कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, चुनावों के चलते बदलीं तारीखें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर व स्नातक स्तर)-2026 सहित आगामी कई सीधी भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव करते हुए नया संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा माह अक्टूबर 2026 में नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव कराए जाने के कारण पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुआ था, जिसके चलते अब यह नया संभावित शेड्यूल घोषित किया गया है।

संशोधित परीक्षा समय-सारणी

परीक्षासंशोधित तिथि
टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा-2026 (32 विषय)17 नवंबर, 2026
07, 09, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18, 21 दिसंबर, 2026
समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सैकण्डरी स्तर-202601 से 03 दिसंबर, 2026
समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर-202616 से 18 जनवरी, 2027
प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-202525 जनवरी, 2027
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-202603 से 05 फरवरी, 2027

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि 32 विषयों के लिए आयोजित होने वाली टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), टैबलेट आधारित (TBT with OMR) अथवा पेन-पेपर ओएमआर शीट पद्धति पर कराया जा सकता है। साथ ही, संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि वे इन नई तिथियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने अन्य कार्यक्रम तय करें, जिससे परीक्षाओं के आयोजन में टकराव की स्थिति पैदा न हो। विस्तृत दिशा-निर्देशों एवं अपडेट के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top