PGIMER Chandigarh: Nursing Officer के 243 पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवदेन 3 अक्टूबर तक

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER), चंडीगढ़ ने एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर (MCH) के लिए नर्सिंग ऑफिसर (Group ‘B’) के कुल 243 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर, 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 सितंबर, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर, 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • B.Sc. Nursing स्ट्रीम: B.Sc. (Hons.) Nursing / B.Sc. Nursing या Post Basic B.Sc. Nursing उत्तीर्ण तथा State Nursing Council में Nurse या Nurse & Mid-wife (RN / RM) के रूप में पंजीकृत।
  • GNM डिप्लोमा स्ट्रीम: General Nursing and Mid-wifery (GNM) में डिप्लोमा, State Nursing Council में पंजीकृत तथा योग्यता प्राप्ति के बाद न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 1 वर्ष का कार्य अनुभव।

कुल पद: 243

CategoryPosts
UR99
OBC66
SC36
EWS24
ST18
Total243

(PwBD क्षैतिज आरक्षण: कुल 10 पद आरक्षित हैं)

आवेदन शुल्क

  • SC / ST: ₹800/- + बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज
  • अन्य सभी श्रेणियां (General / OBC / EWS): ₹1,500/- + बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज
  • PwBD: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)

आयु सीमा

  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष।
  • अधिकतम आयु सीमा में छूट: SC / ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष (SC/ST PwBD को 15 वर्ष, OBC PwBD को 13 वर्ष) तथा अन्य श्रेणियों को नियमानुसार छूट देय होगी।
  • आयु की गणना 3 अक्टूबर, 2026 के आधार पर होगी

अन्य जानकारी

  • विज्ञापन संख्या: PGI/RC/055/2026/2276
  • पद का स्तर: Group ‘B’ (Non-Gazetted)
  • चयन प्रक्रिया: चयन केवल ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की मेरिट के आधार पर होगा (इंटरव्यू नहीं होगा)।
  • परीक्षा योजना: CBT केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100 अंक) होंगे और अवधि 100 मिनट रहेगी।
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  • क्वालिफाइंग मार्क्स: General/EWS के लिए न्यूनतम 40% अंक तथा SC/ST/OBC के लिए न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top