LDC भर्ती 2026: जानिए, कितने लोगों ने किया आवेदन, कब होगी परीक्षा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है। इस भर्ती के लिए कुल 5.93 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बोर्ड द्वारा विज्ञापित कुल 10,644 पदों के आधार पर देखा जाए, तो एक सीट के लिए लगभग 55 से 56 अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के कुल 10,644 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। बोर्ड अध्यक्ष मेजर आलोक राज का कहना है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 38 जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की है, जहाँ एक ही चरण में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

LDC भर्ती 2026 की विस्तृत जानकारी के लिए…. क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top