राज्य में पंचायत राज्य संस्थाओं का चुनाव राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा करवाया जाता है।
• SEC का गठन जुलाई, 1994 में अनुच्छेद 243K के तहत किया गया। SEC एकल सदस्यीय आयोग है। जिसका नेतृत्व राज्य चुनाव आयुक्त करते हैं।
• राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं का पहला चुनाव 1960 में पंचायत विभाग द्वारा करवाया गया।
• दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां चुनाव क्रमशः 1965, 1978, 1981 और 1988 में निर्वाचन विभाग द्वारा कराया गया। SEC द्वारा 1995, 2000, 2005, 2010 और 2015, 2020 में पंचायती राज संस्थाओं के 6वें, 7वें, 8वें, 9वें, 10वें और 11वें चुनाव करवाए गए।
• नोट - राजस्थान पंचायत समिति तथा जिला परिषद् अधिनियम, 1959 के अंतर्गत पहले चुनाव सितंबर-अक्टूबर, 1959 में आयोजित हुए।
• SEC द्वारा सितंबर-अक्टूबर, 2020 में 21 जिलों में 11वें चुनाव करवाए गए।