राजस्थान की कला एवं संस्कृति: स्थापत्य कला, टेस्ट-2 September 10, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: स्थापत्य कला, टेस्ट-2 1 / 32 प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र 'जसवंत थड़ा' किस जिले में स्थित है? वनरक्षक-2022 उदयपुर बूँदी जोधपुर बीकानेर 2 / 32 'कृष्णा विलास महल' स्थित है? पटवार-2011 उदयपुर जोधपुर आमेर अजमेर कृष्णा विलास महल पिछोला झील (उदयपुर) के किनारे स्थित है। 3 / 32 एक महल जिसका निर्माण किले की भाँति किया गया है, जहाँ मजबूत बाहरी दीवारों पर अस्त-व्यस्त बुर्ज एवं गुम्बद, खुली छतें, मोखे सहित पहरा चौकियाँ, परकोटे में तीरंदाजों के लिए झिर्रियां जिसमें से सैनिकों से घिर जाने का प्रतिकार किया जा सके, वह है? शिक्षक ग्रेड-II-2009 जूना पैलेस, डूंगरपुर जग निवास, उदयपुर राई का बाग पैलेस, जोधपुर बादल महल जैसलमेर जूना पैलेस, डूंगरपुर, महारावल वीरसिंह देव द्वारा निर्मित 7 मंजिला महल है। 4 / 32 'किराडू मंदिर' कहाँ स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 बाड़मेर उदयपुर बीकानेर जोधपुर 5 / 32 निम्नलिखित में से कौनसा [महल-स्थान] युग्म असंगत है? वन रक्षक-2020 पुष्पक महल - सवाई माधोपुर जूना महल - डूंगरपुर अभेड़ा महल - अलवर अबली मीणी का महल - कोटा अभेड़ा महल कोटा में स्थित है। • अबली मीणी का महल- कोटा के शासक राव मुकुन्द सिंह ने अपनी पासवान अबली मीणी के लिए बनवाया। यह महल वर्तमान में मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। इसे राजस्थान के दूसरे ताजमहल की संज्ञा दी गई है। • अभेड़ा महल- चंबल नदी के किनारे स्थित इस महल का निर्माण महाराव अभयसिंह द्वारा करवाया गया। इसे हाड़ौती का हवामहल भी कहा जाता है। • कोटा में स्थित अन्य महल- जगमंदिर महल- दुर्जनशाल ने अपनी सिसोदिया रानी ब्रजकुंवर के लिए इसका निर्माण करवाया, किशोर सागर तालाब के मध्य स्थित है। • गुलाब महल- राव जैतसिंह द्वारा निर्मित। 6 / 32 'जूनागढ़ किला' कहाँ स्थित है? पुलिस परीक्षा-2018पटवारी परीक्षा-2021 जोधपुर बीकानेर जयपुर उदयपुर 7 / 32 डीग के महलों का निर्माण किसने करवाया? शिक्षक ग्रेड-II-2010 महाराजा ईश्वरसिंह महाराजा भवानी सिंह जयसिंह द्वितीय महाराजा बदनसिंह डीग के महलों का निर्माण महाराजा बदनसिंह ने करवाया। • डीग (जिला डीग) के जल महलों का निर्माण महाराजा सूरजमल ने करवाया। सावन भादो महल व गोपाल महल का निर्माण बदनसिंह ने करवाया। • भरतपुर स्थित किशोरी महल का निर्माण महाराजा सूरजमल ने अपनी रानी किशोरी देवी के लिए करवाया था। 8 / 32 मुगल, यूरोपीय एवं राजपूत स्थापत्य कला का अद्भुत समन्वय व मेहमाननवाजी के लिए मुबारक महल स्थित है? शिक्षक ग्रेड-III-2006 जयपुर में टोंक लावा सरदारगढ़ झालावाड़ जयपुर के सिटी पैलेस में स्थित मुबारक महल का निर्माण सवाई माधोसिंह ने अतिथियों के ठहरने के लिए करवाया था। यह दो मंजिला महल मुगल, राजपूत और यूरोपीय शैली में निर्मित है, इसकी दूसरी मंजिल पर पोथीखाना व निजी पुस्तकालय पोथीखाना स्थित है। • ध्यान रहे मुबारक महल टोंक में भी स्थित है जो ऊँट की कुर्बानी के कारण चर्चा में रहा। वर्तमान में टोंक के महल में ऊँटों की कुर्बानी बंद कर दी गई है। 9 / 32 राजस्थान में 'स्कल्पचर पार्क' निम्न में से किस पैलेस में स्थित है? RSMSSB LDC-2018 माधवेंद्र पैलेस जल महल पैलेस मोरिका पैलेस उम्मेद भवन पैलेस माधवेन्द्र पैलेस नाहरगढ़ फोर्ट, जयपुर में स्थित है, जहाँ भारत की प्रथम सार्वजनिक मूर्तिकला आर्ट गेलेरी स्थित है। 10 / 32 एक थम्बा महल के नाम से प्रसिद्ध प्रहरी मीनार का निर्माण किसने करवाया? पटवार-2011 महाराजा अजीत सिंह ने राजा भारमल राणा सांगा सवाई जयसिंह एक थंभा महल (प्रहरी मीनार)- जोधपुर जिले के मण्डोर में स्थित अष्टकोणीय आकार में निर्मित तीन मंजिला महल का निर्माण महाराजा अजीतसिंह द्वारा करवाया गया। 11 / 32 'गजनेर महल' कहाँ स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 बाड़मेर उदयपुर बीकानेर जोधपुर गजनेर महल- बीकानेर स्थित इस महल का निर्माण अकाल राहत कार्यों के दौरान गंगासिंह ने करवाया था। 12 / 32 निम्नलिखित में से किसने टोंक में नृत्य, गायन और संगीत के लिए एक शानदार हॉल, 'सुनहरी कोठी' का निर्माण करवाया था? पुलिस कांस्टेबल-2018 नवाब वाजिद अली शाह नवाब अमीर खाँ नवाब बिरजिस नवाब मुहम्मद इब्राहिम खाँ 13 / 32 'रेशमा महल' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2022 डूंगरपुर टोंक सीकर जयपुर सीकर स्थित रेशमा महल का निर्माण महाराजा बख्तावरसिंह द्वारा करवाया गया। 14 / 32 राजस्थान में जहाँगीर के महल कहाँ स्थित हैं? Raj. Police (L-2)-2024RAS Pre.-2015 पुष्कर डीग किशनगढ़ अजमेर जहाँगीर के महल पुष्कर झील (पुष्कर-अजमेर) के किनारे वराह घाट पर स्थित हैं जिनका निर्माण जहाँगीर ने करवाया था। 15 / 32 प्रसिद्ध स्मारक सुनहरी कोठी स्थित है Asst. Testing Off.-2021 टोंक में बूँदी में जैसलमेर में झुंझुनूं सुनहरी कोठी (टोंक)- इस कोठी को पच्चीकारी महल का निर्माण नवाब वजीर खाँ ने 1824 ई. में प्रारम्भ करवाया, जिसे 1834 ई. में नवाब वजीउद्दौला ने पूरा करवाया। • दूसरी मंजिल का निर्माण 1870 ई. में नवाब मोहम्मद इब्राहिम अली खाँ ने करवाया। • यह कोठी दीवारों और छतों पर सुनहरी पच्चीकारी व मीनाकारी के लिए प्रसिद्ध है। 16 / 32 निम्नलिखित में कौन सा डूंगरपुर के 'एक थंबिया महल' को चारों ओर से घेरने वाले चार महलों में से एक नहीं है? पुलिस परीक्षा-2022 विजय विलास उदय विलास हुकुम निवास खुमान निवास एक थंबिया महल, चारों तरफ से विजय विलास, उदय विलास, लक्ष्मण निवास व खुमान निवास से घिरा हुआ है। 17 / 32 'फूल सागर महल' किस जिले में स्थित है? वनरक्षक-2022 उदयपुर बूँदी जोधपुर बीकानेर 18 / 32 'एक थंबिया महल' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2022 डूंगरपुर टोंक सीकर जयपुर 19 / 32 निम्नलिखित में से कौन सा महल रणथम्भौर में अवस्थित है? पशु चिकित्सा अधिकारी-2020 बादल महल फतेह महल जोगी महल चन्द्र महल रणथम्भौर दुर्ग में एक ऋषि के रहने के कारण इसका नाम जोगी महल पड़ा। कालान्तर में यहाँ साधुओं के डेरे लगने लगे। इसी कारण इसका नाम जोगी महल पड़ा। • दुर्ग में स्थित अन्य महल- सुपारी महल, हम्मीर महल, पीर-मीठे महल। 20 / 32 1743-46 के बीच झील महल (लेक पैलेस) का निर्माण किसने करवाया था? RSRTC-2013 महाराणा जगतसिंह द्वितीय द्वारा महाराणा सज्जन सिंह महाराणा संग्राम सिंह महाराणा कर्ण सिंह पिछोला झील के मध्य जगनिवास महल (होटल लेक पैलेस) का निर्माण महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने 1746 ई. में करवाया। • वर्तमान में इसमें होटल लेक पैलेस संचालित है। • नोट- एक अन्य होटल लेक पैलेस (RTDC द्वारा संचालित) सिलीसेढ़ झील अलवर में भी है। 21 / 32 आमेर महल में दीवान-ए-आम का निर्माण किसने करवाया? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 राजा भगवानदास राजा मानसिंह मिर्जा राजा जयसिंह सवाई जयसिंह 22 / 32 'जल महल' कहाँ स्थित है? पुलिस परीक्षा-2018पटवारी परीक्षा-2021 जोधपुर बीकानेर जयपुर उदयपुर 23 / 32 'लालगढ़ महल' किस जिले में स्थित है? वनरक्षक-2022 उदयपुर बूँदी जोधपुर बीकानेर 24 / 32 'चोखेलाव महल' राजस्थान के किस किले में स्थित है? JEN (सिविल-डिप्लोमा)-2022 हनुमानगढ़ दुर्ग आमेर दुर्ग जोधपुर दुर्ग बीकानेर दुर्ग चोखेलाव महल मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित है जो अपनी भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। • दुर्ग में स्थित अन्य महल • फूल महल- 1724 में अभयसिंह द्वारा निर्मित, जो पत्थर पर बारीक खुदाई व भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। • मोती महल- सूरसिंह द्वारा निर्मित सुनहरे आलेखन के लिए प्रसिद्ध। • ख्वाब महल, तख्त विलास, जानकी महल, दीपक महल। 25 / 32 निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है? खान अधीक्षक-2021 बादल विलास - जैसलमेर लालगढ़ महल - बीकानेर जूना महल - डूंगरपुर फूल सागर महल - उदयपुर फूल सागर महल- बूँदी जिले में स्थित है। • बादल विलास महल (जैसलमेर)- 1884 ई. में सिलावटों (मुस्लिमों) ने इसका निर्माण कर, इसे महारावल वेरीसाल सिंह को भेंट किया। यह एक पाँच मंजिला महल है, जिसमें ताजिया टॉवर दर्शनीय है। • लालगढ़ महल (बीकानेर)- महाराजा गंगासिंह ने अपने पिता लालसिंह की स्मृति में लाल पत्थरों से करवाया, इसमें अनूप संस्कृति लाइब्रेरी व सार्दुल संग्रहालय स्थित है। • जूनागढ़ / जूना पैलेस (डूंगरपुर)- भित्ति चित्रों व शीशों के बारीक कार्य हेतु प्रसिद्ध इस महल का निर्माण 12वीं शताब्दी में महारावल वीरसिंह ने करवाया। 26 / 32 'जग मंदिर' कहाँ स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 बाड़मेर उदयपुर बीकानेर जोधपुर 27 / 32 'जगदीश मंदिर' किस जिले में स्थित है? वनरक्षक-2022 उदयपुर बूँदी जोधपुर बीकानेर 28 / 32 'सुनहरी कोठी' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2022 डूंगरपुर टोंक सीकर जयपुर 29 / 32 'काठ का रैन बसेरा' महल राजस्थान के किस जिले में स्थित है? पटवार-2011 झालावाड़ जोधपुर उदयपुर जयपुर लकड़ी से निर्मित यह महल झालावाड़ के राज राजा राजेन्द्र सिंह 1936 में लखनऊ से एक प्रदर्शनी में खरीदकर लाये और इसे किशन सागर झील के किनारे स्थापित किया। • यह लकड़ी से निर्मित इस महल का निर्माण देहरादून की वन शोध संस्थान ने किया है। 30 / 32 एक थंभा महल' कहाँ स्थित है? पुलिस परीक्षा-2018पटवारी परीक्षा-2021 जोधपुर बीकानेर जयपुर उदयपुर एक थंभा महल (प्रहरी मीनार)- जोधपुर जिले के मण्डोर में स्थित अष्टकोणीय आकार में निर्मित तीन मंजिला महल का निर्माण महाराजा अजीतसिंह द्वारा करवाया गया। 31 / 32 'मुबारक महल' कहाँ स्थित है? वनरक्षक-2022 डूंगरपुर टोंक सीकर जयपुर 32 / 32 आंबा/आमेर पैलेस, राजस्थान के ——— जिले में स्थित है? पुलिस परीक्षा-2022 प्रतापगढ़ जालौर जयपुर उदयपुर आमेर महल का निर्माण 1592 ई. में राजा मानसिंह द्वारा करवाया गया। • आमेर महल में दीवान-ए-आम व शीश महल (दीवान-ए-खास) का निर्माण मिर्जा राजा जयसिंह द्वारा करवाया गया। • शीश महल को कवि बिहारी ने 'दर्पण धाम' कहा। अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%