चीर-पटोरी साड़ी का एक प्रकार है। इसके अलावा चोल, निचोल, पट, दुकूल, अंसुक, वसन, चूँदड़ी, धोरवाली भी साड़ियों के प्रकार हैं। राजस्थान की प्रसिद्ध साड़ियाँ- 1. जैनब की साड़ियाँ - कांसुआं (दीगोद, कोटा), 2. स्प्रे पेंटिंग की साड़ियाँ - नाथद्वारा (राजसमंद), 3. चूवा-चंदन की साड़ियाँ - नाथद्वारा (राजसमंद), 4. सूंठ की साड़ियाँ - सवाई माधोपुर, 5. फूल की साड़ियाँ - जोबनेर।