राजस्थान की कला एवं संस्कृति: लोक वाद्य यंत्र, Full Test September 15, 2026 लोक वाद्ययंत्र: Full Test 1 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा तत् वाद्ययंत्र नहीं है? सहा. सांख्यिकी अधिकारी-2024 कामायचा भपंग जन्तर बांकिया बांकिया सुषिर वाद्ययंत्र है। 2 / 111 निम्न में से कौनसा सुषिर वाद्य यंत्र नहीं है? IInd Gr. G.K. (संस्कृत शिक्षा) 2024 सतारा नड़ मशक भपंग 3 / 111 निम्न में से कौन तार वाला वाद्य यंत्र नहीं है? वन रक्षक 2022 सुरमंडल रावणहत्था ताशा कमायचा ताशा को ताँबे की चपटी परात पर बकरे का पतला चमड़ा मढ़कर बनाया जाता है और इसे बांस की खपच्चियों से बजाया जाता है। मुसलमान लोग अधिक बजाते हैं। 4 / 111 कमायचा नाम का वाद्य राजस्थान के किस सम्प्रदाय के द्वारा बजाया जाता है- संग्रहालयाध्यक्ष-2024 मांगणियार जोगी कालबेलिया लंगा कमायचा का प्रयोग मांगणियार समुदाय द्वारा लोकगीत व मांड गायन में बहुतायत से किया जाता है। साकर खां कमायचा वाद्य यंत्र के प्रमुख कलाकार हैं जिन्हें वर्ष 2012 ई. में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 5 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (वाद्ययंत्र-प्रकार) सुमेलित नहीं है? फायरमैन भर्ती परीक्षा 2022 भपंग - तत् सिंगी - सुषिर ताशा - अवनद्ध नड़ - घन 6 / 111 'बांकिया', 'सिंगी' और 'टोटो' लोकवाद्य किस परम्परा से सम्बद्ध हैं? पुस्तकालयध्यक्ष परीक्षा 2021 तत् वाद्य अवनद्ध वाद्य घन वाद्य सुषिर वाद्य बांकिया- यह पीतल का बना बिगुल की शक्ल में बना साज है। यह सरगड़ा जाति का खानदानी वाद्य है, जो मांगलिक अवसरों पर बजाया जाता है। सिंगी:- हिरण या भैंस के सींग से बना वाद्य जिसे होठों पर रखकर कंठ से उत्पन्न ध्वनि से बजाया जाता है। साधु संन्यासियों का धार्मिक वाद्य है। 7 / 111 राजस्थान में कामड़ जाति के लोगों द्वारा निम्न में से कौन सा संगीत वाद्य बजाया जाता है? पटवारी परीक्षा 2021 तन्दूरा सुरिन्दा गुजरी कोई नहीं तंदूरा/चौतारा/निशान इन तीनों नामों से एक ही प्रकार का वाद्य राजस्थान में प्रचलित है। इसमें चार तार होने के कारण इसे चौतारा कहते हैं। इस वाद्य यंत्र की आकृति तानपूरे से मिलती है। कामड़ जाति के लोग रामदेव जी का भजन गाते समय व निर्गुण भजन करने वाले नाथपंथी इसे बजाते हैं। 8 / 111 निम्नलिखित में से सुषिर वाद्य नहीं है? PRO-2025 बाँसुरी अलगोजा भपंग शहनाई 9 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा तत् वाद्य यंत्र है? कॉलेज व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) 2024 भपंग मोरचंग खड़ताल अलगोजा 10 / 111 मारवाड़ के जोगियों द्वारा गोपीचन्द भर्तृहरि, निहालदे आदि के ख्याल गाते समय निम्नलिखित में से किस वाद्य का प्रयोग किया जाता है? पटवारी परीक्षा 2013 चंग सारंगी नगाड़ा अलगोजा 11 / 111 प्रसिद्ध सुरनाई वादक है? पुलिस परीक्षा 2001 पेपे खाँ गाजी खाँ सदीक खाँ जहूर खाँ शहनाई के समान इस वाद्य को ढोली व लंगा जाति विवाह आदि मांगलिक अवसरों पर बजाती है। शहनाई शास्त्रीय वाद्य है, जबकि सुरनाई लोकवाद्य है। 12 / 111 किस लोक वाद्य में महारथ होने से साकर खान को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया? CET (12+2) 2023, JEN सिविल-डिप्लोमा 2020 कमायचा सारंगी मोरचंग खड़ताल 13 / 111 'बांकिया, सिंगी और टोटो' लोकवाद्य परम्परा से सम्बद्ध है? IIGr. Tea. (Library) Ex. 2020 तत् वाद्य सुषिर वाद्य अवनद्ध वाद्य घन वाद्य 14 / 111 तार लगा वाद्ययंत्र है? EO परीक्षा-2008 अलगोजा खड़ताल डेंरू जंतर जंतर-वीणा का प्रारम्भिक रूप माना जाता है। देवनारायण जी के भजन के दौरान मुख्य रूप से बजाया जाता है। इसमें वीणा के समान दो तुम्बे होते हैं, इसके पर्दे मगरमच्छ की खाल के बने होते हैं, जिन पर 5 या 6 तार लगे होते हैं। 15 / 111 गैर नृत्य के समय पैरों में बाँधी जाने वाली घुंघरूओं की पट्टी को कहा जाता है? ARO Ex. 2022 रमझोल रवाज चंग मांदल चमड़े की पट्टी पर बहुत सारे छोटे-छोटे घुंघरू सिले होते हैं, जिन्हें गैर नृत्य करते समय दोनों पैरों पर घुटने तक बाँधते हैं। 16 / 111 देवनारायण जी की फड़ के वाचन के साथ किस वाद्य-यंत्र का प्रयोग किया जाता है? Assistant Archivist-2024, मूल्यांकन अधिकारी परीक्षा 2020 अलगोजा खड़ताल डेंरू जंतर गुर्जर भोपों द्वारा देवनारायण जी की फड़/बगड़ावत कथा में जन्तर वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है। 17 / 111 राज्य वाद्य यंत्र है? BSTC 2015 इकतारा अलगोजा नौबत ताशा अलगोजा, राजस्थान का राज्य वाद्य यंत्र, जो बाँसुरी की तरह होता है। बाँस से निर्मित इस वाद्य यंत्र के ऊपरी मुख को छीलकर उसमें लकड़ी का गट्टा चिपका दिया जाता है। दो अलगोजों के कटे भाग को मुंह में रखकर फूंक के माध्यम से इन्हें बाँसूरी की तरह बजाया जाता है। इसमें चार से सात छेद होते हैं। यह आदिवासियों का वाद्य यंत्र जो प्रमुखतया से भील व कालबेलिया जाति द्वारा बजाया जाता है। जयपुर के रामनाथ चौधरी नाक से अलगोजे बजाते हैं। वर्ष 2020 में 5 रु. का डाक टिकट जारी। 18 / 111 निम्न में से कौनसा वाद्य अलगोजा, बांसुरी एवं शहनाई का समन्वित रूप है? Research Asst. 2025 मशक पुंगी मोरचंग सतारा यह वाद्य अलगोजा, बाँसुरी और शहनाई का समन्वित रूप है। अलगोजे की तरह इसमें दो लम्बी बांसुरी होती है। इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि किसी भी इच्छित छेद को बंद करके आवश्यकतानुसार सप्तक में परिवर्तन किया जा सकता है। जैसलमेर व बाड़मेर में लंगा जाति द्वारा बजाया जाता है। 19 / 111 'रमझोल' किस प्रकार का लोक वाद्य यन्त्र है? JEN विद्युत डिग्री 2022 अवनद्ध तत् सुषिर घन 20 / 111 एक तार वाला संगीत वाद्य यंत्र जो विभिन्न प्रकार की धुनें और राग उत्पन्न कर सकता है, कहलाता है- पशुपरिचर-2024 रावणहत्था एकतारा खड़ताल पूंगी 21 / 111 वागड़ एवं छप्पन के भीलों का लोक वाद्य, जो एक विभाजित बांस के दोनों ओर दांतेदार खांचों से बना होता है, कहलाता है- संरक्षण अधिकारी 2025 हांकल चिपिया कागरच्छ खड़ताल 22 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा तत् लोक वाद्य यन्त्र नहीं है? JEN विद्युत-डिप्लोमा 2022 रावणहत्था रवाज भपंग मादल 23 / 111 कालबेलियों के प्रमुख वाद्य का नाम बताइए। पशुपरिचर-2024 पुंगी अलगोजा रावणहत्था सारंगी 24 / 111 निम्न में से लोक वाद्य यंत्रों का कौनसा समूह सुमेलित नहीं है? कृषि अधिकारी 2025 मृदंग, चंग, खंजरी, नौबत पुंगी, अलगोजा, नड़, मशक रावणहत्था, जंतर, निशान, सतारा मंजीरा, झांझ, थाली, खड़ताल दिये समूह (3) में रावणहत्था, जंतर, निशान तत् वाद्य यंत्र हैं जबकि सतारा सुषिर वाद्य यंत्र है। 25 / 111 निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को रणभेरी भी कहा जाता है? CET (10+2) Ex. 2023 बांकिया भूंगल मशक पूंगी यह मेवाड़ के भवाईयों का वाद्य है, जो गांव में खेल शुरू करने से पहले जनता को एकत्रित करने के लिए बजाया जाता था। यह पीतल की लम्बी नली का बना होता है। यह भी रण (युद्ध) का वाद्य यंत्र है। इसे रणभेरी भी कहा जाता है। 26 / 111 अलवर जिले के जोगी जाति के लोग निम्न में से किस वाद्य यंत्र को बजाते हैं? पटवार 2021 रबाज भपंग सारंगी जंतर 27 / 111 तार से निर्मित वाद्ययंत्र कौनसा है? स्टेनोग्राफर 2013, IIGr. Tea. Ex. 2014 रावण हत्था अलगोजा मोरचंग चंग 28 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा घन वाद्य है? संरक्षण अधिकारी Ex. 2023 कुंडी करना पेली टंकोरा 29 / 111 निम्न में से पं. शिवकुमार शर्मा का संबंध किस वाद्ययंत्र से है? Librarian Grad III - 2022 सारंगी शहनाई संतूर सरोद 30 / 111 नड़ वाद्य यंत्र राजस्थान के किस क्षेत्र में अधिकांशतः प्रयुक्त होता है? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 जैसलमेर मेवाड़ बीकानेर बाड़मेर 31 / 111 'रावणहत्था' वाद्य यंत्र मुख्य रूप से किस जाति/समुदाय द्वारा बजाया जाता है? Computer Ex. 2021 भोपा मांगणियार लंगा कालबेलिया 32 / 111 बगड़ावतों की कथा के वाचन में बजाए जाने वाला वाद्य कौनसा है? PRO-2025 रवाज रावणहत्था तम्बूरा जन्तर जन्तर वाद्ययंत्र का प्रयोग मुख्यतः सवाई भोज के गुर्जर भोपे देवनारायण जी की फड़ वाचन एवं आरती के समय बगड़ावतों की कथा के समय करते हैं। 33 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा वाद्ययंत्र अवनद्ध श्रेणी में आता है? REET (L-2) SST 2021 मांदल मंजीरा जंतर तंदूरा 34 / 111 निम्नलिखित में से कौन सा मिलान सही नहीं है? कनिष्ठ अनुदेशक 2022 रज्जब अली खान - वीणा वादक आमिर खान- सितार वादक अल्लाह जिलाई बाई - मांड गायक रवि शंकर- नड़ वादक 35 / 111 शहनाई वाद्ययंत्रों के किस परिवार से संबंधित है? पशुपरिचर-2024 सुषिर ढोल बीट बैरल 36 / 111 'खड़ताल' लोकवाद्य के प्रख्यात कलाकार कौन हैं? RAS Pre. 2021 सदीक खाँ जहूर खाँ कर्णा भील रामनाथ चौधरी 37 / 111 सुषिर वाद्यों में सर्वश्रेष्ठ है? बी.एड. परीक्षा 1995 शहनाई अलगोजा बांकिया मोरचंग सुषिर वाद्यों में यह सर्वश्रेष्ठ व सुरीला वाद्य है। चिलम के आकार का यह वाद्य शीशम, सागवान या टाली की लकड़ी से बनाया जाता है। इसे सदैव दो वादक एक साथ बजाते हैं। इसके ताल के लिए नगाड़ों की संगत होती है। इसे नफीरी या सुंदरी भी कहते हैं। बिस्मिल्ला खां प्रमुख शहनाई वादक थे। 38 / 111 निम्नलिखित में से कौन सा कथन कामायचा के बारे में असत्य है? पशु चिकित्सा अधिकारी 2020 कमायचा मांगणियार समुदाय के द्वारा बहुतायत से प्रयोग किया जाता है। यह लकड़ी के एकल टुकड़े से बनाया जाता है। इसके तीन मुख्य तंतु बकरे की आँत के बने होते हैं। कमायचा को वायलिन का अग्रगामी माना जाता है। 39 / 111 राजस्थान के लोक वाद्ययंत्रों के विषय में कौनसा कथन सही नहीं है? पुलिस कांस्टेबल 2014 भपंग एवं रावणहत्था दोनों तत् वाद्य यंत्र हैं। अलगोजा एवं मोरचंग दोनों फूंक वाद्य यंत्र हैं। ढोलक/नौबत, नगाड़ा एवं चंग थाप वाद्ययंत्र हैं। फूँक वाद्य यंत्र बांकिया एवं करणा को मांगलिक अवसरों पर नहीं बजाया जाता है। बांकिया सरगड़ा जाति का खानदानी वाद्य यंत्र जिसे मांगलिक अवसरों पर बजाया जाता है। आजकल इसे बैण्डों में बजाया जाता है। करणा 8-10 फीट लम्बा चिलम के आकार का वाद्य यंत्र जिसे मंदिरों में (वर्तमान में पाली) बजाया जाता है। 40 / 111 राजस्थान के आदिवासी पर्वतीय क्षेत्रों के पटेल्या, बीछियो और लालर लोक गीतों के गायन के समय कौनसा लोक वाद्य बजाया जाता है? Tech. Asst (Geo. Phy.) 2025 अलगोजा इकतारा मांदल सारंगी मिट्टी से निर्मित यह वाद्य आकृति में मृदंग के समान होता है। इसे हिरण या बकरे की खाल से मढ़ा जाता है। मांदल का एक मुंह छोटा तथा दूसरा बड़ा होता है। इसे मढ़ी खाल पर घी का आटा चिपकाकर बजाया जाता है। भील जाति गवरी नाट्य में व गरासियों द्वारा मांदल नृत्य के दौरान इसे बजाया जाता है। 41 / 111 'कामायचा' वाद्य यंत्र मुख्यतः किस जाति द्वारा बजाया जाता है? Computer Ex. 2021 भोपा मांगणियार लंगा कालबेलिया 42 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा सुषिर वाद्य है? HM Ex. 2021 सूरमण्डल सतारा रावणहत्था जंतर 43 / 111 निम्नलिखित में से कौन सा तत् वाद्य है? V.D.O. मुख्य परीक्षा 2022 सतारा मोरचंग रबाज बांकिया रबाज कमायचा/सारंगी वाद्य यंत्र की तरह है जिसे गज के स्थान पर नख से आघात करके बजाया जाता है। रबाज में 12 तार लगे होते हैं। यह सबसे लम्बा वाद्य यंत्र है। इसे मेवाड़ के रावल व भाट जाति के लोग रम्मत लोक नाट्य में बजाते हैं। इसे डफ भी कहा जाता है। रबाब- इसमें चार तार होते हैं। प्रमुख क्षेत्र- अलवर व टोंक। मेव जाति के भाटों का मुख्य वाद्य यंत्र। 44 / 111 निम्नलिखित में से कौन सा घन लोक वाद्य यंत्र नहीं है? JEN सिविल-डिप्लोमा 2022 मंजीरा चीपिया बांकिया हांकल 45 / 111 जहूर खान किस लोकवाद्य से सम्बन्धित है? JEN यांत्रिकी-डिप्लोमा 2022 भपंग नड़ अलगोजा खड़ताल 46 / 111 कौनसा सुषिर वाद्य यंत्र नहीं है? JEN Civil Diploma 2016, RPSC उप समादेष्टा संवीक्षा परीक्षा 2020 अलगोजा सतारा मोरचंग सुरमण्डल सुरमण्डल एक तत् वाद्य-यंत्र है। 47 / 111 'अलगोजा' किस प्रकार का वाद्य यंत्र है? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 तत् वाद्य सुषिर वाद्य घन वाद्य अवनद्ध वाद्य 48 / 111 राजस्थान का लोकवाद्य है? B.S.T.C. परीक्षा 2013 मोरचंग नगाड़ा नौबत उपरोक्त सभी 49 / 111 'अलगोजा' लोकवाद्य के प्रख्यात कलाकार कौन हैं? RAS Pre. 2021 सदीक खाँ जहूर खाँ कर्णा भील रामनाथ चौधरी 50 / 111 निम्न में से कौनसा तत् वाद्य नहीं है? पटवारी मुख्य 2016, महिला पर्यवेक्षक 2015 जन्तर रबाज चौतारा सतारा सतारा एक सुषिर वाद्य यंत्र है। 51 / 111 गाजी खान बरना को लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया, वे किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं? वनरक्षक 2022 खड़ताल भपंग सितार सारंगी गाजी खां बरना को वर्ष 2018 में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नोट - स्व. सदीक खां मांगणियार को खड़ताल का जादूगर कहा जाता था। 52 / 111 मुहर्रम के अवसर पर प्रयोग में लिया जाने वाला प्रसिद्ध वाद्ययंत्र कौनसा है? राज. PSI परीक्षा 2010 ताशा नगाड़ा मांदल मंजीरा 53 / 111 राजस्थान मूल के प्रख्यात शास्त्रीय वादक रामनारायण तथा सुल्तान खाँ का सम्बद्ध किस वाद्य यंत्र से है? CET (स्नातक स्तर) 2019 सारंगी कमायचा तबला सितार पंडित रामनारायण (उदयपुर) व सुल्तान खाँ (सीकर) प्रसिद्ध सारंगीवादक हैं। 54 / 111 वाद्य यंत्र 'टामक' का संबंध ______ क्षेत्र से है? PTI Ex. 2018 मेवात मारवाड़ मेरवाड़ा मेवाड़ यह राजस्थान के समस्त लोक वाद्य यंत्रों में से सबसे विशाल आकार का होता है। यह विशाल नगाड़ा होता है। यह प्राचीन काल में युद्ध भूमि में बजाया जाता था। 55 / 111 मरूक्षेत्र में जोगी किस तत् वाद्य के साथ गोपीचंद, भर्तृहरी, सुल्तान निहाल दे आदि के ख्याल गाते हैं? खाद्य सुरक्षा अधिकारी Ex. 2023 जंतर सारंगी एकतारा रावणहत्था 56 / 111 वाद्य यंत्रों के संबंध में कौनसा कथन सत्य है?(A) चौतारा को करताल, मंजीरा और चिमटे के साथ कामड़ जाति द्वारा बजाया जाता है।(B) कामायचा को मांगणियार बजाते हैं।(C) जंतर को मेवाड़ के राव तथा भाट, लोक देवता रामदेवजी की प्रशंसा में बजाते हैं।नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- खोज और उत्खनन अधिकारी-2024 A और C दोनों सही हैं। सिर्फ B सही है। A और B दोनों सही हैं। B और C दोनों सही हैं। 57 / 111 रावण हत्था को निम्न में से किसके द्वारा बनाया जाता है? उद्योग निरीक्षक 2018 नारियल इस्पात का बर्तन काँच का बर्तन नीम की लकड़ी 58 / 111 वाद्य यंत्रों के वर्गीकरण में 'एकतारा' किस श्रेणी से संबंधित है? पशुपरिचर-2024 घन तत् सुषिर अवनद्ध 59 / 111 निम्न में से कौनसा सुषिर वाद्य नहीं है? ARO-G.K & AGRI. CHE - 2022 अलगोजा रवाज मशक नड़ 60 / 111 पाबूजी और डूंगरजी के भोपे का वाद्ययंत्र है? पशुपरिचर-2024 (S-I), सहायक कृषि अधिकारी 2019, रसायनज्ञ-2024, उप समादेष्ट संवीक्षा 2020, AARO-GK & AGRONOMY - 2022 मोरचंग अलगोजा खड़ताल रावणहत्था पाबू जी, डूंगरजी-जवार जी, रामदेव जी के भोपे इनकी कथा गाते समय इस वाद्य यंत्र का प्रयोग करते हैं! 61 / 111 राजस्थान का एकमात्र ऐसा लोक वाद्य जिसकी डोरी में तनाव के लिए पखावज की तरह लकड़ी के गुटके डाले जाते हैं? RAS Pre. 2015 ताशा रावलों की मांदल ढाका डेरू 62 / 111 लोक वाद्ययंत्र 'चौतारा' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए-(A) यह चार तारों वाला वाद्ययंत्र है।(B) यह सामान्यतः रामदेवजी के भजन गाने में प्रयुक्त होता है।नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- RAS-2025 केवल A सत्य है। केवल B सत्य है। A और B दोनों सत्य हैं। A और B दोनों असत्य है। 63 / 111 सपेरों का कौनसा लोक वाद्य प्रसिद्ध है? REET Main's SST 2023 मंजीरा पूँगी शहनाई बाँसुरी पूँगी- कालबेलिया जाति का प्रमुख वाद्ययंत्र जिसे कालबेलिया द्वारा सांप को मोहित करने के काम में लिया जाता है। कालबेलिया नृत्य में भी इसे बजाया जाता है। 64 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा वाद्य घन वाद्य नहीं है? सहायक कृषि अधिकारी 2018 झांझ खड़ताल मंजीरा जंतर 65 / 111 'डेरू' क्या है? रिसर्च ऑफिसर 2024 शिल्पकला का प्रकार रुकने का स्थान एक पक्षी वाद्य यंत्र डेरू एक अवनद्ध प्रकार का वाद्य यंत्र है, डेरू डमरू का बड़ा रूप होता है, जिसे बायें हाथ से पकड़कर दाहिने हाथ से लकड़ी की डंडी से बजाते हैं। इसे गोगाजी के भक्त बजाते हैं। 66 / 111 'नड़' लोकवाद्य के प्रख्यात कलाकार कौन हैं? RAS Pre. 2021 सदीक खाँ जहूर खाँ कर्णा भील रामनाथ चौधरी 67 / 111 वाद्य यंत्र 'अरबी ताशा' मेवाड़ के सैनिक यंत्रों में कब शामिल किया गया? AARO 2022 सांगा द्वारा बयाना के युद्ध में बाबर को पराजित करने के बाद कुम्भा द्वारा सारंगपुर के युद्ध में महमूद को पराजित करने के बाद चूंडा द्वारा मंडोर के युद्ध में जोधा को पराजित करने के बाद सांगा द्वारा खातोली के युद्ध में इब्राहिम लोदी को पराजित करने के बाद 68 / 111 उस प्रसिद्ध संगीतकार का नाम बताइए जिन्हें प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और जिन्होंने मोहन वीणा का आविष्कार भी किया था? 4th Gr. Ex.-2025, पशुपरिचर-2024 डॉ. पी.के. सेठी कर्पूर चंद कुलिश जगजीत सिंह पं. विश्व मोहन भट्ट 69 / 111 वाद्ययंत्र खड़ताल सामान्यतः किस सामग्री से बनाया जाता है? 4th Gr. Ex.-2025, Highcourt LDC 2023 चमड़ा तार लकड़ी कपड़ा 70 / 111 मांगणियारों द्वारा प्रयुक्त वाद्य यंत्र कौन सा है? Assi. Research Off. 2020, पटवार-2011 जन्तर भपंग रवाज कमायचा 71 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा घन वाद्य है? संरक्षण अधिकारी 2023 कुंडी करणा पेली टंकोरी पेली व करणा सुषिर वाद्ययंत्र हैं, कुंडी अवनद्ध वाद्य यंत्र है। 72 / 111 लोक वाद्य यंत्र भपंग राजस्थान के किस क्षेत्र से संबंधित है? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 मेवात मेवाड़ मेरवाड़ा मारवाड़ भपंग- डमरू से मिलता-जुलता वाद्य यंत्र, जिसके एक सिरे पर चमड़ा मढ़ा होता है। इसके काँख में दबाकर बजाया जाता है। इस वाद्य यंत्र का प्रयोग मेवात (अलवर-भरतपुर) के जोगी समुदाय द्वारा किया जाता है। कलाकार- जहूर खाँ मेवाती (भपंग के जादूगर) व उमर फारूख मेवाती। जुम्मा खां जोगी, यूसुफ खां, गफरूद्दीन खां। 73 / 111 निम्नलिखित में से कौन सा तंत्र (तत्) वाद्य नहीं है? College Lect. Ex. 2021 अलगोजा रबाज कमायचा जंतर अलगोजा एक सुषिर वाद्य-यंत्र है। 74 / 111 नड़ क्या है? CET (10+2) Ex. 2023 लकड़ी की चार पट्टियाँ जुड़वा बाँसुरियाँ एक तार वाला वाद्य एक लम्बी बाँसुरी 75 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा/से सुषिर वाद्य यंत्र है/हैं?(A) अलगोजा(B) बांकिया(C) सतारानीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- IInd Gr. G.K.-2025 केवल A A, B और C केवल B A और B 76 / 111 अलवर-भरतपुर के जोगियों द्वारा किस प्रकार की सारंगी बजाई जाती है? पटवारी परीक्षा 2021 जड़ी की सारंगी गुजरातण सारंगी जोगिया सारंगी सिंधी सारंगी राजस्थान में प्रचलित सारंगी- सिंधी सारंगी - जैसलमेर के लंगा जाति द्वारा प्रयोग लाई जाती है। जड़ी सारंगी (प्यालेदार) - जैसलमेर के मांगणियारों द्वारा प्रयोग में लाई जाती है। जोगिया सारंगी - अलवर - भरतपुर क्षेत्र के जोगियों द्वारा प्रयोग में लाई जाती है। मारवाड़ के जोगी गोपीचन्द, भर्तृहरि, निहालदै आदि की ख्याल गाते समय इनका प्रयोग करते हैं। गुजराती सारंगी - जैसलमेर, बाड़मेर / बाड़मेर के लंगा जाति द्वारा प्रयोग में लाई जाती है। 77 / 111 'रावण हत्था' वाद्ययंत्र मुख्य रूप से किनके द्वारा बजाया जाता है? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल) 2025 भोपे एवं भील पुजारी एवं गरासिया मौलवी एवं शेख महन्त एवं कालबेलिया रावण हत्था वाद्ययंत्र को मुख्य रूप से भोपों व भीलों द्वारा पाबूजी की फड़ व अन्य देवी-देवताओं (डूंगरजी-जवार जी, रामदेव) के भजन व गीत गाते समय बजाया जाता है। 78 / 111 चौतारा, कमायचा कौन से लोक वाद्य परम्परा से जुड़े हैं? उद्योग प्रसार अधिकारी 2018 सुषिर वाद्य तत् वाद्य अवनद्ध वाद्य घन वाद्य वाद्य यंत्र - तारों की संख्या: सारंगी (27), जंतर (5 या 6), कमायचा (27), रावणहत्था (9), चिकारा (3), रवाज (12), चौतारा (4) 79 / 111 चौतारा, भपंग व कमायचा नामक लोक वाद्य है? कृषि पर्यवेक्षक 2021, उद्योग प्रसार अधिकारी 2018 सुषिर वाद्य तत् वाद्य अवनद्ध वाद्य घन वाद्य 80 / 111 मुँह से बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र है? RAS/RTS 2007, PTI ग्रेड-II & III परीक्षा-2015 इकतारा अलगोजा नौबत ताशा 81 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा सुषिर वाद्य है? JEN (Agri.) 2022, LDC Ex. 2016 अलगोजा कमायचा तंदूरा रावणहत्था 82 / 111 एक लोहे और चमड़े से बना वाद्य है जो मन्दिरों में प्रार्थना के समय तथा त्योहारों और धार्मिक उत्सवों के समय बजाया जाता है? Asst. Prof. Ex. 2024 सारंगी तबला सितार नौबत धातु से निर्मित चार फुट गहरी अर्द्ध चन्द्राकार कुंडी को भैंस की खाल से मढ़कर चमड़े की डोरियों से कसा जाता है, इसे बबूल या शीशम के डंडों से बजाते हैं। नौबत को मंदिरों व राजाओं के महलों के मुख्यद्वार पर विशेष रूप से बजाया जाता था। 83 / 111 राजस्थान के उस्ताद असद अली खान (अलवर) किस संगीत वाद्ययंत्र से संबंधित है? राज. पुलिस 2025 रुद्र वीणा सारंगी सितार वीणा 84 / 111 वाद्य यंत्र जो कच्ची घोड़ी नृत्य में बजाया जाता है? VDO Ex. 2021 कामायचा अलगोजा झांझ सुरनाई झांझ मंजीरे की बड़ी अनुकृति, जिसे काँसा व तांबे के साथ बजाया जाता है। शेखावटी क्षेत्र में इसे कच्ची घोड़ी नृत्य में बजाया जाता है। 85 / 111 निम्न में से तत् वाद्य है?(1) जन्तर(2) रवाज(3) भपंगनीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- सांख्यिकी अधिकारी-2024 केवल 1 केवल 3 1 और 3 1, 2 और 3 86 / 111 निम्न में से कौनसा वाद्य यंत्र बाँसुरी की तरह होता है? REET (L-2) Ex. 2021 अलगोजा भपंग रावण हत्था तंदूरा 87 / 111 'झाँझ' किस प्रकार का वाद्य यंत्र है? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 तत् वाद्य सुषिर वाद्य घन वाद्य अवनद्ध वाद्य 88 / 111 रामनाथ चौधरी का संबंध किस वाद्य यंत्र से है? पटवारी परीक्षा 2021 ढोलक अलगोजा पूंगी इनमें से कोई नहीं 89 / 111 मुँह के द्वारा बजाये जाने वाले वाद्य यंत्रों में निम्नलिखित में से कौनसा नहीं है? PSI Ex. 2021 अलगोजा सतारा मशक रवाज 90 / 111 'तारपी' वाद्ययंत्र का प्रयोग मुख्यतः किस जाति के द्वारा किया जाता है? RPSC उप समादेष्टा संवीक्षा 2020 कथौड़ी मांगणियार नट जोगी तारपी एक सुषिर वाद्य यंत्र है, जिसका प्रयोग कथौड़ी जनजाति द्वारा किया जाता है। 91 / 111 अधोलिखित में से (वाद्य यंत्र का प्रकार - वाद्य यंत्र) असंगत युग्म है- हाउस कीपर भर्ती परीक्षा 2022 तत् वाद्य - इकतारा सुमिर वाद्य - अलगोजा घन वाद्य - खड़ताल अवनद्ध वाद्य - जंतर जंतर एक तत् वाद्य यंत्र है। 92 / 111 'रावणहत्था' किस प्रकार का वाद्य यन्त्र है? कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2021, स्टेनोग्राफर परीक्षा 2012, जेल प्रहरी परीक्षा 2012 सुषिर वाद्य तत् अवनद्ध घन बड़े नारियल की कटोरी पर खाल मढ़कर इसे बनाया जाता है। इसकी डांड बाँस की होती है। जिसमें खूँटियाँ लगा दी जाती हैं और 9 तार बाँध दिये जाते हैं। इस वाद्य को बजाने वाला गज धनुष के समान होता है, जिस पर घोड़े के बाल बँधे होते हैं। 93 / 111 'पूंगी' वाद्य यंत्र मुख्यतः किस जाति द्वारा बजाया जाता है? Computer Ex. 2021 भोपा मांगणियार लंगा कालबेलिया 94 / 111 'घुरालियों' क्या है? RPSC संरक्षण अधिकारी 2019 एक नृत्य शैली कालबेलियों का वाद्य यंत्र आदिवासी भीलों का आभूषण लोक नाट्य यह पाँच अंगुल लम्बी बाँस की खपच्ची का बना होता है, जिसे छोलकर मुंह पर धागा बाँध दिया जाता है। इसे दांतों के बीच दबाकर धागे को ढील व तनाव देकर बजाया जाता है। यह कालबेलियों व गरासियों का प्रमुख वाद्य यंत्र है। 95 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा वाद्य यंत्र बाकी तीन से अलग है? CET (स्नातक स्तर) 2023 शहनाई खड़ताल मशक अलगोजा खड़ताल एक घन वाद्य यंत्र है, बाकी शहनाई, मशक व अलगोजा सुषिर वाद्ययंत्र हैं। इस वाद्य में लकड़ी के दो टुकड़ों के बीच में पीतल की छोटी-छोटी तरतरियां लगी रहती हैं जो आपस में संघर्षण से मधुर ध्वनि उत्पन्न करती हैं। इसे इकतारे के साथ बजाया जाता है। जैसलमेर-बाड़मेर की मांगणियार जाति का प्रमुख वाद्ययंत्र है। 96 / 111 'मादल' किस प्रकार का वाद्य यंत्र है? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 तत् वाद्य सुषिर वाद्य घन वाद्य अवनद्ध वाद्य 97 / 111 करणा भील किस वाद्य का प्रसिद्ध वादक था? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 नड़ मोरचंग सतारा करणा मशक की तरह का वाद्य यंत्र जो कैर वृक्ष की लकड़ी का बना होता है, जो ढाई फीट लम्बी बांसुरी की तरह होता है। नड़ में 4 से 6 छेद होते हैं। यह मुख्य रूप से जैसलमेर क्षेत्र में बजाया जाता है। माता या भैरव का गुणगान करने वाले भोपे इसे बजाते हैं। करणा भील प्रसिद्ध नड़ वादक था। 98 / 111 राजस्थान के किस लोक वाद्य को जूज हार्प भी कहा जाता है? संगणक परीक्षा 2018 मोरचंग रावण हत्था कमायचा खड़ताल 99 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा सुषिर वाद्य नहीं है?(a) सुरनाई(b) अलगोजा(c) नागफणी(d) कमायचासही विकल्प चुनिए- RAS Pre. 2015 केवल (d) (b), (c) और (d) (a) और (c) (c) और (d) 100 / 111 जंतर वाद्य यंत्र किसके द्वारा बजाया जाता है? कनिष्ठ अनुदेशक 2022 देवनारायण जी के भोपे पाबू जी के भोपे गरासिया जाति भील जाति 101 / 111 'सारंगी' किस प्रकार का वाद्य यंत्र है? कृषि पर्यवेक्षक-2012 तत् वाद्य यंत्र घन वाद्य सुषिर वाद्य अवनद्ध वाद्य तत् वाद्यों में सर्वश्रेष्ठ। यह सागवान, कैर या रोहिड़ा की लकड़ी की बनाई जाती है। इसमें कुल 27 तार होते हैं तथा ऊपर की ताँते बकरे की आँत से बनी होती है। इसका वादन गज से किया जाता है जो घोड़े की पूंछ के बालों से बना होता है। 102 / 111 'भपंग' लोकवाद्य के प्रख्यात कलाकार कौन हैं? RAS Pre. 2021 सदीक खाँ जहूर खाँ कर्णा भील रामनाथ चौधरी 103 / 111 मोरचंग वाद्य' के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?(A) यह लोहे का बना छोटा-सा वाद्य है।(B) मोरचंग को होठों के बीच रखकर बजाया जाता है।(C) यह सुषिर वाद्य की श्रेणी में आता है।(D) इसमें 27 तार होते हैं।नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- पुरातत्वपाल 2024 केवल A B और C A, B और C उपरोक्त सभी मोरचंग एक सुषिर वाद्य यंत्र है जिसे फूंक मारकर बजाया जाता है। इसमें तार नहीं होते हैं। 27 तार सारंगी में होते हैं। होठों के बीच रखकर बजाने जाने वाला वाद्य यंत्र जो सुषिर वाद्य यंत्रों में सबसे छोटा है। इसे 'ज्यूज हार्प' भी कहा जाता है। यह जैसलमेर व बाड़मेर के चरवाहों का मुख्य वाद्य यंत्र। 104 / 111 किस लोक वाद्य यंत्र में बांस का लम्बा तना होता है, जिसमें बकरी के चमड़े की परत से ढका आधे नारियल का खोल जुड़ा होता है? पुलिस 2018, 2005 रावणहत्था धाप अलगोजा भपंग 105 / 111 जो वाद्य फूँक कर बजाये जाते हैं, उन्हें कहा जाता है? पटवार-2011 तत् वाद्य सुषिर वाद्य अवनद्ध वाद्य घन वाद्य 106 / 111 किस संगीतकार समुदाय के बीच पश्चिमी राजस्थान में मोरचंग (ज्यूस हार्प) विशेष रूप से लोकप्रिय है? 4th Gr. Ex.-2025, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक 2022 भोपा सहरिया लंगा नट 107 / 111 'कमायचा' है? कृषि पर्यवेक्षक 2021 लोक नृत्य राजस्थानी बोली लोक गीत वाद्य यंत्र यह सारंगी के समान वाद्य है जिसकी चौड़ाई डेढ़ फुट होती है व तबली गोल होती है। यह एक ही लकड़ी के एकल टुकड़े से बना वाद्य यंत्र है। इसे बजाने के गज में 27 तार लगे होते हैं। इसके तीन मुख्य तंतु बकरे की आँत के बने होते हैं। 108 / 111 निम्नलिखित में से कौनसा सुषिर वाद्य नहीं है? सुरनाई अलगोजा नागफणी कमायचा सुषिर वाद्य- जो वाद्य फूंक से बजाते हैं, सुषिर वाद्य कहलाते हैं, जबकि कमायचा एक तत् वाद्य (तारों के द्वारा स्वर उत्पत्ति वाले वाद्य यंत्र) है। 109 / 111 'इकतारा' किस प्रकार का वाद्य यंत्र है? कनिष्ठ अनुदेशक 2019 तत् वाद्य सुषिर वाद्य घन वाद्य अवनद्ध वाद्य 110 / 111 'सारंगी' वाद्य यंत्र मुख्यतः किस जाति द्वारा बजाया जाता है? Computer Ex. 2021 भोपा मांगणियार लंगा कालबेलिया 111 / 111 रवाज, चिकारा और चौतारा किस प्रकार के वाद्य यंत्र हैं? JEN Agri. परीक्षा 2022 तत् वाद्य घन वाद्य अवनद्ध वाद्य सुषिर वाद्य अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%