राजस्थान के रीति-रिवाज: Full Test September 23, 2026 राजस्थान के रीति-रिवाज: Full Test 1 / 79 कौनसे पर्व के मौके पर 'ढूँढ़' बाँटा जाता है? जेल प्रहरी 2017 नागपंचमी बसंत पंचमी दीपावली होली 2 / 79 किस राजपूत राज्य ने 1844 ई. में कन्या भ्रूण वध को गैर-कानूनी घोषित किया? रसायनज्ञ 2024 बीकानेर जोधपुर अलवर जयपुर 3 / 79 राजस्थान में गोला, दारोगा, चाकर, चेला आदि संबोधन किसके लिए प्रयुक्त होते थे? सहायक कृषि अधिकारी 2019 तांत्रिक के लिए घरेलू दास के लिए पुलिसकर्मी के लिए बंधुआ मजदूर के लिए 4 / 79 निम्नलिखित में से कौनसी प्रथा विवाह समारोह से संबंधित नहीं है? पुलिस कांस्टेबल 2018 बढ़ार कन्यावल बरी पड़ला पानीवाड़ा कन्यावल - विवाह के दिन वधू के माता-पिता व भाइयों द्वारा रखा जाने वाला उपवास। बरी पड़ला - बारात के साथ वर के घर से वधू के लिए कपड़े, जूतियाँ, आभूषण, चूड़ा आदि भेजे जाते हैं, उसे बरी पड़ला कहते हैं। पानीवाड़ा - किसी व्यक्ति की मृत्यु के समय लोग एकत्रित होकर स्नान करके मृतक के परिवार को सांत्वना देते हैं। इस समय किया जाने वाला स्नान पानीवाड़ा कहलाता है। 5 / 79 राजस्थान में 'सामेला' शब्द किस अवसर पर प्रयुक्त होता है? BSTC 2024 JEN (विद्युत) Diploma 2020 जन्म के समय विवाह के समय गौना के समय मृत्यु के समय कन्या पक्ष की ओर से नगर या गाँव के प्रांगण में दूल्हे व बारातियों का, तोरण पर आने से पूर्व किया जाने वाला स्वागत सामेला [ठुमाव] कहलाता है। 6 / 79 निम्न में से 'तोरण' का संबंध किससे है? व्याख्याता आयुर्वेद विभाग 2021 जन्म शिक्षा विवाह मृत्यु तोरण की रस्म का संबंध विवाह से है। जब दूल्हा, दुल्हन के घर के दरवाजे पर पहुँचता है तो वहाँ लगे लकड़ी के तोरण को अपनी तलवार/छड़ी से छूता है जिसे तोरण की रस्म कहा जाता है। 7 / 79 राजस्थान में विवाह से पहले दूल्हे को रिश्तेदारों द्वारा आमंत्रित किया जाता है और लौटते समय --------- से संबंधित गीत गाया जाता है? EO/RO Ex. 2023 बन्ना-बन्नी बिंदोला घोड़ी जाला 8 / 79 निम्न में से कौनसी रस्म मृत्यु के शोक से संबंधित नहीं है? स्कूल व्याख्याता 2025 दुकाव बखेर आधेटा सातरवाड़ा 9 / 79 डाकण प्रथा मुख्य रूप से किस जनजाति में पाई जाती है? पटवार परीक्षा 2011 भील व मीणा कालबेलिया व मीणा गरासिया व सहरिया सांसी व राजपूत 10 / 79 उदयपुर राज्य में 'डाकन प्रथा' पर प्रतिबन्ध कब लगाया गया? कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रसायन 2019 1950 में 1853 में 1955 में 1958 में राजस्थान में डाकन प्रथा पर सर्वप्रथम प्रतिबंध 1853 ई. में उदयपुर महाराणा स्वरूप सिंह के शासनकाल में कमाण्डेंट जेसी ब्रुक ने लगाया था। यह प्रथा जनजाति क्षेत्रों में भील व मीणा में सर्वाधिक पाई जाती थी। राजस्थान डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2015 को 26 जनवरी, 2016 से लागू कर इसे गैर-कानूनी घोषित किया गया है। 11 / 79 अलवर में बनवारा, खोड़िया और बढ़ार की रस्में संबंधित हैं- Research Asst. 2025 औपचारिक शिक्षा से पहले मृत्यु से जन्म से विवाह से 12 / 79 ताणना एवं मोर बंधिया विवाह, निम्न में से किस जनजाति में प्रचलित हैं? CET (स्नातक स्तर) 2023 IIGr. Tea. 2023 सांसी मीणा भील गरासिया 13 / 79 गवर्नर जनरल लॉर्ड बेंटिक ने निम्न स्थलों पर सती प्रथा रोकने के आदेश दिए। निम्न में से कौनसा युग्म सही नहीं है? संकलनकर्ता परीक्षा 2016 अलवर : 1830 जयपुर : 1844 डूंगरपुर : 1856 जोधपुर : 1848 14 / 79 राजस्थान में वर पक्ष का वधू के पिता द्वारा स्वागत किए जाने के रिवाज को क्या कहा जाता है? Librarian Gr. II 2025 बत्तीसी नूतना मधुपर्क मुकलावा मायरा वर पक्ष का वधू के घर पहुँचने पर वधू के पिता द्वारा अपने संबंधियों के साथ वर पक्ष का स्वागत करना सामेला/मधुपर्क कहलाता है। 15 / 79 राजस्थानी संस्कृति में 'जानोटण' क्या है? सहायक कृषि अधिकारी 2019 ग्रामसेवक 2018 भूमि का माप एक प्रकार का लोक गीत कृषि कर वरपक्ष की ओर से दिया जाने वाला भोज विवाह के दौरान वर पक्ष की तरफ से दिया जाने वाला भोज जानोटण कहलाता है। 16 / 79 किस समारोह में, किसी देवता या देवी के सामने छोटे बच्चे के बाल पहली बार काटे जाते हैं? पुलिस कांस्टेबल 2018 बड़ार आख्या जडूला सामेला 17 / 79 बारात के स्वागत की रस्म को कहा जाता है? Asst. एग्रीकल्चर ऑफीसर 2013 सामेला पहरावणी मिलनी घुड़चढ़ी 18 / 79 राजस्थान में 'सती प्रथा' सर्वप्रथम निषेधित की गई थी? RAS Pre. 2000 उदयपुर जोधपुर जयपुर बीकानेर 19 / 79 जन्म के समय एक आयोजन जिसमें पूजा के लिए गाँव के कुएँ पर एक शोभा यात्रा ले जाई जाती है? कैरियावार जलवा समारोह जडूला समारोह तोरण समारोह बच्चे के जन्म के उपरांत कुआँ पूजन की रस्म की जाती है। इसमें महिलाएँ गीत गाते हुए कुएँ पर जाती हैं। इस प्रथा को 'जलवा पूजन' भी कहते हैं। 20 / 79 'चिकनी कोथली' क्या है? JEN सिविल-डिप्लोमा 2022 पुत्र जन्मोत्सव की एक रस्म शादी की एक रस्म मृत्यु पर एक रस्म नए गृह प्रवेश की एक रस्म सगाई के बाद वर पक्ष द्वारा वधू के लिए जो गहने, कपड़े, मिठाई आदि सामग्री दी जाती है, उसे चिकनी कोथली कहते हैं। 21 / 79 मृत्यु उत्सव के लिए राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा एक नाम है? पुलिस कांस्टेबल 2018 दापा मौसर हेलमो बढ़ार 22 / 79 'गौना' रस्म किससे संबंधित है? कारापाल 2012 JMRC कस्टमर रिलेशन 2012 मुण्डन विवाह नामकरण यज्ञोपवीत 23 / 79 राजस्थान की वह परम्परा, जिसमें दूल्हे की बारात के घर से चले जाने के बाद घर की स्त्रियों द्वारा लोकनाट्य किया जाता है, कहलाती है? CET (स्नातक स्तर) 2023 स्वांग ख्याल टूटिया रम्मत भरतपुर क्षेत्र में यह 'खोरिया' के नाम से जाना जाता है। दूल्हे की बारात के घर से चले जाने के बाद घर की स्त्रियों द्वारा शादी के पूर्व से लेकर सात फेरों तक की रस्म-रिवाज संक्षिप्त रूप से निपटाने की प्रक्रिया को 'टूँटिया' कहा जाता है। 24 / 79 किस राज्य के शासक ने 1837 में अपनी गया तीर्थयात्रा में अपने सामंतों को कन्यावध न करने के लिए शपथ दिलाई थी? Deputy Jailor 2025 जोधपुर प्रतापगढ़ बीकानेर बूँदी 25 / 79 वह रस्म जिसमें पिता वधू की जिम्मेदारी वर को सौंपता है? III-ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2013 कन्यादान कुंवर कलेवा मूठ भराई मधुपर्क फेरों के बाद वधू के पिता द्वारा यथाशक्ति भेंट उपहारों के साथ वधू की जिम्मेदारी वर को सौंपना कन्यादान कहलाता है। 26 / 79 'सीरावन' से क्या तात्पर्य है? JEN (Civil) (Degree) 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का प्रातःकालीन नाश्ता ग्रामीण किसानों का दोपहर का भोजन ढूँढाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों की वेशभूषा मेवाड़ क्षेत्र का नृत्य 27 / 79 अनमेल विवाह और बाल विवाह निषेध अधिनियम सर्वप्रथम किस रियासत ने बनाया? व्याख्याता आयुर्वेद विभाग 2021 जयपुर कोटा अलवर उदयपुर 10 दिसम्बर, 1903 को अलवर रियासत ने सर्वप्रथम अनमेल विवाह और बाल विवाह अधिनियम बनाया। छोटी उम्र की कन्याओं का विवाह उनसे बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ करना अनमेल विवाह कहलाता है। 28 / 79 महिला पोशाक पोमचा किस अवसर पर पहना जाता है? CET (10+2) Ex. 2023 सगाई हरियाली तीज गणगौर शिशु के जन्म पर कमल के फूल के अभिप्राय युक्त ओढ़नी, जो नवजात के जन्म पर मातृपक्ष द्वारा दी जाती है। पुत्र के जन्म पर पीला पोमचा व पुत्री के जन्म पर गुलाबी पोमचा ओढ़ा जाता है। पोमचा जयपुर का प्रसिद्ध है, जबकि पीला पोमचा शेखावाटी का प्रसिद्ध है। 29 / 79 राजस्थान लोक जीवन में 'ढूँढ़' है? जेल प्रहरी 2017 पुत्र जन्म के 10 माह बाद किया जाने वाला उत्सव एक लोक नृत्य बच्चे के जन्म की पहली होली पर प्रसूता के पीहर पक्ष की ओर से किया जाने वाला संस्कार विवाह संबंध निश्चित होने पर वर को दिए जाने वाले उपहार आदि बच्चे के जन्म के बाद पहली होली (फाल्गुन शुक्ल एकादशी) पर प्रसूता के पीहर पक्ष की ओर से कुछ उपहार, मिठाई व फूल भेजे जाते हैं, जिसे ढूँढ़ कहा जाता है। 30 / 79 सती रोकथाम (अधिनियम, 1987) कानून, किस राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया कानून है? पुलिस कांस्टेबल 2020 पश्चिमी बंगाल राजस्थान बिहार असम 31 / 79 निम्न में से कौनसा युग्म (सती प्रथा उन्मूलन वर्ष - रियासती राज्य) सुमेलित नहीं है? Research Asst. 2025 1865 - उदयपुर 1862 - कोटा 1845 - जयपुर 1860 - जोधपुर 32 / 79 'पाग-दस्तूर' किसे कहा जाता है? IInd Gr. G.K. 2025 यह परिवार में मुखिया की मृत्यु के बाद निश्चित दिन पर होने वाला दस्तूर था इस रिवाज में पगड़ी बदलकर रिश्ता बनाया जाता है इस रिवाज के अनुसार स्त्रियाँ मृत पति की पगड़ी के साथ सती हो जाती थीं यह विवाह के अवसर पर दूल्हे के सिर पर पगड़ी पहनाने का दस्तूर था 33 / 79 निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प विवाह की रस्मों से संबंधित नहीं है? IInd Grade G.K. 2022 बिंदोली सामेला कर्णवेध कांकन बंधन कर्णवेध संस्कार बच्चे के जन्म से संबंधित है, जिसमें शिशु के तीसरे या पाँचवें वर्ष में कान बींधे जाते हैं। 34 / 79 वयोवृद्धों के देहावसान पर श्मशान ले जाते समय रास्ते में अर्थी पर पैसे फेंके जाते हैं, उसे कहते हैं? पटवार 2011 न्योछावर बखेर सामेला उछाल मृत व्यक्ति को श्मशान ले जाते समय अर्थी के आगे धन लुटाना ही बखेर या उछाल कहलाता है। 35 / 79 बिंदोली, सामेला और पड़ला किस समारोह से संबंधित हैं? सहायक कृषि अधिकारी 2018 जन्म से गृह प्रवेश विवाह उपनयन 36 / 79 1833 ई. में कन्यावध को गैर-कानूनी घोषित करने का श्रेय किस रियासत को है? पटवार 2011 कोटा पाली सिरोही बाराँ राजस्थान में कन्यावध पर सर्वप्रथम प्रतिबंध कोटा रियासत में महाराव रामसिंह द्वितीय के समय अंग्रेज पॉलिटिकल एजेंट मि. लुडलो द्वारा 1833 ई. में लगाया गया। 1834 ई. - बूँदी (रामसिंह हाड़ा के समय); 1836 ई. - बीकानेर (रतनसिंह के समय); 1839 ई. - जोधपुर (मानसिंह के समय); 1844 ई. - उदयपुर (महाराणा स्वरूपसिंह के समय); 1844 ई. - जयपुर (सवाई रामसिंह द्वितीय के समय)। 37 / 79 विवाह के दूसरे दिन वर पक्ष द्वारा नवदंपति के लिए आशीर्वाद समारोह व प्रीतिभोज को क्या कहते हैं? JEN सिविल-डिप्लोमा 2022 कू बढ़ार ओलंदी आणों 38 / 79 निम्नलिखित में से कौनसी प्रथा विवाह से संबंधित नहीं है? संरक्षण अधिकारी 2023 सामेला सातरवाड़ा बान मुग्धणा सातरवाड़ा- किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत परिवार वालों के पास संवेदना प्रकट करना। 39 / 79 मोर बांधिया, पहरावणा और ताणना नामक तीन प्रकार के विवाह किस जनजाति में प्रचलित हैं? IIGr. Tea. Ex. 2023 भील सहरिया गरासिया मीणा 40 / 79 1844 में किस राज्य की रीजेंसी काउन्सिल ने यह उद्घोषणा की कि सती प्रथा एक दंडनीय अपराध है? स्कूल व्याख्याता 2007 बूँदी कोटा झालावाड़ जयपुर 41 / 79 राजस्थान में 'ओलंदी' क्या है? JEN कृषि 2022 राजस्थान का लोक-गीत विवाह का एक प्रकार एक देशी खेल नववधू के साथ जाने वाली लड़की या स्त्री नववधू के साथ जाने वाली लड़की या स्त्री ओलंदी कहलाती है। 42 / 79 राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाने की कार्ययोजना किस तिथि को प्रारम्भ की गई? पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) 2024 5 मार्च, 2017 5 सितम्बर, 2017 15 अप्रैल, 2017 11 अक्टूबर, 2017 43 / 79 सरकार ने राजस्थान जागीर उन्मूलन अधिनियम किस वर्ष पारित किया था? पुलिस कांस्टेबल 2020 1952 ई. में 1925 ई. में 1962 ई. में 1972 ई. में 44 / 79 निम्न में से किस समारोह का संबंध विवाह से है? अध्यापक भर्ती (गणित एवं विज्ञान) Ex. 2023 गोद लेना जडूला पनघट पूजन टीका टीका- सगाई होने के बाद टीके की रस्म में वधू पक्ष वाले वर को चौकी पर बैठाकर उसका तिलक कर अपने सामर्थ्यानुसार भेंट देते हैं। जबकि वर पक्ष की ओर से वधू पक्ष के लिए होने वाली यह प्रथा गोद भराई कहलाती है। 45 / 79 रात्रि भर जागरण क्या कहलाता है? जेल प्रहरी 2017 ओजको असकनौ अवाह अवोचण 46 / 79 वह संस्कार, जो बालक को विद्यारम्भ हेतु गुरु के पास ले जाने के समय किया जाता है? पटवार 2011 चूड़ाकर्म सीमन्तोन्नयन यज्ञोपवीत पाणिग्रहण इस संस्कार द्वारा बालक को शिक्षा के लिए गुरु के पास लाया जाता था। ब्रह्मचर्य आश्रम की शुरुआत इसी से होती है। इसे यज्ञोपवीत संस्कार भी कहते हैं। पाणिग्रहण- विवाह के समय होने वाला संस्कार जिसमें ब्रह्मचर्य आश्रम से गृहस्थ आश्रम में प्रवेश होता है। सीमन्तोन्नयन- गर्भवती स्त्री को अमंगलकारी शक्तियों से बचाने के लिए किया जाता है। इसे 'अगरण्टी' भी कहा जाता है (गर्भधारण से छठे माह तक किया जाता है)। 47 / 79 राजस्थान के रीति-रिवाजों में 'आंणी' क्या है? RAS Pre. 2021 दुल्हन के परिवार द्वारा वर की बारात का डेरा देखने जाना कुँआ पूजन विवाह के पश्चात् दुल्हन को दूसरी बार ससुराल भेजना जलझूलनी की एकादशी पूजा गौना/मुकलावा/आंणी- विवाहित अवयस्क कन्या को वयस्क होने पर उसे अपने ससुराल भेजना 'मुकलावा' करना या गौना कहलाता है। वर्तमान में विवाह वयस्क अवस्था में होने के कारण गौना विवाह के साथ ही किया जाता है। 48 / 79 हिन्दुओं की सामाजिक एवं धार्मिक संस्कृति में कितने संस्कार सम्पन्न करवाए जाते हैं? पटवार 2011 16 12 7 27 49 / 79 राजस्थान राज्य में प्रचलित 'सागड़ी' प्रथा क्या है? Librarian 2022 बंधुआ मजदूरी प्रणाली शादी की परम्परा राजस्व संग्रह का प्रकार एक विशेष प्रकार का कर महाजन/पैसे वाले व्यक्ति द्वारा गरीब व्यक्ति को उधार दी गई राशि के बदले या ब्याज की राशि के बदले उस व्यक्ति को अपने यहाँ घरेलू नौकर के रूप में रखा जाता था, जब तक कि वह राशि न चुका दे। इस प्रथा को बंधुआ मजदूरी या सागड़ी प्रथा कहा जाता था। नौकर के रूप में खेत में काम करना 'हाली प्रथा' व घर पर घरेलू नौकर के रूप में काम करना 'चाकर प्रथा' कहलाती है। 50 / 79 बेटी का पहला प्रसव होने पर उसके पीहर वालों द्वारा जँवाई व उसके साथियों को भेंट देना कहलाता है? RAS/RTS 1994 कोथला जामण गौना (1) व (2) दोनों पुत्री के पहली बार बच्चा होने पर जँवाई एवं उनके परिवार वालों को बुलाकर भेंट देना कोथला कहलाता है। 51 / 79 नाता है? RPSC III-ग्रेड Teacher 2004 रिश्तों का एक नाम मृत्युभोज का दूसरा नाम परिवार का बुजुर्ग व्यक्ति घोड़ों का प्रशिक्षक आदिवासी जनजातियों में प्रचलित प्रथा (नाता) जिसमें स्त्री अपने पति को छोड़कर किसी अन्य पुरुष के साथ रहने लग जाती है। 52 / 79 कांकण-डोरड़ा, बिंदोली एवं सामेला राजस्थान में किस अवसर से संबंधित हैं? अध्यापक [उर्दू] Ex. 2023 IInd Gr. G.K. (संस्कृत शिक्षा) 2024 विवाह चूड़ाकर्म जन्म मृत्यु कांकण-डोरा/कांकण-डोरना- विवाह के दो दिन पूर्व वर के दाहिने हाथ में कांकण डोरा (मौली का धागा + राई, नमक, लाख व लोहे के छल्ले के साथ) बाँधा जाता है। दूसरा कांकण डोरा वधू के लिए 'बरी-पड़ला' के साथ भेजा जाता है, जिसे वधू के हाथ पर बाँधा जाता है। 53 / 79 'बढ़ार' क्या है? CET (स्नातक स्तर) 2023 JEN (यांत्रिकी) डिप्लोमा 2020 विवाह पर आयोज्य भोज राजस्थान की एक जनजाति अंत्येष्टि की एक क्रिया राजस्थान की एक झील विवाह के दूसरे दिन वर पक्ष द्वारा दिया जाने वाला सामूहिक प्रतिभोज 'बढ़ार' कहलाता है। 54 / 79 राजस्थान में त्याग प्रथा का संबंध किस वर्ग के समाज से था? III Grade Teacher 2006 ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र राजपूत परिवारों/क्षत्रिय परिवारों में विवाह के समय चारण, भाट, ढोली आदि दृढ़तापूर्वक मुँहमाँगी दान-दक्षिणा की माँग करते थे, जिसे त्याग प्रथा या पोल पात बारहठ प्रथा कहा जाता था। त्याग प्रथा पर सर्वप्रथम प्रतिबंध 1841 ई. में जोधपुर में महाराजा मानसिंह ने लगाया था। 55 / 79 'जला' गीत स्त्रियों द्वारा कब गाया जाता है? FSO 2019 वर की बारात का डेरा देखने जाने पर होली दहन पर वधू के लग्न पर पति के विदेश जाने पर 56 / 79 'भदर' का संबंध किससे है? IInd Grade G.K. 2022 कर्णवेध संस्कार अन्त्येष्टि संस्कार विवाह संस्कार समावर्तन संस्कार दाह संस्कार के समय मृत व्यक्ति के पुत्रों या संबंधियों द्वारा बाल/केश देना ही 'भदर' कहलाता है। 57 / 79 सती (रोकथाम) अधिनियम को राजस्थान सरकार द्वारा कब लागू किया गया था? पुलिस कांस्टेबल 2020 1955 1987 1956 1965 58 / 79 सती प्रथा को सबसे पहले कब और कहाँ गैर-कानूनी घोषित किया गया? वनरक्षक परीक्षा 2013 1856 ई. उदयपुर में 1848 ई. कोटा में 1822 ई. बूँदी में इनमें से कोई नहीं राजा राममोहन राय के प्रयासों से लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा दिसम्बर, 1829 में एक अधिनियम द्वारा सती प्रथा को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया। राजस्थान में प्रतिबंध- 1822 ई. - बूँदी (शासक विष्णु सिंह), 1830 ई. - अलवर, 1844 ई. - जयपुर (शासक रामसिंह) (जॉन लुडलो के प्रयासों से लागू हुआ), 1846 ई. - डूँगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ (दलपतसिंह), 1848 ई. - जोधपुर (शासक- तख्तसिंह), कोटा (शासक- मदनसिंह), 1860 ई. - उदयपुर [शासक- स्वरूपसिंह]। राजस्थान सती निवारण अधिनियम 1987, 3 जनवरी, 1988 से लागू हुआ। 59 / 79 'मौताणा प्रथा' के संबंध में निम्न में से कौनसा कथन सही है? पुलिस कांस्टेबल 2014 किसी व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु होने पर मृत्यु स्थान के स्वामी से हर्जाना वसूलना किसी व्यक्ति की मृत्यु के बदले दूसरे को मौत के घाट उतारना किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके पुनः जीवित होने की मान्यता किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर किया जाने वाला शोक कार्यक्रम उदयपुर संभाग के आदिवासियों में किसी व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु होने पर आदिवासी समाज के पंचों द्वारा एक निश्चित राशि आरोपी से वसूल की जाती है। यह क्षतिपूर्ति राशि 'मौताणा' कहलाती है। 60 / 79 राजपूताने में किस नरेश ने सर्वप्रथम कन्यावध को रोकने का प्रयास किया? RAS Pre. 1999 जगतसिंह जयसिंह जसवंतसिंह राव रामसिंह 61 / 79 'जडूला' एक प्रमुख संस्कार है, इसे कहते हैं- सहायक कृषि अधिकारी 2013 जातकर्म निष्क्रमण चूड़ाकर्म समावर्तन बच्चे के 2 या 3 वर्ष का होने के पश्चात् किसी तीर्थ स्थल पर ले जाकर उसके केश उतरवाए जाते हैं। इसे 'जडूला' या 'मुंडन' [चूड़ाकर्म] कहते हैं। जातकर्म- बच्चे के जन्म लेते ही घर के सदस्य द्वारा बच्चे को घुट्टी/पेय पदार्थ पिलाया जाता है। निष्क्रमण- बच्चे के जन्म के 12वें दिन से 4 महीने तक कभी भी बच्चे को सूर्य व चन्द्रमा के दर्शन कराए जाते हैं। समावर्तन- गुरुकुल से शिक्षा पूर्ण होने पर अपने घर लौटना। 62 / 79 पुत्र जन्म के दसवें दिन किस रिवाज को मनाया जाता है? IInd Gr. G.K. 2025 जडूला ढूँढ़ दसौटण जामणा 63 / 79 मृतक को श्मशान ले जाने के लिए प्रयुक्त बाँस या लकड़ी की अर्थी को कहा जाता है? वनरक्षक 2013 मोक्षागमन अर्थी बैकुण्ठी इनमें से कोई नहीं 64 / 79 'झिम्मी' क्या है? सहायक कृषि अधिकारी 2019 पुत्र के जन्म के पश्चात् चौदहवें दिन होने वाली रस्म पर्युषण पर्व के दौरान तीन दिन का उपवास फेरे अथवा सप्तपदी के समय मामा द्वारा दी गई और वधू द्वारा पहनी गई गोटे-किनारी युक्त लाल-गुलाबी ओढ़नी संतान प्राप्ति के बाद बेटी को विधि-विधान से ससुराल विदा करने की परम्परा 65 / 79 'दींगोली' क्या है? LSA 2016 स्त्रियों का व्रत आभूषण का नाम नृत्य का नाम मारवाड़ी खेल का नाम 66 / 79 निम्न में से किस सामाजिक प्रथा से 'फरगती' संबंधित है? Asst. Testing Officer 2025 बाल विवाह नाता सती दहेज 67 / 79 'डाकन प्रथा' को अवैध घोषित करने वाली सर्वप्रथम राजस्थान की कौनसी रियासत थी? अन्वेषक 2016 जयपुर जोधपुर बीकानेर उदयपुर 68 / 79 निम्नलिखित में से कौनसी प्रथा विवाह से संबंधित है? JEN सिविल-डिप्लोमा 2022 जडूला जलवा पूजन मुठ भराई मौसर मुठ भराई - बारातियों के बीच बैठकर वर के सामने थाल में रुपये रखकर उसको मुट्ठी में कलदार रुपये लेने को कहा जाता है। 69 / 79 निम्न में से कौनसा संस्कार जन्म से संबंधित है? JEN (civil) Diploma 2020 CET (10+2) Ex. 2023 जडूला बिंदोली मौसर सामेला जडूला - बच्चे के पहली बार सिर के बाल काटना। बिंदोली (बिंदौरी) - विवाह के एक दिन पहले रात्रि में वर व वधू की बिंदोली निकाली जाती है, जिसमें महिलाएँ मांगलिक गीत गाती हुई उन्हें मोहल्ले/गाँव में घुमाती हैं। मौसर - मृत्यु भोज की प्रथा। सामेला - विवाह के दौरान जब वर, वधू के यहाँ पहुँचता है तो वधू के पिता द्वारा अपने सगे-संबंधियों के साथ वर पक्ष का स्वागत करना। 70 / 79 'बिंदोला' किस सामाजिक संस्कार से संबंधित एक रस्म है? संरक्षण अधिकारी 2025 मृत्यु संस्कार उपनयन संस्कार जन्मोत्सव विवाह संस्कार 71 / 79 अप्रैल, 1930 में बाल विवाह निरोधक कानून के प्रणेता कौन थे? JEN (विद्युत) डिप्लोमा 2020 अर्जुनलाल सेठी रायबहादुर हरविलास हीरालाल शास्त्री जमनालाल बजाज बाल-विवाह को रोकने के लिए अजमेर निवासी 'हरविलास शारदा' ने 1929 में एक कानून बनाया, जिसे अंग्रेज सरकार द्वारा 1929 में 'शारदा एक्ट' के नाम से पास किया गया और 1 अप्रैल, 1930 को पूरे भारत में लागू किया गया। वर्तमान में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लागू है। 72 / 79 18वीं शताब्दी के किस राजपूत राजा द्वारा विधवा पुनर्विवाह हेतु नियम बनाने के प्रयत्न किए गए? II Grade Hindi 2011 महाराजा अजीतसिंह सवाई जयसिंह महाराणा अरिसिंह महाराजा मानसिंह राजस्थान में विधवा विवाह को सर्वप्रथम प्रोत्साहन जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने दिया। 73 / 79 आदिवासियों में वर पक्ष द्वारा वधू के पिता को वधू मूल्य के रूप में धन देने की प्रथा कहलाती है? पटवार 2011 मुकलानी हीरावणी कन्यादान दापा आदिवासियों में वर पक्ष द्वारा वधू के पिता को वधू का मूल्य देने की प्रथा है। यह वधू का मूल्य ही दापा कहलाता है। 74 / 79 राजस्थान की संस्कृति में 'मुग्धणा' क्या है? पटवार मुख्य परीक्षा 2016 माता जी को मेहंदी चढ़ाकर मेहमानों में बाँटना वधू को मूँग और घी खिलाना लाख की चूड़ियाँ जिसमें चाँदी की कड़ी पिरोई जाती है भोजन पकाने के लिए लकड़ियाँ जो विनायक स्थापना के पश्चात् लाई जाती हैं विनायक स्थापना के बाद घर में भोजन पकाने के लिए लाई जाने वाली लकड़ियाँ मुग्धणा कहलाती हैं। 75 / 79 जयपुर राज्य ने 'कन्यावध' को किस वर्ष गैर-कानूनी घोषित कर दिया? व्याख्याता आयुर्वेद विभाग 2021 1840 1842 1844 1846 76 / 79 'श्राद्ध पक्ष' जिसके दौरान पूर्वजों की पूजा की जाती है, कब मनाया जाता है? पुलिस (B) 2018 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक भाद्रपद कृष्ण अमावस्या से आश्विन अमावस्या तक चैत्र कृष्ण अमावस्या से वैशाख पूर्णिमा तक ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या से आषाढ़ पूर्णिमा तक 77 / 79 'समाधि' लेने की कुप्रथा रोकने का सर्वप्रथम प्रयास किस राज्य ने किया? संरक्षण अधिकारी 2025 जोधपुर उदयपुर जयपुर कोटा 78 / 79 राजस्थान के रीति-रिवाजों में 'मौसर' किसे कहा जाता है? BSTC 2024 VDO 2021 राजस्थान पुलिस (L-2) 2024 पुलिस परीक्षा 2018 गृह-प्रवेश दहेज विवाह के अवसर पर प्रीतिभोज मृत्यु-भोज पुरुष की मृत्यु के 12वें दिन तथा स्त्री की मृत्यु के 13वें दिन मृतक के उत्तराधिकारी द्वारा जाति वालों व गाँव वालों को भोज देने की प्रथा मौसर कहलाती है। औसर/जौसर- जीवित व्यक्ति द्वारा स्वयं की मृत्यु से पहले दिया गया भोज जौसर कहलाता है। 79 / 79 निम्नलिखित में से किस राजस्थानी परम्परा में, विवाह से पहले दुल्हन और दूल्हे को धागे से बाँधा जाता है और विवाह के बाद धागा हटा दिया जाता है? पटवार 2011 पुलिस कांस्टेबल 2018 सामेला पहरावणी बरी पड़ला कांकन डोर विवाह से दो दिन पूर्व वर के दाहिने हाथ में कांकन डोरा बाँधते हैं। यह मौली को बाँटकर बनाया जाता है। दूसरा कांकन डोरा वधू के लिए 'बरी-पड़ला' के साथ भेजा जाता है। अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%