राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख मंदिर, टेस्ट-3 September 11, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: मंदिर, टेस्ट-3 1 / 31 उदयपुर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? RIICO LDC-2021 महाराजा सज्जन सिंह महाराजा जयसिंह महाराजा जगतसिंह महाराजा फतेहसिंह उदयपुर स्थित इस मंदिर का निर्माण महाराजा जगतसिंह प्रथम ने 1651 ई. में करवाया था। • मंदिर में जगनाथ की 5 फुट ऊँची काले पत्थर की मूर्ति लगी है (भगवान विष्णु को समर्पित)। • यह मंदिर पंचायत शैली में निर्मित है। • जगदीश मंदिर को सपनों में बना मंदिर/सपननों का मंदिर भी कहा जाता है। 2 / 31 धन्नाशाह और रत्नाशाह का नाम किस मंदिर निर्माण के साथ जुड़ा है? Ass. Pro. (Drawing)-2024 रणकपुर मंदिर देलवाड़ा मंदिर हर्ष मंदिर अंबिका मंदिर रणकपुर के जैन मंदिर का निर्माण महाराणा कुंभा के शासनकाल में जैन व्यापारी धरणकशाह ने सोमसुंदर सूरी के आदेश पर करवाया था। • मंदिर का शिल्पकार - देपाक • मंदिर की प्रतिष्ठा सोमसुंदर सूरी द्वारा करवाई गई। • यहाँ तीन जैन मंदिर व एक वैष्णव मंदिर है- 1. आदिनाथ - चौमुखा मंदिर 2. नेमिनाथ का जैन मंदिर 3. पार्श्वनाथ का जैन मंदिर 4. सूर्य नारायण मंदिर 3 / 31 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस मंदिर में दुर्ग स्थापत्य कला का अवलम्बन नहीं किया गया है? अध्यापक [ उर्दू ]-2023 एकलिंग मंदिर, उदयपुर रणकपुर मंदिर, रणकपुर नीलकंठ मंदिर, कुशलगढ़ जगदीश मंदिर, उदयपुर 4 / 31 रणकपुर जैन मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है? II Gr.-Urdu-2010 मधाई साबी पश्चिमी बनास लूनी रणकपुर के जैन मंदिर मधाई नदी या मढ़ाई नदी के किनारे स्थित है। 5 / 31 रणकपुर मंदिर के मुख्य द्वार की छत पर किसकी प्रतिमा उत्कीर्ण है? Ass. Pro. (History)-2024 नेमीनाथ जी की ऋषभदेव जी की माता मरुदेवी की आदिनाथ जी की नृत्य करती पुतलिकाओं की 6 / 31 राजस्थान में मेवानगर (नाकोड़ा) किस लिए प्रसिद्ध है? बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2012 RAS/RTS-2010 पार्श्वनाथ जैन मंदिर सूखी मेवों के निर्यात के लिए जीरे के उत्पादन के लिए कठपुतली मदों के निर्यात के लिए 7 / 31 इनमें से कौनसा मंदिर राजस्थान के ओसियाँ स्थित मंदिरों से नहीं है- Ass. Pro. (History)-2024 सूर्य मंदिर सच्चिया माता मंदिर राजा-रानी मंदिर हरिहर मंदिर 8 / 31 उदयपुर के जगदीश मंदिर के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है? स्कूल व्याख्याता-2025 यह 1653 में बनवाया गया था। विष्णु की पाँच फीट ऊँची काले पत्थर की प्रतिमा इसमें प्रतिष्ठित है। यह पंचायत शैली में बना हुआ है। शिव, पार्वती, गणपति और सूर्य के छोटे मंदिर भी यहाँ स्थित है। 9 / 31 जैन तीर्थस्थल रणकपुर मंदिर के प्रमुख शिल्पकार कौन थे? अध्यापक-2023 वन रक्षक-2022 टेस्टिंग ऑफिसर-2021 वास्तुपाल देपाक मण्डन तेजपाल रणकपुर के जैन मंदिर, स्थान- रणकपुर [पाली] • यह मंदिर भगवान आदिनाथ को समर्पित है। • विमलसूरि ने इसे 'नलिनीगुल्म' विमान को सी रचना बताया। • महाकवि माघ ने इसे 'त्रिलोक दीपक' कहा। • मंदिर के प्रत्येक द्वार के सामने सभा मण्डल है तथा सभा मण्डप के सामने छोटा मंदिर है जो 'खूँट का मंदिर' कहलाता है। 10 / 31 ओसियां में महावीर स्वामी को समर्पित जैन मंदिर का निर्माण किस राजा के काल में हुआ? II Gr.-Hindi-2010 वत्सराज नागभट्ट प्रथम देवपाल त्रिलोचन पाल ओसियां के महावीर स्वामी का मंदिर गुर्जर प्रतिहार राजा वत्सराज द्वारा 8 वीं सदी में कराया गया। • यह मंदिर राजस्थान में सबसे प्राचीन जैन मंदिर है। 11 / 31 रणकपुर के मंदिर का निर्माण किसके आदेश से प्रारम्भ हुआ? पुरालेखपाल-2024 सोमसुंदर सूरी धारण शाह देपाक जिनदत्त सूरी 12 / 31 रणकपुर का प्रसिद्ध जैन मंदिर किस जिले में स्थित है? पटवारी परीक्षा-2013 II-ग्रेड शिक्षक परीक्षा-2013 पाली अलवर दौसा जोधपुर 13 / 31 निम्नांकित में से किसने रणकपुर मंदिर बनवाया? कॉलेज व्याख्याता-2021 विमल वसहि धरणकशाह वास्तुपाल तेजपाल 14 / 31 'मूछला महावीर' मंदिर स्थित है? बन रक्षक-2022 मेनार घाणेराव नाकोड़ा किराड़ू 15 / 31 रणकपुर के मंदिर में की गयी विशिष्ट तक्षणकला की निम्नांकित में से कौनसी विशेषताएँ हैं?(A) नारी की दुर्बल आकृतियों को यहाँ प्राथमिकता से उकेरा गया है।(B) नारी प्रतिमाओं में सूक्ष्म तक्षण से विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन।(C) बेहतरीन पुष्प आकृतियाँ, जो गुजराती कला और परंपरा की पहचान है।(D) यहाँ की प्रतिमाओं में अस्त्र-शस्त्रों का अंकन नहीं है।नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- स्कूल व्याख्याता-2025 A, C और D A, B और C B, C और D A, B और D 16 / 31 रणकपुर के जैन मंदिर को किस अन्य नाम से भी पुकारा जाता है? Ass. Pro. (Drawing)-2024 चौमुखा मंदिर शिला माता मंदिर देशनोक मंदिर लोहागल मंदिर मंदिर के गर्भग्रह में भगवान आदिनाथ की चौमुखी प्रतिमा स्थापित है, इसी कारण इसे चौमुखा मंदिर भी कहते हैं। 17 / 31 किस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि उसके निर्माण में पानी के स्थान पर घी का इस्तेमाल किया गया था? पुलिस-2014, 2012 भाण्डाशाह जैन मंदिर, बीकानेर श्रीनाथ मंदिर, नाथद्वारा सांविलिया जी मंदिर, चित्तौड़गढ़ ज्ञानेश्वर महादेव, उदयपुर घाणेराव, पाली जिले में स्थित है। इसमें मूछों वाले महावीर स्वामी की मूर्तें हैं। 18 / 31 रणकपुर का जैन मंदिर किसे समर्पित है? अध्यापक-2023 Assistant Research Officer-2020 आदिनाथ महावीर नेमिनाथ पार्श्वनाथ 19 / 31 जैन तीर्थ स्थल केसरिया जी राजस्थान के किस जिले में हैं? बन रक्षक-2022 डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ उदयपुर यह भगवान ऋषभदेव [आदिनाथ] का मंदिर है, जो धुलेव [उदयपुर] में स्थित है। • केसर चढ़ाने के कारण यह 'केसरिया नाथ जी का मंदिर' भी कहलाता है, भील इन्हें कालाजी भी कहकर पुकारते हैं। • वैष्णव धर्म के अनुयायी ऋषभदेव को विष्णु का अवतार मानते हैं। • एकमात्र मंदिर जिसमें जैन, आदिवासी, वैष्णव तथा शैव समान रूप से पूजा करते हैं। 20 / 31 ओसियां के मंदिर समूह किस वंश की देन है? JEN विधुत-डिप्लोमा-2022 II Gr. Tea. Ex.-2012 राठौड़ वंश गुहिल वंश चावड़ा वंश प्रतिहार वंश 21 / 31 महाराणा जगतसिंह द्वारा निर्मित जगदीश मंदिर राजस्थान के किस शहर में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2022 जयपुर उदयपुर कोटा अलवर 22 / 31 रणकपुर के 'चौमुखा मंदिर' में कितने शिखर और मण्डप स्थित है? स्कूल व्याख्याता-2021 24 मण्डप और 84 शिखर 14 मण्डप और 24 शिखर 14 मण्डप और 14 शिखर 25 मण्डप और 14 शिखर 23 / 31 चित्तौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौनसा एक जैन मंदिर है? Raj. Police-2024 RAS Pre.-2018 कुम्भश्याम मंदिर सतबीस देवरी समिधेश्वर मंदिर तुलजा भवानी मंदिर चित्तौड़गढ़ किले में स्थित मंदिर- 1. सतबीस देवरी - फतेहमप्रकाश महल के पास स्थित एक जैन मंदिर, जिसमें 27 देवड़ियाँ होने के कारण यह सतबीस देवरी कहलाता है, इसके मध्य एक विशाल जैन मंदिर बना है जिसमें जैन धर्म के तीर्थंकरों की मूर्तियाँ लगी हैं। 2. मीराबाई का मंदिर - महाराणा सांगा द्वारा निर्मित, मंदिर के सामने रेदास की 4 खम्भों की छतरी लगी है। 3. कुम्भश्याम मंदिर - मूलतः शिव मंदिर, 1449 ई. महाराणा कुम्भा ने जीर्णोद्धार करवा कर विष्णु के वराह अवतार की मूर्ति स्थापित कराई। 4. समिधेश्वर मंदिर - परमार राजा भोज द्वारा निर्मित (1011 से 1055 ई. के मध्य इसका पुनः निर्माण 1428 ई. में महाराणा मोकल ने शिल्पी जैता के निर्देशन में करवाया तब से इसे मोकल जी का मंदिर भी कहते हैं। 5. तुलजा भवानी मंदिर - बनवीर ने अपने तुलादान धन से बनवाया था। नोट- चित्तौड़गढ़ दुर्ग में एक अन्य जैन मंदिर भी है शृंगार चंवरी के नाम से जाना जाता है। 24 / 31 ऋषभदेव के मंदिर राजस्थान के किस स्थान पर स्थित है? Raj. Police-2024 उद्योग प्रसार अधिकारी-2018 धुलेव (उदयपुर) नाकोड़ा सांवलिया (चित्तौड़गढ़) ओसियां (जोधपुर) 25 / 31 श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ का अन्य नाम क्या है? Raj. Police-2024 भैंरू तीर्थ जैन नगर मेवानगर पवित्रानगर नाकोड़ा (पचपदरा तहसील, जिला बालोतरा), जैन तीर्थ स्थल के रूप प्रसिद्ध है। नाकोड़ा में भैरव जी व पार्श्वनाथ मंदिर है। पार्श्वनाथ जी को भक्त 'हाथ की हजूर' व 'जागती जोत' के नाम से पुकारते है। नाकोड़ा का प्राचीन नाम मेवानगर था। 26 / 31 लीदवा प्रसिद्ध है- JEN यांत्रिकी-डिग्री-2025 जैनियों के लिए सिखों के लिए जाटों के लिए गुर्जरों के लिए 27 / 31 रणकपुर मंदिर के विषय में निम्न में कौनसे कथन सत्य हैं?(A) इसका निर्माण धरणाक अथवा धरण शाह ने करवाया था।(B) इसका मुख्य शिल्पी दीपाक अथवा दीपा था।(C) इस मंदिर की मुख्य प्रतिमा जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की है।नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- PTI & Librarian-2025 A और B A, B और C A और C B और C 28 / 31 किस मंदिर को खंभों का अजायबघर भी कहा जाता है? पर्यवेक्षक-2024 प्रयोगशाला सहायक-2022 सोमेश्वर मंदिर, किराड़ू जैन मंदिर, देलवाड़ा जैन मंदिर, रणकपुर कीर्ति स्तंभ, चित्तौड़ रणकपुर के मंदिर में 24 मण्डप 84 शिखर 1444 स्तम्भ बने हैं। 1444 खंभों / स्तम्भों पर टिका होने के कारण इसे खंभों का अजायबघर भी कहा जाता है। 29 / 31 धुलेव में स्थित प्रसिद्ध मंदिर, जैन धर्म के किस तीर्थंकर को समर्पित है? IIIM Ex.-2021 उद्योग प्रसार अधिकारी-2018 महावीर पार्श्वनाथ शांतिनाथ ऋषभदेव 30 / 31 ओसियों के जैन मंदिर किस जिले में स्थित है? Raj. Police-2019 वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-2019 जयपुर जैसलमेर बाड़मेर जोधपुर 31 / 31 सच्चिया माता मंदिर, सूर्य मंदिर, हरिहर मंदिर कहाँ स्थित है? Raj. Police-2024 प्रयोगशाला सहा.-भूगोल-2022 चित्तौड़गढ़ ओसियाँ आभानेरी आउवा ओसियाँ में 8वीं से 11वीं सदी में बने जैन व वैष्णव मंदिर है जिनका निर्माण प्रतिहार शासकों द्वारा करवाया गया। • राजस्थान में 'पंचायत' मंदिरों की शैली के सर्वप्रथम उदाहरण ओसियाँ का हरिहर मंदिर है। • ओसियाँ के जैन मंदिर स्थापत्य की 'महामारू शैली' के हैं। ओसियाँ के मंदिर - • सूर्य मंदिर - राजस्थान का कोणार्क/राजस्थान का ब्लैक पैगोडा • हरिहर मंदिर - यहाँ भगवान विष्णु व शिव का समन्वित रूप हरिहर को समर्पित 8 वीं शताब्दी का मंदिर है, जो प्रतिहार कालीन है। • सच्चिया माता मंदिर - इस मंदिर का निर्माण 1178 ई. में किया गया। सच्चिया माता श्वेताम्बर जैन सम्प्रदाय के ओसवाल समाज की कुल देवी है। अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%