS | 22 |
| ST | 18 |
| Total | 200 |
(PwBD क्षैतिज आरक्षण: VI – 2, HI – 2, OC – 4, MD/ID – 3)
Administrative Officer (Hindi Officers): 25
| Category | Posts |
|---|---|
| UR | 11 |
| OBC | 7 |
| SC | 4 |
| EWS | 2 |
| ST | 1 |
| Total | 25 |
(PwBD क्षैतिज आरक्षण: VI – 1)
आवेदन शुल्क
- SC / ST / PwBD / कंपनी के स्थायी कर्मचारी: केवल सर्विस चार्ज ₹250/- + GST
- अन्य सभी श्रेणियां: ₹1,000/- (आवेदन शुल्क मय सर्विस चार्ज) + GST
आयु सीमा
(आयु की गणना 30 जून, 2026 के आधार पर)
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष।
- अधिकतम आयु सीमा में छूट: SC / ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा PwBD को 10 वर्ष की छूट नियमानुसार लागू।
अन्य जानकारी
- विज्ञापन संदर्भ संख्या: HO:HRM: REC:AO:1:2026
- चयन प्रक्रिया: Tier-I (प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा), Tier-II (मुख्य ऑनलाइन व डिस्क्रिप्टिव परीक्षा) और Interview। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के 75:25 अनुपात से तैयार होगी।
- नेगेटिव मार्किंग: वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होगी।
- सर्विस बॉन्ड: न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा का बॉन्ड अनिवार्य।
महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक करें
- विस्तृत विज्ञप्ति: क्लिक करें