'गींदड़ नृत्य' राजस्थान के किस क्षेत्र में किया जाता है?
Raj. Police 2024, JRA & TRA 2024, CET (10+2) 2024
गींदड़ नृत्य शेखावाटी क्षेत्र में होली के अवसर पर किया जाता है, होली के त्योहार पर 'डांडा रोपण' से लेकर होली दहन (एक सप्ताह) तक केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है। नगाड़े वाद्ययंत्र के साथ पुरुष अपने दोनों हाथों में डण्डे लेकर उन्हें परस्पर टकराकर नृत्य करते हैं। लेकिन कुछ पुरुष महिलाओं के वस्त्र पहनकर नृत्य करते हैं, जिन्हें गणगौर या मेहरी कहा जाता है। इसमें नगाड़ा ढोल, डफ, चंग वाद्य भी बजाया जाता है।