राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख मंदिर, टेस्ट-5 September 11, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: मंदिर, टेस्ट-5 1 / 31 नाथद्वारा मंदिर का निर्माण किसने और कब करवाया? पटवार-2011 राजसिंह ने, 1671 ई. में राणा सांगा ने, 1673 ई. में राणा हम्मीर ने, 1675 ई. में राणा कुंभा ने, 1677 ई. में स्थान:- नाथद्वारा [राजसमंद] • निर्माण:- मेवाड़ के महाराणा राजसिंह ने 1671-72 ई. में निर्मित करवाया। • मंदिर की मूर्ति औरंगजेब के समय राजसिंह के शासनकाल में (1691 ई.) दामोदर तिलकायत द्वारा वृंदावन से यहाँ लाई गई थी। मूर्ति को बनास नदी के तट पर बसे सिहाड़ गाँव (वर्तमान नाथद्वारा) में स्थापित की। • श्रीनाथ जी को सात ध्वजा का स्वामी भी कहा जाता है। • यहाँ के संगीत को हवेली संगीत कहा जाता है। • श्रीनाथ जी के मंदिर का अन्नकूट महोत्सव लोकप्रिय है। • यह वल्लभ सम्प्रदाय [पुष्टिमार्गीय] की प्रमुख पीठ है। 2 / 31 धार्मिक एवं पर्यटन स्थल 'भीमलत महादेव मंदिर' राजस्थान के किस जिले में स्थित है? Asst. Director (Sc.Dep.)-2025 उदयपुर बीकानेर अलवर बूंदी 3 / 31 उदयपुर के समीप नागदा में कौनसे प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं? स्कूल व्याख्याता-2016 देलवाड़ा मंदिर जगत मंदिर सहस्त्रबाहु मंदिर उक्त कोई नहीं 4 / 31 दीपदान परम्परा का संबंध ............... पवित्र शहर से है? उद्योग निरीक्षक-2018 पुष्कर सालासर खाटू श्याम गोगामेड़ी 5 / 31 निम्न में से कौनसा विकल्प सही सुमेलित नहीं है? पुलिस कांस्टेबल-2020 बरौली मंदिर-रावतभाटा एकलिंगजी-जयपुर आभानेरी मंदिर-दौसा ऋषभदेव मंदिर-उदयपुर 6 / 31 पुष्कर ( अजमेर ) में कौन-कौनसे मंदिर स्थित है? Raj. Police-2024 ब्रह्मा जी का मंदिर सावित्री मंदिर गायत्री मंदिर दिए गए सभी 7 / 31 मेनाल में सुहवेश्वर शिव मंदिर का निर्माण किस चौहान शासक ने करवाया था? प्रयोगशाला सहायक-2019 विग्रहराज अपरगांगेय पृथ्वीराज द्वितीय विग्रहराज द्वितीय 8 / 31 राजस्थान के किस जिले में एकलिंगजी का मंदिर स्थित है? जूनियर एकाउंटेंट-2016 उदयपुर जैसलमेर अजमेर राजस्थान 9 / 31 अजमेर के पास स्थित पुष्कर में 'वराह मंदिर' का निर्माण किसने करवाया? REET SST-2022 अजयराज अर्णोराज विग्रहराज चतुर्थ पृथ्वीराज चौहान विष्णु के वराह अवतार के इस मंदिर का निर्माण अर्णोराज ने 12वीं शताब्दी में करवाया। • औरंगजेब द्वारा इसे तोड़े जाने पर 1727 ई. में जयपुर नरेश सवाई जयसिंह ने नये मंदिर का निर्माण करवाया। 10 / 31 नागदा में स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर देवता को समर्पित है? जेल प्रहरी-2017 लक्ष्मी ब्रह्मा शिव विष्णु 10वीं शताब्दी में नागदा में निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहाँ स्थित दो जैन मंदिर-1. खुमाण रावल का देवरा, 2. अदबद जी (अद्भुत जी)। • इन मंदिरों को सास-बहु का मंदिर भी कहते हैं। 11 / 31 मेवाड़ में स्थित एकलिंग मंदिर किस सम्प्रदाय से संबंधित है? शिक्षक ग्रेड-II (विज्ञान)-2011 लकुलीश कापालिक नाथ सम्प्रदाय सिद्ध सम्प्रदाय एकलिंग जी का मंदिर पाशुपत सम्प्रदाय/लकुलीश सम्प्रदाय से संबंधित है। • मंदिर परिसर में महाराणा कुंभा द्वारा निर्मित विष्णु मंदिर भी है जिसे लोग मीरा बाई का मंदिर भी कहते हैं। 12 / 31 अमरेश्वर महादेव मंदिर राजस्थान के किस जिले में स्थित है? अध्यापक-2023 सवाई माधोपुर बीकानेर टोंक बाँसवाड़ा 13 / 31 राजस्थान का कौनसा प्रसिद्ध मंदिर, मंदिर वास्तुशिल्प के 'हवेली' रूप का प्रतिनिधि बना? पशुपरिचर-2024 पार्श्वनाथ का मंदिर नाथद्वारा मंदिर पुष्कर मंदिर नीलकंठ महादेव का मंदिर वल्लभ सम्प्रदाय में मंदिर को हवेली, दर्शन को झाँकी, ईश्वर की कृपा को पुष्टी एवं इस मंदिर में प्रचलित संगीत को 'हवेली संगीत' कहा जाता है। • नाथद्वारा में वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ स्थित है। 14 / 31 नाथ परम्परा का मुख्य तीर्थ स्थल, महामंदिर, कहाँ स्थित है? Raj. Police-2024 पाली जोधपुर नागौर बीकानेर 15 / 31 जोधपुर का 'महामंदिर' उपासना स्थल है? CET (स्नातक स्तर)-2023 Testing Officer-2021 बिश्नोई संप्रदाय का दादू संप्रदाय का रामस्नेही संप्रदाय का नाथ संप्रदाय का स्थान:- जोधपुर • निर्माण:- महाराजा मानसिंह द्वारा 1805 ई. में • नाथ सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल • मंदिर 84 खंभों पर निर्मित है। 16 / 31 सास बहु का मंदिर स्थित है? Raj. Police-2024 LDC Ex.-2012 नागदा (उदयपुर) अर्थूना सोमनाथ आहाड़ 17 / 31 केन्द्र सरकार के भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने किस मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 रणकपुर जैन, मंदिर [पाली] करणी माता मंदिर [देशनोक] ब्रह्मा मंदिर [पुष्कर] त्रिपुरा सुंदरी [बाँसवाड़ा] ब्रह्मा मंदिर - पुष्कर झील के समीप ब्रह्मा मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा करवाया गया, जिसे वर्तमान स्वरूप का निर्माण 1809 ई. में गोकुल चंद पारीक ने करवाया। • मंदिर में ब्रह्माजी को आदमकद चतुर्मुखी मूर्ति प्रतिष्ठित है। • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। • कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर झील में दीपदान करने की परम्परा है। 18 / 31 ................ को नाथद्वारा में श्रीकृष्ण का प्रतीक रूप मान कर पूजा की जाती है- कनिष्ठ अनुदेशक-2025 बांकेबिहारी श्रीनाथजी गोविन्ददेवजी रतनबिहारी 19 / 31 नीलकण्ठ (अलवर) के विषय में कौनसा तथ्य असत्य है? Asst. Testing Officer-2025 इस स्थान को 'नेगजा जैन तीर्थ' भी कहा जाता है। यहाँ नृत्य मुद्रा में गणेश प्रतिमा है। यह एकाकी पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर है। यहाँ पर शयन मुद्रा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है। नीलकंठ महादेव मंदिर अलवर जिले में सरिस्का अभयारण्य में स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर लगभग दो किलोमीटर में फैले कई मंदिरों के एक विशाल परिसर का हिस्सा है। इस मंदिर समूह का नाम नीलकंठ महादेव संरक्षित मंदिर के नाम पर रखा गया है। इस समूह में जैन नौगजा मंदिर के अवशेष भी प्रमुख हैं। इसी कारण इसे 'नौगजा जैन तीर्थ' भी कहा जाता है। नोट - शयन मुद्रा में हनुमान जी का एकमात्र मंदिर राजस्थान के करौली (मंडरायल) में स्थित है। 20 / 31 देवी कुण्ड' राजस्थान के किस जिले में स्थित है? अध्यापक-2023 सवाई माधोपुर बीकानेर टोंक बाँसवाड़ा 21 / 31 अपनी गोपुरम आकृति के लिए प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर, जिसका निर्माण पूरणमल ने 1844 ई. में करवाया, कहाँ स्थित हैं? जूनियर एकाउंटेंट-2016 पुलिस-2014, 2007 पुष्कर में नाथद्वारा में करौली में आबू रोड रंगनाथ मंदिर- 1884 ई. में इस मंदिर का निर्माण पूरणमल ने करवाया। मूलतः यह एक विष्णु मंदिर है, जहाँ भगवान विष्णु, लक्ष्मी व नृसिंह की मूर्ति स्थापित है। अपनी गोपुरम आकृति के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली (द्रविड़) में निर्मित है। • पुष्कर में स्थित अन्य मंदिर- गायत्री मंदिर, सावित्री मंदिर, बैकुण्ठनाथ मंदिर। 22 / 31 महासणा कुंभा ने निम्नलिखित में से कौनसा ग्राम एकलिंगजी के मंदिर की पूजा एवं व्यवस्था हेतु प्रदान किये थे? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप A)-2025 आहमद, कल्याणपुर, जगत और कांकरोली आनंद, कविता, गोगुन्दा और मावली नाडोल, धुलेव, रणकपुर और नौलाई नागदा, कालोंदा, मालाखेड़ा और भीमाना 23 / 31 सीकर के हर्षनाथ की पहाड़ी पर स्थित मंदिर में 'श्री हर्ष' के नाम से किस देवता की पूजा की जाती है? कॉलेज व्याख्याता-2021 विष्णु कृष्ण शिव गणेश 24 / 31 मेवाड़ के शासक का नाम बताइये जिसने चित्तौड़ के समाधिश्वर के मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर पूर्व मध्यकालीन तक्षण कला को जीवित रखा। Asst. Archivist-2024 मोकल लक्ष्य सिंह हम्मीर क्षेत्रसिंह त्रिभुवन नारायण मंदिर/सम्माधिश्वर महादेव/मोकल जी का मंदिर का निर्माण चित्तौड़गढ़ दुर्ग में परमार राजा भोज ने (1011-1055 ई.) में करवाया, जिसका पुनर्निर्माण 1428 ई. में मोकल द्वारा करवाया गया। • मंदिर में शिव की त्रिमुखी मूर्ति स्थापित है। 25 / 31 पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के अतिरिक्त राजस्थान में ही ब्रह्मा जी का दूसरा मंदिर कहाँ है? पुलिस-2008 ओसिया आसोतरा आशापूर्णा डीग राजस्थान में अन्य ब्रह्मा मंदिर 1. आसोतरा - जालोर (खेताराम जी द्वारा) 2. छींछ-बाँसवाड़ा 26 / 31 राजोरगढ़ में मथानदेव द्वारा निर्मित प्रसिद्ध मंदिर निम्न में से किस देवी/देवता को समर्पित था? RAS-2025 शिव विष्णु सूर्य महिषासुर मर्दिनी राजोरगढ़ का नीलकंठ महादेव का मंदिर अलवर जिले में स्थित है जिसका निर्माण मथानदेव द्वारा करवाया गया। 27 / 31 राजस्थान में किस स्थान पर 'अन्नकूट महोत्सव' लोकप्रिय हैं? JEN (Agri.) Ex.-2022 श्रीनाथजी मंदिर- चित्तौड़गढ़ जगदीश मंदिर- राजसमंद श्रीनाथ जी मंदिर- राजसमंद करणी माता मंदिर- देशनोक नाथद्वारा का अन्नकूट महोत्सव (कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा) प्रसिद्ध है, महोत्सव में 125 मण पके चावलों का पिंड बनाया जाता है जिसे कूट कहा जाता है, कूट को भीलों द्वारा लूटा जाता है। 28 / 31 अन्देश्वर पार्श्वनाथजी मंदिर राजस्थान के किस जिले में स्थित है? अध्यापक-2023 टोंक बीकानेर सवाई माधोपुर बाँसवाड़ा 29 / 31 8वीं शताब्दी में मेवाड़ में एकलिंगजी मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक-2019 JEN (विद्युत डिग्री)-2025 पशुपरिचर-2024 अध्यापक भर्ती (SST)-2023 JEN विद्युत डिप्लोमा-2020 महाराणा रायमल महाराणा मोकल बप्पा रावल महाराणा कुम्भा उदयपुर के कैलाशपुरी में एकलिंगजी (लकुलीश) मंदिर का निर्माण 734 ई. में बप्पा रावल ने करवाया। • यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का वर्तमान स्वरूप महाराणा रायमल ने दिया था। मेवाड़ के महाराणा एकलिंग जी को मेवाड़ का शासक व स्वयं को उनका दीवान मानते हैं। 30 / 31 विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर कहाँ स्थित है? पशुपरिचर-2024 कनिष्ठ अनुदेशक-2019 कोलायत पुष्कर नाथद्वारा अलवर 31 / 31 बीसलदेव मंदिर राजस्थान के किस जिले में स्थित है? अध्यापक-2023 टोंक सवाई माधोपुर बीकानेर बाँसवाड़ा अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%