राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख मंदिर, टेस्ट-8 September 11, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: मंदिर, टेस्ट-8 1 / 31 चांद बावड़ी (जोधपुर) का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 कुम्भा राव बर सिंह चांद कंवर महाराजा माधोसिंह 2 / 31 राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा मंदिर महाभारत के एक पात्र बर्बरीक से संबंधित है? पुलिस कांस्टेबल-2020 शाकम्भरी खाटू-श्याम बैराठ दिलवाड़ा 3 / 31 बुढ़ादीत सूर्य मंदिर अवस्थित है? कॉलेज व्याख्याता [इतिहास]-2016 डीडवाना डीग दीगोद देसूरी बुढ़ादीत का सूर्य मंदिर कोटा के दीगोद तहसील में स्थित है। 4 / 31 तारागढ़ दुर्ग (बूँदी) का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 कुम्भा राव बर सिंह चांद कंवर महाराजा माधोसिंह 5 / 31 विभीषण का मंदिर अवस्थित है? JEN यांत्रिकी-डिग्री-2022 कैथून (कोटा) भीनमाल (जालौर) खेड़ (बाड़मेर) भादरिया (जैसलमेर) भारत का एकमात्र विभीषण का मंदिर कैथून, कोटा में स्थित है, जहाँ विभीषण के शीश की पूजा की जाती है। 6 / 31 चित्तौड़गढ़ स्थित 'श्रृंगारचंवरी मंदिर' का संबंध किससे है? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 कुम्भा राव बर सिंह चांद कंवर महाराजा माधोसिंह 7 / 31 बागौर साहिब एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है, जहाँ श्री गुरु गोविन्द सिंह जी अपनी पंजाब यात्रा के समय रुके थे, यह स्थित है? अध्यापक भर्ती (अंग्रेजी)-2023 भीलवाड़ा में हनुमानगढ़ में झुंझुनूं में बीकानेर में 1707 ई. में सिक्खों के दसवें गुरु श्री गोविन्द सिंह अपनी दक्षिण यात्रा के दौरान 17 दिन यहाँ रुके थे तब बागोर के तत्कालीन शासक शिव प्रताप सिंह जी उनसे मिलने यहाँ आये थे। कालान्तर में यहाँ तीन मंजिला गुरुद्वारा श्री कलगीधर बागोर साहिब का निर्माण करवाया गया। 8 / 31 राजस्थान में केशवरायपाटन स्थित प्रसिद्ध हिन्दू केशव मंदिर किस देवता को समर्पित है? JEN यांत्रिकी-डिप्लोमा-2022 भगवान कृष्ण भगवान विष्णु भगवान राम भगवान शिव केशवरायपाटन में स्थित केशवराय जी का मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। 9 / 31 मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मन्दिर की स्थापना किसने की थी? CET (स्नातक स्तर)-2023 राव कल्याणमल राव जोधा महाराज अजीत सिंह दुर्गादास मेहरानगढ़ दुर्ग में चामुण्डा माता मंदिर का निर्माण राव जोधा ने करवाया, जोधा इस मूर्ति को मण्डोर से लेकर आये जो पहले मण्डोर के प्रतिहारों की कुल देवी थी। 10 / 31 'खाटू श्यामजी' का मंदिर स्थित है? पटवार-2011, 2013 खाटू (सीकर जिले में) झुंझुनूँ नाथद्वारा (राजसमंद) सालासर (चूरू) 11 / 31 निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है? पुलिस (A)-2018 ओसियाँ मंदिर - जोधपुर सालासर मंदिर - चूरू रणकपुर मंदिर - पाली जगदीश मंदिर - भीलवाड़ा जगदीश मंदिर 'उदयपुर' जिले में स्थित है। 12 / 31 निम्नलिखित में से सही मिलान का चयन करें- पुलिस परीक्षा-2022 गलताजी मंदिर - अजमेर जिला सालासर बालाजी मंदिर - चूरू जिला एकलिंगजी मंदिर - जयपुर जिला मेहंदीपुर बालाजी मंदिर - बूंदी सालासर बालाजी का मंदिर, चूरू जिले में आसोटा गाँव (तहसील सुजानगढ़) में स्थित है। • सालासर हनुमान जी को दाढ़ी-मूँछ वाले हनुमान जी भी कहा जाता है। मंदिर के संस्थापक महात्मा मोहनदास थे। चूरू में स्थित अन्य मंदिर- • तिरुपति बालाजी मंदिर • साहवा का गुरुद्वार, साहवा (चूरू) 13 / 31 निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? प्रयोगशाला सहायक-विज्ञान-2022 कपिल मुनि का मंदिर - बीकानेर जगदीश मंदिर - उदयपुर द्वारकाधीश मंदिर - जयपुर मीराबाई मंदिर - चित्तौड़ द्वारिकाधीश का मंदिर कांकरोली (राजसमंद) में स्थित है, यह वल्लभ सम्प्रदाय की सात पीठों में से एक है। • मंदिर का निर्माण राजसिंह द्वारा करवाया गया। 14 / 31 भीलवाड़ा जिले में किस स्थान पर मंदाकिनी मंदिर पर्यटन स्थल स्थित है? संरक्षण अधिकारी-2025 जहाजपुर बिजौलिया आसींद तिलस्वा भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया में 12वीं सदी में निर्मित मंदाकिनी मंदिर है। मंदिर में भगवान गणेश को नर के रूप में नहीं बल्कि नारी के रूप में पूजा जाता है। मंदिर के लिए मान्यता है कि इस नारी गणेश स्वरूप की पूजा करने से टिड्डी और चूहे फसलों को बर्बाद नहीं कर पाते हैं। 15 / 31 चित्तौड़गढ़ के कालिका माता के मंदिर का निर्माण कब किया गया- स्कूल व्याख्याता (इतिहास)-2025 ग्यारहवीं शताब्दी के अन्त में दसवीं शताब्दी के प्रारम्भिक काल में आठवीं शताब्दी के प्रारम्भ में नवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में चित्तौड़गढ़ के किले में स्थित यह मंदिर मूलतः सूर्य मंदिर था जिसका निर्माण आठवीं शताब्दी के प्रारम्भ में मानभंग राजा ने करवाया। • प्रतिहारकालीन शैली में निर्मित इस मंदिर की मूर्ति को मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा नष्ट किये जाने बाद महाराणा सज्जनसिंह ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवा कालिका माता की मूर्ति स्थापित करवाई। यह गुहिल वंश की अराध्य देवी है। 16 / 31 त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर कहाँ स्थित है? पशुपरिचर-2024 PTI-2022 रणथम्भौर दुर्ग कुम्भलगढ़ दुर्ग अचलगढ़ दुर्ग तारागढ़ दुर्ग त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर रणथम्भौर दुर्ग में स्थित है। • यह भारत में एकमात्र त्रिनेत्र गणेश का मंदिर है, मंदिर में प्रतिमा का सिर्फ मुख है। 17 / 31 निम्नलिखित में से किस शहर में राव छत्रसाल द्वारा केशवरायपाटन में केशवराव मंदिर का निर्माण करवाया था? पुलिस कांस्टेबल-2020 जोधपुर बीकानेर बूँदी जैसलमेर बूँदी जिले में स्थित 'केशवरायजी के प्रसिद्ध' मंदिर का निर्माण 1601 ई. में राजा छत्रसाल ने करवाया, मंदिर में केशवराय [विष्णु] की चतुर्भुजी मूर्ति स्थापित है, जिसे छत्रसाल मथुरा से लाये थे। 18 / 31 लटियाल माता का मन्दिर राजस्थान में किस स्थान पर अवस्थित है? JEN सिविल-डिप्लोमा-2022 घाणेराव में फलौदी में जसोल में हड़वेचा में लटियाल माता का मंदिर राजस्थान के फलौदी जिले में स्थित है, लटियाल माता कल्ला ब्राह्मणों की कुल देवी है। 19 / 31 उत्तरी भारत का पहला रावण का मंदिर स्थित है? जेलप्रहरी-2017 जयपुर जोधपुर अलवर उदयपुर 20 / 31 तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं की गद्दी कहाँ स्थित है? पटवार-2011 मण्डोर आभानेरी नाडोल खेड़ 21 / 31 गुरुद्वारा 'बुद्ध जोहड़' _____ जिले में स्थित है? अध्यापक भर्ती (गणित एवं विज्ञान)-2023 CET [स्नातक स्तर]-2023 बीकानेर श्रीगंगानगर जोधपुर अजमेर 22 / 31 कपिलमुनि का मंदिर कहाँ है? RAS/RTS-1999 कोलायत (बीकानेर) साहवा (चूरू) कैथून (कोटा) भीनमाल (जालौर) कोलायत, बीकानेर में कपिल मुनि का मंदिर है। यहाँ कार्तिक पूर्णिमा को मेले का आयोजन होता है। कपिल मुनि को सांख्य दर्शन का प्रणेता कहा जाता है। 23 / 31 आहड़ के वराह मन्दिर का निर्माण किसने करवाया? अध्यापक [संस्कृत]-2023 खुम्माण - तृतीय अल्लट कालभोज नरवाहन आहड़ के आदिवराह मंदिर का निर्माण अल्लट ने करवाया था। 24 / 31 'मेवाड़ के प्रयाग' के रूप से विख्यात मातृकुण्डिया किस जिले में स्थित हैं? III-ग्रेड शिक्षक परीक्षा-2013 पुलिस (A)-2018 चित्तौड़गढ़ राजसमंद भीलवाड़ा उदयपुर मातृकुण्डिया का मंदिर राशमी गाँव में बनास नदी के तट पर स्थित एक शिव मंदिर है। 25 / 31 निम्नलिखित में से कौनसा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है? IIGr. Tea.-2018 द्वारिकाधीश मंदिर - कांकरोली सुंधामाता मंदिर - भीनमाल आईमाता मंदिर - बिलाड़ा ज्वाला माता मंदिर - तलवाड़ा जयपुर के जोबनेर में ज्वालामाता मन्दिर स्थित है। 26 / 31 गलता तीर्थ पर स्थित मंदिर किस देवता को समर्पित है? स्टेनोग्राफर-2012 सूर्य श्रीराम श्रीकृष्ण अग्नि 27 / 31 जैसलमेर से लगभग 120 किमी. दूर स्थित 'तनोत माता' का प्रसिद्ध मंदिर किसने बनवाया था? JEN (सिविल डिग्री)-2025 बाबा रामदेव राजा ईश्वरी सिंह महाराजा जय सिंह द्वितीय भाटी राजा तनु राव तनोट माता के मंदिर का निर्माण जैसलमेर के तनोट गांव में भाटी राजा तनु राव भाटी ने 888 ई. में करवाया। • अन्य नाम- थार की वैष्णों देवी/सेना की देवी। • मंदिर की पूजा BSF के जवान करते हैं। 28 / 31 हर्षनाथ मंदिर सीकर किसने बनवाया था? कॉलेज व्याख्याता [ड्राइंग]-2021 अल्लट चाहमान विग्रहराज जागीरदार रामसिंह अजयराज मंदिर से प्राप्त हर्षनाथ प्रशस्ति [973 ई.] के अनुसार इस मंदिर का निर्माण चौहान शासक विग्रहराज के समय अल्लट ने करवाया था। मंदिर में ब्रह्मा व विष्णु को शिवलिंग की परिक्रमा करते हुए दिखाया गया है। 29 / 31 मध्यकालीन राजस्थान में सर्वाधिक सूर्य मंदिर और सूर्य मूर्तियाँ प्राप्त होने वाला परगना है? RPSC संरक्षण अधिकारी-2019 सिरोही बाँसवाड़ा डूंगरपुर धवलपुरी 30 / 31 कौनसा कूट सुमेलित नहीं है? JEn Civil Diploma-2016 श्रीनाथ जी - नाथद्वारा द्वारिकाधीश जी - कांकरौली मथुरेश जी - जोधपुर गोविन्ददेव जी - जयपुर मथुरेशजी मंदिर कोटा में स्थित है। यह वल्लभ सम्प्रदाय या पुष्टिमार्गी सम्प्रदाय का प्रसिद्ध मंदिर है। इन मंदिरों को हवेली भी कहा जाता है। 31 / 31 'गुलाब श्याम का वैष्णव मंदिर' स्थित है- IInd Gr. G.K. (संस्कृत शिक्षा)-2024 चावंड में उदयपुर में चित्तौड़ में गोगुन्दा में अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%