राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख मंदिर, टेस्ट-2 September 11, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: मंदिर, टेस्ट-2 1 / 31 डेलवाड़ा मंदिरों का निर्माण किस समय हुआ? Ass. Pro. (Drawing)-2024 नौवीं शताब्दी से ग्यारहवीं शताब्दी। बारहवीं शताब्दी से सत्रहवीं शताब्दी। ग्यारहवीं शताब्दी से सोलहवीं शताब्दी। दसवीं शताब्दी से बारहवीं शताब्दी। 2 / 31 किराड़ू का मंदिर किस जिले में है? पुलिस-2007 III Gr. शिक्षक-2013 पाली बाड़मेर भरतपुर जोधपुर बाड़मेर जिले में हाथमा गाँव के समीप स्थित किराड़ू 11वीं व 12वीं शताब्दी के कुल पाँच (4 शैव व एक वैष्णव) मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में सोमेश्वर मंदिर ठीक दशा में स्थित है। किराड़ू की स्थापत्य कला भारतीय नागर शैली की है। • किराड़ू को 'राजस्थान का खजुराहो/मूर्तियों का खजाना' कहते हैं। • सोमेश्वर मंदिर, किराड़ू- यह गुर्जर-प्रतिहार शैली का अंतिम व सबसे भव्य मंदिर है। बाड़मेर में स्थित अन्य मंदिर - • आलन जी का मंदिर (डांगी धोरा, बाड़मेर) - घोड़ों का तीर्थ स्थल • सुईया मेला (चौहटन, बाड़मेर) • विरात्रा माता का मंदिर, चौहटन, भोपा जाति की कुल देवी • गरीब नाथ शिव मंदिर (शिव-बाड़मेर) 3 / 31 झालरापाटन के सूर्य मंदिर की प्रमुख विशेषता क्या है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 अष्ट भद्र सप्तरथ अष्टशाल आदिरथ 4 / 31 किराड़ू के मंदिर समूहों में सर्वोत्कृष्ट शिल्पकला का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले मंदिर का क्या नाम है? Ass. Pro. (Drawing)-2024 केकीन्द मंदिर चन्द्रभागा मंदिर सोमेश्वर मंदिर काकूणी मंदिर 5 / 31 निम्नलिखित में से राजस्थान के किस स्थान पर सोमेश्वर मंदिर स्थित हैं? कॉलेज व्याख्याता-2016 बन्रक्षक परीक्षा-2022 किराड़ू [बाड़मेर] ओसियां [जोधपुर] आभानेरी [दौसा] चन्द्रावती [झालावाड़] 6 / 31 झालरापाटन के सूर्य मंदिर जो...... के रूप में भी जाना जाता है? बन रक्षक-2022 सात सहेलियों का मंदिर सास-बहू का मंदिर कुंवारी कन्या और रसिया का मंदिर चारमुख मंदिर 7 / 31 निम्न में से किसे 'राजस्थान का खजुराहो' (मिनी खजुराहो) कहा जाता है? CET (10+2)-2024 पटवार-2025 V.D.O.-2021 किराड़ू का मंदिर, बाड़मेर महानालेश्वर मंदिर, मेनाल सास-बहू मंदिर, नागदा एकलिंगजी मंदिर, उदयपुर 8 / 31 झालरापाटन (झालावाड़) का सूर्य मंदिर निर्मित किया गया था? कृषि पर्यवेक्षक-2021 पृथ्वीराज-II द्वारा नागभट्ट-II द्वारा बप्पा रावल द्वारा अर्णोराज द्वारा 9 / 31 मूर्तिकला की दृष्टि से मारवाड़ क्षेत्र का महत्वपूर्ण केन्द्र जो कि बाड़मेर के निकट स्थित है, उसका नाम है- Ass. Pro. (Drawing)-2024 मंडोर ओसियां किराड़ू आभानेरी 10 / 31 दिलवाड़ा मंदिर समूह के पाँच मंदिरों में निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर शामिल नहीं है? पुलिस परीक्षा-2022 CET (10+2) Ex.-2023 विमल वसही लूणवसदी पशुपतिनाथ पीतलहार दिलवाड़ा में श्वेताम्बर सम्प्रदाय के पाँच मंदिरों का समूह है- 1. विमलवसही/आदिनाथ (ऋषभदेव) जैन मंदिर 2. लूणवसाहि नेमिनाथ का जैन मंदिर 3. पितलहर या भीमशाह का जैन मंदिर 4. पार्श्वनाथ जैन मंदिर/चौमुखा मंदिर 5. महावीर स्वामी जैन मंदिर 11 / 31 दिलवाड़ा के किस मंदिर में धातु निर्मित आदिनाथ की मूर्ति है, जिसका वजन 108 मन है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 आदिनाथ का मंदिर नेमिनाथ का मंदिर भीमशाह का मंदिर शांतिनाथ का दिगम्बर जैन मंदिर पितलहर आदीश्वर मंदिर [ भीमशाह का मंदिर ] • इसे भीमाशाहा का मंदिर भी कहते हैं, जिसका निर्माण भीमाशाहा ने किया था, यहाँ भगवान आदिनाथ की 108 मन की पीतल प्रतिमा लगी होने के कारण इसे पितलहर मंदिर भी कहते हैं। 12 / 31 'सात सहेलियों का मंदिर' कहाँ स्थित है? पुस्तकालयध्यक्ष परीक्षा-2021 पिलानी भीनमाल झालरापाटन नागदा स्थान:- झालरापाटन [झालावाड़] • झालरापाटन के सूर्य मंदिर में सूर्य की मूर्ति घुटनों तक जूते पहने हुए है। • नागभट्ट द्वितीय द्वारा निर्मित यह मंदिर राजस्थान का सबसे प्राचीन (10वीं सदी) सूर्य मंदिर है। • झालरापाटन के सूर्य मंदिर की प्रमुख विशेषता सप्तरथ है। • इसे सात सहेलियों का मंदिर भी कहते हैं। • यह कच्छपघात शैली का है। • कर्नल टॉड ने इसे चार-भुजा मंदिर कहा। • इसे सूर्य मंदिर और पद्मनाथ मंदिर भी कहते हैं। • झालरापाटन को घंटियों के शहर के नाम से भी जानते हैं। झालरापाटन में स्थित अन्य मंदिर - • शीतलेश्वर महादेव मंदिर- गुप्तकालीन मंदिर, चंद्रभागा नदी के किनारे स्थित • चंद्रभागा मंदिर- चंद्रभागा नदी पर 7वीं शताब्दी में निर्मित 13 / 31 आबू में जैन मंदिर विमलवसहि / आदिनाथ मंदिर के निर्माणकर्ता है? IGr. PTI Ex.-2023 Raj. Police-2024 II-Grade G.K.-22 तेजपाल विमलशाह धरणकशाह वास्तुपाल आदिनाथ मंदिर [ विमलशाही मंदिर ] - प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभ देव का है, जिसे 1031 ई. में चालुक्य राजा भीम देव के मंत्री विमलशाह ने बनाया, मंदिर के लिए कर्नल टॉड ने कहा कि 'भारत वर्ष में भवनों में ताजमहल के बाद जो भवन है, तो वह विमलशाह का मंदिर'। 14 / 31 किराड़ू के मंदिरों के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है? छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक विभाग)-2024 यहाँ पाँच वैष्णव और शैव मंदिरों का समूह है। किराड़ू को प्रसिद्ध रूप से राजस्थान का खजुराहो भी कहते हैं। इसका निर्माण 14वीं से लेकर 15वीं शताब्दी में हुआ था। किराड़ू का प्राचीन नाम 'किरात कूप' था। 15 / 31 भगवान शिव को समर्पित कौनसा मंदिर लाल माणिक की तरह चमकता हुआ बताया गया है और थार रेगिस्तान में एक शहर से 35 किमी. दूर स्थित है? JEN (यांत्रिक-विद्युत डिग्री)-2025 रानी भटियानी मंदिर किराड़ू के मंदिर रामगढ़ भंर्डेवरा मंदिर गंगा मंदिर 16 / 31 दिलवाड़ा मंदिरों के समूह में .......... मंदिर है? आर्थिक अन्वेषक-2019 सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा-2013 तीन चार दो पाँच 17 / 31 विमलशाह द्वारा बनवाया गया प्रसिद्ध जैन मंदिर कहाँ स्थित है? कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक-2019 ओसियां पाली दिलवाड़ा रणकपुर 18 / 31 किराड़ू का सोमेश्वर मंदिर हैं? वनरक्षक परीक्षा-2022 सोलंकी शैली भूमिज शैली कच्छपघाट शैली गुर्जर-प्रतिहार शैली किराड़ू का सोमेश्वर मंदिर जीर्णशीर्ण मंदिरों में सबसे बड़ा व सुन्दर मंदिर है। यह गुर्जर-प्रतिहार शैली/महामारू शैली का अंतिम व सबसे भव्य मंदिर है। 19 / 31 दिलवाड़ा मंदिर स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 छात्रावास अधीक्षक-2024 CET (10+2)-2023 IInd Gr.G.K.-2022 आबू पर्वत श्री महावीर जी जैसलमेर उदयपुर दिलवाड़ा के जैन मंदिर आबूपर्वत (सिरोही) पर स्थित हैं इन मंदिरों का निर्माण 11वीं से 15वीं शताब्दी के मध्य हुआ। • ये मंदिर सोलंकी स्थापत्य कला (मारू-गुर्जर) में बने हैं। 20 / 31 निम्नलिखित में से कौनसा प्रसिद्ध मंदिर जयपुर जिले में नहीं है? अन्वेषक परीक्षा-2020 गलता तीर्थ जगतशिरोमणि मंदिर ताड़केश्वर मंदिर सात सहेली मंदिर सात सहेली का मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) में स्थित है जबकि शेष सभी मंदिर जयपुर में स्थित हैं। 21 / 31 दिलवाड़ा स्थित प्रसिद्ध तेजपाल मंदिर अथवा लूणवशाही किस तीर्थंकर को समर्पित है? Ass. Pro. (Drawing)-2024 सहायक कृषि अधिकारी-2019 आदिनाथ जी पार्श्वनाथ जी नेमिनाथ जी महावीर स्वामी जी 22 / 31 सूर्य और विष्णु के सम्मिलित भाव की प्रतिमा किस मंदिर में प्राप्त होती हैं? II Gr. Tea. Ex.-2023 सोमेश्वर मंदिर, किराड़ू जगदीश मंदिर, उदयपुर श्रीनाथ मंदिर, नाथद्वारा सूर्य मंदिर, झालरापाटन झालरापाटन के सूर्य मंदिर में सूर्य और विष्णु के सम्मिलित भाव की एक प्रतिमा है। दसवीं शताब्दी के इस मंदिर के पृष्ठ भाग में बनी सूर्य की मूर्ति घुटनों तक जूते पहने हुए हैं। 23 / 31 विश्व प्रसिद्ध डेलवाड़ा का जैन मंदिर किस पत्थर से बना है? स्कूल व्याख्याता-2016 काला भूरा-स्लेटी सैेंडस्टोन संगमरमर 24 / 31 डेलवाड़ा के अधिकांश देवालय .......... की प्रतिमाओं से सुशोभित है? स्कूल व्याख्याता-2016 कृष्ण-राधा आदिनाथ तथा ऋषभनाथ राम-सीता कृष्ण-राम 25 / 31 आबू के किस मंदिर में पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापित है? SLET-2001 चौमुखा मंदिर भीमशाहा का मंदिर विमलशाही मंदिर लूनवसहि मंदिर पार्श्वनाथ चौमुखा मंदिर- इसे सिलावटो का मंदिर भी कहते हैं। • निर्माण- 15वीं शताब्दी में मंडैलीक द्वारा। 26 / 31 दिलवाड़ा माउण्ट आबू के लूनवसहि नेमिनाथ मंदिर के मुख्य शिल्पी कौन है? स्कूल व्याख्याता-2021 शोभन देव देपाक वास्तुपाल जैता 27 / 31 राजस्थान के माउण्ट आबू स्थित दिलवाड़ा मंदिर विख्यात है? IIGr.-2011 Police-2011 पटवार-2021 जैन मंदिर में कला हेतु बौद्ध स्थापत्य कला हेतु मुस्लिम कला हेतु राजपूत कला हेतु 28 / 31 गुर्जर प्रतिहार शैली का अंतिम व सबसे भव्य मंदिर है- Tech. Asst. (Geo.Phy.)-2025 किराड़ू का सोमेश्वर मंदिर ओसियां का विष्णु मंदिर नीलकण्ठेेश्वर मंदिर, पारानगर सीकर के पास हर्षनाथ मंदिर 29 / 31 निम्न में से कौन-सा जोड़ा गलत है? पटवारी परीक्षा-2021 सूर्य मंदिर - भरतपुर मीराबाई मंदिर - चित्तौड़गढ़, मेड़ता एकलिंगजी मंदिर - उदयपुर करणी माता मंदिर - देशनोक भरतपुर में गंगा मंदिर व लक्ष्मण मंदिर स्थित है। राजस्थान के प्रमुख सूर्य मंदिर - 1. झालरापाटन का सूर्य मंदिर 2. सूर्य मंदिर, चित्तौड़गढ़ (राज्य का सबसे प्राचीन सूर्य मंदिर) 3. सूर्य मंदिर, ओसियां (जोधपुर ग्रामीण) 4. सूर्य मंदिर (सूर्य नारायण मंदिर)- रणकपुर, पाली 5. सूर्य मंदिर - गलता, जयपुर 6. सूर्य मंदिर देवका, बाड़मेर 7. सूर्य मंदिर-मंतडर, उदयपुर 8. सूर्य मंदिर- लोहागल (झुंझुनू) 9. सूर्य मंदिर- बुढ़ादीप, कोटा 30 / 31 निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है- Ass. Pro. (History)-2024 किराड़ू के मंदिर 14वीं और 15वीं शताब्दी में बने थे। किराड़ू का प्राचीन नाम किरातकूप था। सोमेश्वर मंदिर सबसे अयोजनाबद्ध मंदिर है। कुल मिलाकर यहाँ पर दो मंदिर हैं। 1161 ई. के शिलालेख के अनुसार किराड़ू का प्राचीन नाम किरातकूप था। 31 / 31 डेलवाड़ा में स्थित तीर्थंकर नेमिनाथ के मंदिर का निर्माण 1230 में करवाया था? RPSC संरक्षण अधिकारी-2019 भीमदेव विमलशाह तेजपाल शोभनदेव नेमिनाथ का मंदिर [ देवसानी-जेठानी का मंदिर]- लूनवसाहि मंदिर चालुक्य राजा धवल मंत्री वास्तुपाल और तेजपाल द्वारा शिल्पी शोभनदेव के निर्देशन में 1230 ई. में निर्मित। • नेमिनाथ की काले पाषाण की प्रतिमा है, यहाँ मंदिर के मुख्य द्वार पर दो ताक हैं। जिन्हें 'देवसानी- जेठानी के गवाक्ष' कहते हैं। • नेमिनाथ 22वें तीर्थंकर हैं। अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%