राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख दुर्ग, Full Test September 10, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख दुर्ग, Full Test 1 / 236 निम्नलिखित में से कौन सा किला चौहान द्वारा बनवाया गया माना जाता है और जिस पर दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी द्वारा कब्जा कर लिया गया था? पुलिस परीक्षा 15-5-2022 आमेर का दुर्ग रणथंभौर का किला चित्तौड़गढ़ किला मेहरानगढ़ किला 2 / 236 चित्तौड़गढ़ किला अवस्थित हैं? JEN (सिविल कृषि डिग्री)-2025पशु चिकित्सक परीक्षा-2020 मेसा पठार पर भोराट पठार पर गोरम पठार पर बीजासण पठार पर 3 / 236 चित्तौड़गढ़ स्थित 'विजय स्तम्भ' पर पहला स्मारक डाक टिकट कब जारी किया गया? CET-2023 1974 1949 1986 1956 15 अगस्त, 1949 विजय स्तम्भ पर डाक टिकट जारी किया गया, विज स्तम्भ राजस्थान की प्रथम इमारत है जिस पर डाक टिकट जारी किया गया था। • नोट- 21 जून, 2013 को चित्तौड़गढ़ दुर्ग को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया, 2018 ई. में इस पर 12 रुपये का डाक टिकट जारी हुआ। 4 / 236 'धान्वन दुर्ग' ——— के बीच स्थित है? LSA Ex.-2018 जंगल रेगिस्तान जल पहाड़ियाँ 5 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा दुर्ग 'जल दुर्ग' की श्रेणी में आता है? वनपाल-2022कनिष्ठ अनुदेशक-2025 जयगढ़ दुर्ग भैंसरोड़गढ़ दुर्ग तारागढ़ दुर्ग अचलगढ़ दुर्ग 6 / 236 राजस्थान के निम्नलिखित स्थानों के जोड़ों में से कौनसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल हैं?(A) गागरोन एवं रणथम्भौर का किला(B) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान एवं मेहरानगढ़ किला(C) जयपुर की चारदीवारी वाला शहर एवं जंतर-मंतर(D) कुम्भलगढ़ एवं जैसलमेर का किलानीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- AEN Ex.-2025 A, C और D A, B और C A और C B और D 7 / 236 अचलगढ़ किले का निर्माण किसने किया? उद्यान अधीक्षक परीक्षा-2021 महाराणा कुंभा महाराजा मानसिंह महाराजा रायसिंह महाराणा प्रताप 1452 ई. में महाराणा कुंभा ने परमार शासकों द्वारा बनाये गये भगनावशेषों पर अचलगढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया। • गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा की सेना पर यहाँ मधुमक्खियों से आक्रमण किया। यह स्थान भवराथल के नाम से प्रसिद्ध है। • दुर्ग में अचलेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है, जहाँ दुसा आढ़ा की पीतल की मूर्ति रखी है। 8 / 236 विजय स्तम्भ व कीर्ति स्तम्भ किस किले में स्थित है? Asst. Pro (History)-2024 चित्तौड़गढ़ कुम्भलगढ़ रणथम्भौर चूरू 9 / 236 किस गढ़ के लिए कर्नल जेम्स टॉड ने कहा था, यदि उन्हें राजस्थान में एक जागीर की पेशकश की जाए, तो वह इस गढ़ को चुनेंगे? JEN (विद्युत डिप्लोमा)-2025VDO-2021CET (स्नातक)-2024 चित्तौड़गढ़ भैंसरोड़गढ़ रणथम्भौर नाहरगढ़ 10 / 236 'कू्मट दुर्ग' के नाम से भी कौन सा दुर्ग जाना जाता है? Assistant Research Off.-2020 सिवाना जालोर मेहरानगढ़ आमेर सिवाना दुर्ग के चारों ओर कू्मट की झाड़ियों की अधिकता होने के कारण इसे कू्मट दुर्ग भी कहा जाता है। • सिवाना वर्तमान में बालोतरा जिले में है। • सिवाना दुर्ग के अन्य नाम - कुम्यना, जालोर की कुंजी, अनखलोलसिवाना, मारवाड़ के राठौड़ों की शरणस्थली। 11 / 236 जालोर का किला किसने बनवाया था? कृषि पर्यवेक्षक-2024 जैसल भाटी वीर नारायण निम्बा नागा भट्ट 12 / 236 तारागढ़ दुर्ग स्थित है? [अथवा] 'गढ़ बीठली' कहाँ स्थित है? स्कूल व्याख्याता-2022IIGr. Tea. GK-2022 अजमेर बीकानेर सवाई माधोपुर झालावाड़ 13 / 236 राजस्थान का वह कौनसा किला है जिसे मुगल या अंग्रेज कभी नहीं जीत पाये? राज. पुलिस-14.9.25 रणथम्भौर कुंभलगढ़ जैसलमेर चित्तौड़गढ़ 14 / 236 निम्नलिखित में से किस जिले में भीनमाल स्तम्भ स्थित है? लाइब्रेरियन ग्रेड-तृतीय-2020 भीलवाड़ा भरतपुर बूँदी बीकानेर 15 / 236 जोधपुर किले में 'पुस्तक प्रकाश' पुस्तकालय की स्थापना किसने की? पटवार परीक्षा-2016 जसवंत सिंह अजीत सिंह मानसिंह तख्त सिंह 16 / 236 1733 में महाराज सूरजमल द्वारा निर्मित किले का नाम है- पशुपरिचर-2024 गागरोन किला जालोर किला लौहगढ़ किला चूरू किला भरतपुर के शासक रणजीतसिंह द्वारा जसवंत राव होलकर को शरण देने से नाराज अंग्रेजों ने जनवरी 1805 से अप्रैल 1805 ई. तक अंग्रेज अधिकारी लॉर्ड लेक के नेतृत्व में किले को घेरे रखा, इस दौरान लेक ने पाँच बार किले पर आक्रमण किया परन्तु उसे सफलता नहीं मिलने पर जाट राजा से संधि करके लौट जाना पड़ा। 17 / 236 गागरोन का किला किन दो नदियों के मध्य स्थित है? Junior Instructor-2024PRO-2019 चम्बल तथा बेड़च नदी बनास तथा लूणी नदी सुकड़ी तथा खारी नदी कालीसिंध तथा आहू नदी गागरोन का दुर्ग झालावाड़ जिले में कालीसिंध व आहू नदियों के संगम पर स्थित है। यह जल दुर्ग/औदक दुर्ग की श्रेणी में आता है। 18 / 236 कुंभलगढ़ की दीवार की लंबाई कितनी है? JEN (Civil) Ex. 12-09-2021Police Ex. 2011 30 km 47 km 44 km 36 km 19 / 236 "गुब्बारे", "नसरत", "नागपली", "गजक" नाम है? Librarian Gr. (III)-2022पटवारी परीक्षा-2016 जोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम मेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम मारवाड़ ठिकानों के वस्त्रों के नाम मेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करों के नाम मेहरानगढ़ दुर्ग में लम्बी दूरी तक मार करने वाली अनेक प्राचीन तोपे हैं, जिनमें शंभुबाण, किलकिला, गजनी खान, जमजमा, कड़क बिजली, बिच्छू बाण, बगस वाहन, नुसरत, गुब्बार, धूड़धाणीद, नागपली, गज़क, मीरक चंग आदि तोपे अधिक प्रसिद्ध है। 20 / 236 चित्तौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौनसा एक जैन मंदिर है? RAS Pre.-2018 कुम्भलगढ़ मंदिर सातवीश देवरी समिद्धेश्वर मंदिर तुलजा भवानी मंदिर 1. सतबीश देवरी - 11वीं सदी में निर्मित जैन मंदिर, जिसमें बनी 27 देवरियों में जैन धर्म के तीर्थंकरों की मूर्तियाँ स्थापित है। 21 / 236 अलवर के बाला किले के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप B)-2025 भरतपुर के राजा सूरजमल ने किले के अंदर एक जलाशय सूर्य कुण्ड बनवाया। निकुंभों की चतुर्भुज देवी किले में स्थापित है। इसमें 15 बड़े और 52 छोटे बुर्ज है। विनयसिंह द्वारा हया बंगाला बुर्ज बनवाया गया था। बाला दुर्ग का निर्माण कछवाह शासक कोकिलदेव के छोटे पुत्र अलघुराय/अलथपाय ने 1049 ई. में एक छोटी गढ़ी का निर्माण करवाया था, अलथराय के छोटे पुत्र सागर से निकुंभों को छीन कर गढ़ी पर दुर्ग का निर्माण करवाया व 13वीं शताब्दी में कुल देवी चतुर्भुज देवी के मंदिर का निर्माण करवाया। • दुर्ग में 15 बड़े और 52 छोटे बुर्ज स्थित होने के कारण इसे 52 बुर्जों का लाड़ला किला भी कहते हैं। भरतपुर के शासक सूरजमल ने किले में सूरजकुण्ड का निर्माण करवाया। • दुर्ग में अन्य जलाशय-सलीम सागर कुंड • किले की दीवारों पर बन्दूक चलने के कारण बने छिद्रों के कारण इसे आँख वाला किला भी कहते हैं। 22 / 236 दरगाह 'मीरान साहब' (मीर सैय्यद हुसैन) किस दुर्ग में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 आमेर दुर्ग तारागढ़ (अजमेर) गागरोन दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग 23 / 236 निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित नहीं है? प्रयोगशाला सहा (गृह विज्ञान)-2022 चामुण्डा मंदिर सातवीश देवरी समिद्धेश्वर मंदिर तुलजा भवानी मंदिर 24 / 236 किस दुर्ग का प्रवेश द्वार 'नौलखा दरवाजा' के नाम से जाना जाता है? LSA-2018IIGr. Tea.-2014 चित्तौड़ सिवाना जालोर रणथम्भौर नीलकंठ दरवाजा - रणथम्भौर दुर्ग का मुख्य प्रवेश द्वार, दरवाजे पर लिखे एक लेख के अनुसार इस किले का जीर्णोद्धार जयपुर के महाराजा जगतसिंह ने करवाया। • दुर्ग के अन्य प्रवेश द्वार - हाथी पोल, गणेश पोल, सूरजपोल, त्रिपोलिया दरवाजा (अंधेरी दरवाजा) 25 / 236 राजस्थान में चामुण्डा देवी मंदिर कहाँ स्थित है, जहाँ 2008 में भगदड़ की घटना हुई? 4th Gr. Ex.-2025 आमेर किला मेहरानगढ़ किला जूनागढ़ किला नाहरगढ़ किला 26 / 236 तिमनगढ़ का किला स्थित है? BSTC-2009पटवार-2011 करौली दौसा अलवर भरतपुर इस दुर्ग का निर्माण बयाना के महाराज विजयपाल के पुत्र त्रिभुवनपाल (तिमनपाल) ने 11वीं शताब्दी में करवाया था। • करौली में मंडेरायल दुर्ग भी स्थित है, जो ग्वालियर दुर्ग की कुंजी भी कहलाता है। यहाँ मर्दनशाह की मस्जिद स्थित है। 27 / 236 ईसरलाट (सरगासूली) का निर्माण करवाया? SI परीक्षा-2007 सवाई ईश्वरीसिंह जयसिंह प्रतापसिंह मानसिंह जयपुर के शासक ईश्वरीसिंह 1747 ई. में राजमहल (टोंक) के युद्ध में विजयी रहे। इस विजय के उपलक्ष्य में उसने 1749 ई. में जयपुर में अष्टकोणीय मीनार ईसरलाट (सरगासूली) का निर्माण करवाया। 28 / 236 आमेर (अम्बेर) का किला किसने बनवाया था? संविदा नर्स-2024 राजा मानसिंह राजा विजयपाल अजयराज चौहान महाराजा सवाई जयसिंह 29 / 236 चित्तौड़गढ़ के किले में त्रिभुवन नारायण मंदिर के निर्माता कौन थे? अध्यापक (L-I)-2023 नागभट्ट प्रथम महाराणा मोकल भोज परमार महाराणा अरिसिंह 11वीं शताब्दी में मालवा के परमार राजा भोज ने चित्तौड़गढ़ के किले में त्रिभुवन नारायण मंदिर [समिद्धेश्वर मंदिर] का निर्माण करवाया। इसे मोकल का मंदिर भी कहते हैं। चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित मंदिर- • समिद्धेश्वर मंदिर/त्रिभुवन नारायण मंदिर/मोकल का मंदिर • 1011-1015 के मध्य परमार राजा भोज द्वारा निर्मित। • 1428 ई. महाराणा मोकल द्वारा पुनर्निर्माण करवाया गया इसी कारण इसे मोकल का मंदिर भी कहते हैं। 2. सतबीस देवरी - जैन मंदिर, जिसमें 27 देवरियाँ बनी हैं। 3. तुलजा भवानी मंदिर - बनवीर ने अपने तुलादान से इसका निर्माण करवाया। 4. कालिका माता मंदिर - मूलतः सूर्य मंदिर जिसका निर्माण 7वीं सदी के अंत में राजा मानभंग ने करवाया। 5. कुंभ श्याम मंदिर - 1449 ई. में महाराणा कुम्भा ने इसका जीर्णोद्धार करवा कर विष्णु के वराह अवतार की मूर्ति स्थापित करवाई। 6. मीरां बाई मंदिर - महाराणा सांगा ने अपनी पुत्रवधू मीरां की भक्ति के लिए करवाया। 7. शृंगार चंवरी - शांतिनाथ जैन मंदिर, जिसका निर्माण 'वेलका' (कुम्भा का कोषाध्यक्ष) ने करवाया, इसमें कुंभा की पुत्री रमाबाई के विवाह की चंवरी भी है। 8. नीलकंठ महादेव मंदिर 9. सोमदेव मंदिर 10. बाण माता का मंदिर 11. बाण माता का मंदिर (गुहिल वंश की कुल देवी) 12. अन्नपूर्णा (बिरवड़ी माता) मंदिर - हम्मीर द्वारा निर्मित 30 / 236 गागरोन किले का पहला साका किस शासक के शासनकाल में हुआ? JEN (खान विभाग)-2025 अचलदास संत पीपा बीजल देव राजा भोज गागरोन का पहला साका (1423 ई.) - 1423 ई. में होशंगशाह के आक्रमण के समय अचलदास खींची लड़ता हुआ वीरगति को प्राप्त होता है, अचलदास खींची की रानी लीला मेवाड़ी के नेतृत्व में महिलाओं ने जौहर किया, जिसका वर्णन हमें अचलदास खींची री वचनिका (लेखक शिवदास गाडण) में प्राप्त होता है। • गागरोन का दूसरा साका 1444 ई. में हुआ जब मालवा शासक महमूद खिलजी प्रथम ने गागरोन पर आक्रमण किया उस समय गागरोन का शासक पालण्हसी था। 31 / 236 किस किले में सबसे ऊँचे भाग का प्रयोग राजप्रासाद, सबसे नीचे भाग को जलाशयों और समतल भाग को खेती के लिए सुरक्षित रखा गया? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप A)-2025 जैसलमेर का किला नागौर का किला गागरोन का किला कुंभलगढ़ का किला 32 / 236 चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध "कीर्ति स्तम्भ" का निर्माण किसके द्वारा किया गया था? राज. पुलिस-2025 रावल कुमार सिंह राणा प्रताप जीजा भागेरवाला ईश्वरी सिंह 33 / 236 झालीबाब बावड़ी और मामादेव कुण्ड किस दुर्ग में स्थित है? CET (10+2) Ex. 5.2.2023 गागरोन कुंभलगढ़ तारागढ़ [बूँदी] चित्तौड़गढ़ कुंभलगढ़ दुर्ग में मामादेव कुण्ड व झाली बाव बावड़ी स्थित है। मामादेव कुण्ड के पास 1468 ई. में कुंभा के पुत्र उदा ने महाराणा कुंभा की हत्या कर दी। • कुंभलगढ़ किले के जल स्रोत- 1. झाली बाव बावड़ी 2. मामादेव का कुंड 34 / 236 सोनारगढ़ दुर्ग है? II Gr. Maths-2010PTI II Gr.-2013 गिरि दुर्ग जल दुर्ग धान्वन दुर्ग पारिख दुर्ग राजस्थान के दुर्गों को प्रमुख रूप से छह भागों में बाँटा जा सकता है। 1. गिरि दुर्ग (पर्वत पर स्थित दुर्ग) - चित्तौड़, कुम्भलगढ़, मेहरानगढ़, अचलगढ़, तारागढ़, नाहरगढ़, आमेर का दुर्ग, जयगढ़, शेरगढ़ दुर्ग। 2. जल दुर्ग (कालीसिंध व आहू नदी के संगम पर) गागरोन दुर्ग (झालावाड़), (बामनी व चम्बल नदी के संगम पर) भैंसरोड़गढ़ दुर्ग (चित्तौड़गढ़) 3. धान्वन दुर्ग - (चारों ओर मरुस्थल से घिरा) - बीकानेर का किला, भटनेर का किला, जैसलमेर का किला, नागौर का किला, चुरू का किला, बाड़मेर का किला। 4. स्थल दुर्ग (ईंटों व प्रस्तर से निर्मित) - जूनागढ़, पोकरण का किला 5. पारिख दुर्ग (जिसके चारों ओर गहरी खाई हो) - लोहागढ़ का किला (भरतपुर), जूनागढ़ (बीकानेर) 6. वन दुर्ग (चारों ओर वनों से घिरा हुआ) - रणथम्भौर का किला (सवाई माधोपुर), कुम्भलगढ़, सिवाना का किला। 7. एरण दुर्ग (दुर्ग का मार्ग कांटों एवं पत्थरों से युक्त हो) - चित्तौड़ और जालोर दुर्ग 8. पारिध दुर्ग (जो चारों तरफ से ईंट, पत्थर और मिट्टी से बने परकोटे से घिरा हो) - चित्तौड़गढ़ और जूनागढ़ 9. सैन्य दुर्ग (सुरक्षित सेना के द्वारा रक्षित दुर्ग जो अभेद्य हो) - सभी दुर्ग इसी श्रेणी में आते हैं। 35 / 236 महमूद खिलजी प्रथम ने राजस्थान के किस किले में एक कोट का निर्माण करवाकर उसका नाम मुस्तफाबाद रखा? पशुधन सहायक-2016प्रयोगशाला सहायक-2016 अचलगढ़ लोहागढ़ शेरगढ़ गागरोन 1444 ई. में मांडू के शासक महमूद खिलजी ने आक्रमण किया उस समय यहाँ का शासक पालण्हसी (अचलदास खींची का पुत्र) था। पालण्हसी के बाद महमूद खिलजी ने गागरोन का नाम बदलकर मुस्तफाबाद रखा व इस किले में एक कोट का निर्माण करवाया। • यह गागरोन का दूसरा साका कहलाता है। नोट- कोटा रियासत के सेनापति जालिमसिंह झाला ने गागरोन किले को मराठों व पिण्डारियों के आक्रमण से सुरक्षा के लिए एक विशाल परकोटे का निर्माण करवाया। उन्हीं के नाम पर यह जालिमकोट कहलाता है। 36 / 236 निम्न में किस दुर्ग में, वर्षा जल के संचयन हेतु 52 कुण्डों का निर्माण करवाया गया था? संरक्षण अधिकारी-2025 सिवाना बसंतगढ़ अचलगढ़ भटनेर 37 / 236 राजस्थान के किस किले को "विश्व का दूसरा जिब्राल्टर" कहा जाता है? पशुपरिचर-2024 जूनागढ़ नाहरगढ़ मेहरानगढ़ तारागढ़ (अजमेर) 1832 ई. में लार्ड विलियम बेंटिक ने तारागढ़ दुर्ग को दुनिया का दूसरा जिब्राल्टर कहा। • बिशप हेब्बर ने इसे 'पूर्व का जिब्राल्टर' कहा। • हरिविलास शारदा ने इसे 'राजस्थान का प्राचीनतम दुर्ग' कहा। • अन्य नाम - गढ़बीठली/अजयमेरु 38 / 236 अकबर ने अपनी 1570 की नागौर यात्रा के समय जोधपुर दुर्ग किसको सुपुर्द किया था? II Gr. Sanskrit-2010 रायसिंह, बीकानेर राव जोधा, जोधपुर राव गंगा, बीकानेर राव लूणकरण, बीकानेर बीकानेर के रायसिंह ने अपने पिता राव कल्याणमल एवं भाई पृथ्वीराज राठौड़ के साथ 1570 ई. अकबर के नागौर दरबार में मुगलों की अधीनता स्वीकार की। उसने अकबर के गुजरात एवं कंधार अभियान में अपनी वीरता दिखलाई। 1572 ई. में अकबर ने रायसिंह को जोधपुर का प्रशासक नियुक्त किया, जो लगभग 10 वर्षों तक इस पद पर रहा। रायसिंह 1574 ई. में बीकानेर का शासक बना। 39 / 236 किस दुर्ग में जौहर नहीं हुआ? वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा)-2019 जयगढ़ गागरोन सिवाना जालोर जालोर:- 1311-12 [अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय] • सिवाना:- (i) अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय • (ii) अकबर के आक्रमण के समय • गागरोन:- (i) 1423 [मांडू के सुल्तान होशंगशाह के समय] • (ii) 1444 [मांडू के सुल्तान महमूद खिलजी के आक्रमण के समय] 40 / 236 महाराणा सांगा ने बयाना का दुर्ग बाबर के किस गवर्नर से जीता था? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप C)-2025 मीर बांकी बैरम खान मुस्ताफा मेहंदी ख्वाजा बयाना का युद्ध 16 फरवरी, 1527 का हुआ, इस समय बयाना का किला मेहंदी ख्वाजा के पास था, सांगा की सेना ने बाबर की सेना (सेनापति मेहंदी ख्वाजा) को पराजित कर बयाना के किले पर अधिकार किया. 41 / 236 धान्वन दुर्ग से क्या तात्पर्य है? कनिष्ठ अनुदेशक-2025 दुर्ग जो चारों तरफ से खाई से घिरा हो। दुर्ग जो चारों तरफ से जलराशि से घिरा हो। दुर्ग जो चीहड़ या मरुभूमि से घिरा हो। दुर्ग जो एकान्त पहाड़ी पर जल प्रबंध के साथ हो। 42 / 236 निम्न में से कौन-सा किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल नहीं है? हाउस कीपर-2022 गागरोन जैसलमेर कुंभलगढ़ अचलगढ़ 43 / 236 गागरोन दुर्ग निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 जैसलमेर झालावाड़ राजसमंद बूँदी 44 / 236 बूँदी के तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया? पशुपरिचर-2024IIGr. Tea.-2023 राव समरसिंह राव बैरीसाल राव बरसिंह हाड़ा राव देया मेवाड़, मालवा व गुजरात शासकों के आक्रमणों से बचने के लिए 1354 ई. में राव बरसिंह हाड़ा ने इस दुर्ग का निर्माण करवाया। • दुर्ग की बाहरी प्राचीर का निर्माण 18वीं शताब्दी में दलेलसिंह ने करवाया था। दुर्ग में स्थित प्रमुख महल - • चित्रशाला - उम्मेदसिंह के शासनकाल में निर्मित, भित्ति चित्रों हेतु प्रसिद्ध • रंगमहल - राव शत्रुशाल (छत्रसाल) द्वारा निर्मित • अन्य महल - छत्र महल, अनिरुद्ध महल, रतनमहल, बादल महल, फूल महल, जीवerkपा महल, दूदा महल, सिलहखाना। • लाट मीनार - तोप गर्भगुंजन को रखने का स्थान • दुर्ग के पास जैतसागर, नवल सागर सरोवर स्थित है। 45 / 236 घूंघट, गूगड़ी, बांद्रा, इमली क्या है? JEN मैकेनिकल Non TSP-2014 तारागढ़, अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जों के नाम मारवाड़ की लोक परम्परा में जातियों के गोत्रों के नाम मेवाड़ आंचलिक में स्त्रियों के पहनावे के नाम राजस्थानी खानपान की विधियों के नाम तारागढ़ किले में 14 विशाल बुर्जे हैं जिनमें घूंघट, गूगड़ी, फूटी बुर्ज, नक्कारची की बुर्ज, शृंगार चंवरी बुर्ज, आर-पार का अला, जानू नायक की बुर्ज, पोपली बुर्ज, इब्राहिम शहीद की बुर्ज, दोराई बुर्ज, बांद्रा बुर्ज, इमली बुर्ज, खिड़की बुर्ज एवं फतेह बुर्ज प्रमुख है। 46 / 236 राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा किला राठौड़ राजपूत राजा राव जोधा द्वारा [1458 ई.] बनवाया गया था? पुलिस परीक्षा-2022 मेहरानगढ़ आमेर जयगढ़ कुम्भलगढ़ मेहरानगढ़ किले का निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में चिड़ियाटूक पहाड़ी पर करवाया। • इस किले की नींव 13 मई, 1459 ई. को राव जोधा ने करणीमाता से रखवाई • उपनाम- मयूरध्वजगढ़ - (मयूर की आकृति के कारण) • गढ़ चिंतामणि • मिहिरगढ़ • रूड़यार्ड किपलिंग - यह किला देवताओं और परियों द्वारा बनवाया गया है। 47 / 236 'जिन भदसूरी ग्रंथ भण्डार' राजस्थान के किस शहर/दुर्ग में स्थित हैं? स्कूल व्याख्याता-2022 जैसलमेर अजमेर सिरोही कोटा जैसलमेर दुर्ग में दुर्लभ व प्राचीन पाण्डुलिपियों का संग्रह जिनभद्र सूरी ग्रंथ भंडार एक विशिष्ट संग्रहालय है जिसके संस्थापक जिनभद्र सूरी थे। 48 / 236 चामुण्डा माता मंदिर किस प्रसिद्ध दुर्ग में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 गागरोन दुर्ग तारागढ़ दुर्ग आमेर दुर्ग मेहरानगढ़ (जोधपुर) 49 / 236 किस दुर्ग को राजस्थान का 'वैल्लोर' कहा जाता है? JEN (सिविल-डिग्री)-2022पटवार परीक्षा-2012 भैंसरोड़गढ़ रणथम्भौर सिवाना कुम्भलगढ़ भैंसरोड़गढ़ का दुर्ग चित्तौड़ में चम्बल और बामनी नदियों के संगम पर बसा हुआ है। यह जल दुर्ग है। कर्नल टॉड के अनुसार इस दुर्ग का निर्माण भैंसाशाह नामक व्यापारी तथा रोड़ा चारण ने पर्वतीय लुटेरों से अपने व्यापारिक काफ्ले की रक्षार्थ हेतु करवाया था। इसे राजस्थान का वैल्लोर कहते हैं। 50 / 236 किस प्रसिद्ध दुर्ग की सुदृढ़ नैसर्गिक सुरक्षा-व्यवस्था से प्रभावित होकर अबुल फजल ने लिखा कि 'अन्य सब दुर्ग नग्न हैं, जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है? L.D.C.-11.8.2024SI Ex. 14-09-2021RPSC प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग 12.03.2021)पशुपरिचर-2024सहायक कृषि अधिकारी 2019 रणथम्भौर चित्तौड़गढ़ मेहरानगढ़ आमेर रणथम्भौर दुर्ग का निर्माण 8वीं शताब्दी में चौहान शासकों द्वारा करवाया गया। रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण- • जलालाद्दीन खिलजी - 1291-92 ई. में दो बार आक्रमण किया लेकिन जीतने में असफल रहा। नाकाम रहने पर कहा "मैं ऐसे कई किलों को भी मुसलमान के एक बाल के बराबर नहीं मानता"। • अलाउद्दीन खिलजी - 11 जुलाई, 1301 में रणथम्भौर पर विजय प्राप्त की। 51 / 236 निम्नलिखित में से किसका निर्माण रावल जैसल भाटी ने करवाया था? PSI [मोटर वाहन]-2022 बीकानेर का किला भटनेर का किला सोनार का किला रणथम्भौर का किला जैसलमेर की त्रिकूट पहाड़ी पर इस स्थित इस दुर्ग का निर्माण रावल जैसल ने करवाया। • उपनाम - सोनारगढ़/स्वर्णगिरी/त्रिकूटगढ़/जैसलमेर गढ़, सोने का किला। • इस किले को उत्तर भड़ किवाड़ के नाम से भी जाना जाता है (उत्तरी सीमा का रक्षक भाटी शासकों को कहा गया है) • दुर्ग के चारो और 99 बुर्ज हैं। • यह किला चित्तौड़गढ़ किले के बाद दूसरा बड़ा लिविंग फोर्ट है। • दुर्ग के चारो ओर दोहरा परकोटा बना हुआ है जिसे कमरकोट अथवा पाड़ा कहा जा है। • दुर्ग के लिए अबुल फजल ने कहा है " ऐसा दुर्ग जहाँ पहुँचने के लिए पत्थर की टांगे चाहिए।" • यह दुर्ग पीले पत्थरों से बना होने के कारण सोने के समान प्रतीत होता है। 52 / 236 बयाना दुर्ग स्थित वरिक विष्णुवर्धन विजय स्तम्भ किस काल का माना जाता है? RAS Pre.-2021 मौर्य काल मुग़ल काल गुप्त काल सल्तनत काल 53 / 236 कुचामन दुर्ग किस जिले में स्थित है? III-ग्रेड शिक्षक-2013 नागौर सीकर चूरू जालोर पूर्व में नागौर जिले में स्थित कुचामन दुर्ग वर्तमान डीडवाना-कुचामन जिले में स्थित है। इसका निर्माण मेड़तिया शासक जालिमसिंह ने करवाया था। • इस दुर्ग को संमतों द्वारा बनवाये गये दुर्गों में सिरमौर माना जाता है। 54 / 236 जालोर को विजित करके अलाउद्दीन ने जालोर का नाम रखा? कॉलेज व्याख्याता [इतिहास]-2016 खैराबाद जलालाबाद खिज्राबाद सलेमाबाद 1311 ई. में अलाउद्दीन ने कमालुद्दीन गुर्ग के नेतृत्व में जालोर पर पुनः आक्रमण किया। कान्हड़देव के एक दहिया राजपूत सरदार बीका के विश्वासघात के कारण खिलजी ने जालोर दुर्ग को जीत लिया। इस युद्ध में कान्हड़देव व वीरमदेव सहित राजपूतों ने केसरिया किया तथा महिलाओं ने जौहर किया। यह जालोर का पहला साका (1311 ई.) हुआ। अलाउद्दीन ने जालोर का नाम बदलकर 'जलालाबाद' रख दिया। • अलाउद्दीन ने राजा भोज द्वारा निर्मित पाठशाला को तोड़कर अलाउद्दीन की मस्जिद या अलाई मस्जिद का निर्माण करवाया। • कान्हड़प्रबंध/वीरमदेव सोनगरा री बात में जालोर युद्ध का वर्णन है (लेखक पद्मनाभ)। 55 / 236 सब ही गढ़्रां सिरोमणि अति ही ऊँचो जाणु।अनड़ पहाड़ा ऊपरि, जबरो गढ़ जोधाणु।।यह उक्ति किस किले के बारे में प्रसिद्ध है? High Court LDC-2023 रणथम्भौर का किला लोहागढ़ का किला मेहरानगढ़ का किला भटೈನर का किला 56 / 236 नाहरगढ़ किले के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम क्या है? 4th Gr. Ex.-2025 हवा द्वार ताड़ी द्वार सूरज पोल सिंह द्वार 57 / 236 निम्नलिखित राजस्थान के किलों में से कौनसा किला 'यूनेस्को की विश्व धरोहर' सूची में शामिल है? RPSC सहा. सांख्यिकी अधिकारी-2019 तारागढ़ (बूँदी) जयगढ़ जूनागढ़ आमेर का किला 58 / 236 निम्नलिखित में से राजस्थान का 'जल दुर्ग' (औदक दुर्ग) कौन सा है? कनिष्ठ अनुदेशक-2025SI Ex.-2022पुलिस परीक्षा-2022 कुम्भलगढ़ किला जैसलमेर किला गागरोन किला चित्तौड़ किला गागरोन दुर्ग को जल दुर्ग कहा जाता है। यह झालावाड़ जिले में स्थित है। यह दुर्ग आहू व काली सिंध नदियों के संगम पर स्थित है। दुर्ग में हमीदुद्दीन चिश्ती (मीठेशाह) की दरगाह स्थित है। दुर्ग में संत पीपा की समाधि भी स्थित है। 59 / 236 घग्घुर नदी के तट पर स्थित प्राचीनतम किला कौनसा है? पशुपरिचर-2024 नाहरगढ़ किला भटनेर किला आमेर किला जयगढ़ किला 60 / 236 सर्वोत्तम विलास, गज विलास, जवाहर विलास निम्नलिखित में से किस दुर्ग में स्थित है? फायरमैन भर्ती परीक्षा-2022 बाला किला जालोर दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग सोनारगढ़ दुर्ग जैसलमेर दुर्ग में स्थित प्रमुख महल - • रंगमहल - महारावल मूलराज द्वितीय द्वारा निर्मित • मोतीमहल - महारावल मूलराज द्विती द्वारा निर्मित • गजविलास - महारावल गजसिंह द्वारा निर्मित • सर्वोत्तम विलास महल (शीश महल) - महारावल अखेसिंह द्वारा निर्मित • अन्य महल - जवाहर विलास • दुर्ग में स्थित मंदिर - स्वांगिया माता मंदिर (कुल देवी), पार्श्वनाथ, संभवनाथ, ऋषभदेव और आदिनाथ का जैन मंदिर। 61 / 236 राणा कुम्भा की हत्या हुई? हैडमास्टर 11.10.2021 कुंभलगढ़ नागदा चित्तौड़गढ़ अचलगढ़ 62 / 236 शिलादेवी मंदिर किस दुर्ग में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 आमेर दुर्ग तारागढ़ दुर्ग गागरोन दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग 63 / 236 सूफी संत मिठे साहब की दरगाह निम्न में से किस दुर्ग में स्थित हैं? JEN (यांत्रिकी)-2022 गागरोन चित्तौड़गढ़ कुम्भलगढ़ भानगढ़ देव जैंतसिंह के शासनकाल में खुरासान के सूफी सन्त हमीदुद्दीन चिश्ती गागरोन आये, यहीं उनकी मृत्यु हो गई, वहीं उनकी मजार बनी हुई है, जो मिठे साहब के नाम से पूजे जाते हैं, जिसे मीठे शाह की दरगाह भी कहते हैं। 64 / 236 कौनसा जल दुर्ग नहीं है? वनरक्षक-2022 भटनेर गागरोन भैंसरोड़गढ़ कोशवर्धन 65 / 236 सलीम सागर एवं सूरज कुण्ड जल तड़ाग अवस्थित है? ग्राम विकास अधिकारी (Shift-1)-2021 बाला किला, अलवर में शेरगढ़ किला, बाराँ में जूनागढ़ दुर्ग, बीकानेर में जयगढ़ दुर्ग, जयपुर में 66 / 236 त्रिकुटाकृति का 99 बुर्जों वाला दुर्ग कहाँ पर स्थित है? RPSC FSO Ex.-2019 जैसलमेर गागरोन हनुमानगढ़ चित्तौड़गढ़ 67 / 236 चोखेलाव महल राजस्थान के किस किले में स्थित है? IIGr. Tea. GK [विशेष शिक्षा]-2018 जोधपुर दुर्ग बीकानेर दुर्ग जैसलमेर दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग के भीतर चोखेलाव महल, मोती महल (महाराजा सुरसिंह द्वारा निर्मित), फतेह महल (महाराजा अजीतसिंह द्वारा निर्मित), फूल महल (महाराजा अभय सिंह द्वारा निर्मित), सिंगार महल (महाराजा बख्तावरसिंह द्वारा निर्मित), तख्त विलास, सिणगार चौकी (तख्तसिंह द्वारा निर्मित), पुस्तक प्रकाश पुस्तकालय (1805 ई. में महाराजा मानसिंह द्वारा निर्मित), रानीसर एवं पद्म सागर तालाब आदि दर्शनीय है। 68 / 236 जूनागढ़ किले का पुराना नाम निम्नलिखित में से कौन सा था? पुलिस कांस्टेबल-2020 चिंतामणि लालगढ़ का किला करण चंद किला तारागढ़ का किला बीकानेर किले के अन्य नाम- • जूनागढ़/गढ़चिंतामणि/जमीन का जेवर/रातीघाटी का किला (रातीघाटी नामक स्थान पर बने होने के कारण) 69 / 236 मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मंदिर की स्थापना किसने की थी? CET-2023 राव कल्याणमल राव जोधा महाराज अजीत सिंह दुर्गादास राठौड़ दुर्ग में स्थित प्रमुख मंदिर/मस्त्यद - 1. चामुण्डा माता का मंदिर - राव जोधा द्वारा निर्मित 2. नागणेची माता का मंदिर (मारवाड़ के राठौड़ों की कुल देवी) - राव जोधा द्वारा निर्मित 3. आनन्द धनजी का मंदिर 4. मुरली मनोहर मंदिर 5. सूरी मस्जिद - शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित, 1544 ई. में जोधपुर किले पर अधिकार कर लेने पर। 6. भूरे खाँ की मजार 70 / 236 किस किले का नाम मूल रूप से 'चित्रकोट' था और बाद में इसे वर्तमान नाम दिया गया? JEN (सिविल-डिग्री)-2025 चूरू किला जालोर किला सिवाना किला चित्तौड़ किला 71 / 236 बीकानेर के जूनागढ़ किले के दरवाजे पर किन शूरवीरों की मूर्तियाँ स्थित है? अध्यापक भर्ती (SST)-2023 जयमल फत्ता राव दलपत कर्ण सिंह गोरा बादल भैरुँजी कल्लाजी जूनागढ़ किले के प्रवेश द्वार सूरजपोल के पास हाथियों पर सवार जयमल-फत्ता राठौड़ की मूर्तियाँ लगी है, जिन्हें 1590 ई. में रायसिंह द्वारा स्थापित करवाया गया था। • जयमल-फत्ता (उदयसिंह के सेनापति) 1568 ई. में चित्तौड़ साके के दौरान शहीद हुए थे। 72 / 236 वह किला जिस पर अंग्रेज जनरल लॉर्ड लेक ने पाँच बार चढ़ाई की किन्तु असफल रहा? RTET (L-II)-2011 लोहागढ़, भरतपुर बाला किला, अलवर माडलगढ़, मांगलद अचलगढ़, आबू 73 / 236 वह दुर्ग जिसके चारों ओर खाई होती है, वह ——— कहलाता है? अध्यापक (गणित-विज्ञान)-2023 पारिख धान्वन एरण पारिध वह दुर्ग जिसके चारों ओर गहरी खाईयों हो उदाहरण- लोहागढ़ (भरतपुर), डीग का किला 74 / 236 किस किले की प्रशंसा में निम्न दोहा प्रसिद्ध है?"गढ़ दिल्ली गढ़ आगरो, अधगढ़ बीकानेर,भलो चुनायो भाटियों, सिरै तो जैसलमेर।।" High Court LDC-2023 जूनागढ़ का किला, बीकानेर सोनारगढ़ किला, जैसलमेर लोहागढ़ का किला, भरतपुर रणथम्भौर का किला, सवाई माधोपुर 75 / 236 गागरोन का किला किस जिले में स्थित है? प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-2020उद्योग प्र. अधिकारी-2018 झालावाड़ कोटा बाराँ बूँदी इस दुर्ग का निर्माण डोड परमार बीजलदेव ने करवाया था। 76 / 236 निम्नांकित में से कौनसा किला 'कुंवारा जिला' के नाम से भी जाना जाता है- BSTC-2024 बाला किला बदनोर किला भटनेर किला गागरोन किला 77 / 236 निम्न में से राजस्थान के किस पहाड़ी किले को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल नहीं किया गया है? स्टेनोग्राफर-2021 रणथम्भौर किला चित्तौड़गढ़ किला तारागढ़ किला कुम्भलगढ़ किला 78 / 236 जैसलमेर का किला किस पहाड़ी पर स्थित है? RIICO Ex.-2021 त्रिकूट पहाड़ी खोह बरवारा गुरुशिखर 79 / 236 निम्न में से कौनसा 'जल दुर्ग' का उदाहरण है? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 गागरोन दुर्ग जैसलमेर दुर्ग जालोर दुर्ग भरतपुर दुर्ग 80 / 236 निम्नलिखित में से कौन सा युग्म (दुर्ग - अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय शासक) सुमेलित नहीं है? फायरमैन भर्ती परीक्षा-2022 रणथम्भौर - हम्मीर देव चित्तौड़ - राणा रतन सिंह सिवाना - मालदेव जालोर - कान्हड़देव 81 / 236 निम्नलिखित स्थानों के आगे उनसे सम्बन्धित किले/दुर्गों के नामों में कौनसा युग्म सही है? प्रयोगशाला सहायक-2016 जैसलमेर - मेहरानगढ़ जोधपुर - जूनागढ़ शेरगढ़ - कोशवर्धनगढ़ बीकानेर - सोनारगढ़ • जैसलमेर किला: सोनार का किला/गढ़चिंतामणि • जोधपुर का किला: मेहरानगढ़/मयूरध्वजगढ़/मोरध्वजगढ़/गढ़चिंतामणि • बीकानेर का किला: जूनागढ़ का किला/लालगढ़ 82 / 236 दुर्ग जो महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित नहीं है? प्रधानाध्यापक-2018 भैंसरोड़गढ़ मचान दुर्ग भोमट दुर्ग बसंती दुर्ग 83 / 236 राजस्थान में तारागढ़, अजमेर में बीठली पहाड़ी पर स्थित है, दूसरा तारागढ़ का किला कहाँ स्थित है? पुलिस परीक्षा-2014 बूँदी में जैसलमेर में जालोर में जोधपुर में 84 / 236 कुम्भा द्वारा निर्मित कीर्ति-स्तम्भ कितनी मंजिलों का है? एग्रीकल्चर ऑफिसर-2013 7 मंजिल 9 मंजिल 5 मंजिल 8 मंजिल 85 / 236 'कटारगढ़' ——— दुर्ग का हिस्सा है? PTI Ex. 2018B.Ed 2014 चित्तौड़गढ़ गागरोन कुंभलगढ़ अचलगढ़ कुंभलगढ़ दुर्ग के ऊपरी छोर पर एक लघु दुर्ग 'कटारगढ़' है, जो कुम्भा का निवास था। इसे 'मेवाड़ की आँख' कहते हैं। कटारगढ़ के पास स्थित जूूनी कचहरी में महाराणा प्रताप का जन्म (9 मई, 1540 ई.) हुआ। 86 / 236 पीले पत्थरों से निर्मित सोनार किला (स्वर्ण किला) किस जिले में है? CET (स्नातक)-2024कनिष्ठ अनुदेशक-2025अध्यापक [सिंधी]-2023REET Ex.-2022 जैसलमेर जोधपुर बाड़मेर बीकानेर 87 / 236 'नानासाहब का झालरा' और 'इब्राहिम का झालरा' जलाशय किस किले में अवस्थित है? सहायक कृषि अधिकारी-2022 तारागढ़ (अजमेर) गागरोन दुर्ग (झालावाड़) बाला किला (अलवर) भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़) किले के भीतर पाँच जलाशय हैं जिनमें नाना साहब का झालरा, गोल झालरा, इब्राहिम का झालरा और बड़ा झालरा प्रमुख है। 88 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा किला बाराँ शहर के पास परवन नदी के तट पर स्थित है? चित्रा महल लोहागढ़ किला शेरगढ़ किला तारागढ़ किला 89 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा किला 1592 ई. में 'राजा मानसिंह प्रथम' द्वारा बनवाया गया था? JEN (कृषि सिविल डिग्री)-2025 मेहरानगढ़ किला चित्तौड़गढ़ किला आमेर किला कुंभलगढ़ किला 90 / 236 जगत शिरोमणि मंदिर किस दुर्ग के उत्तर-पश्चिम में स्थित है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 तारागढ़ [अजमेर] अचलगढ़ आमेर दुर्ग सज्जनगढ़ जगत शिरोमणि मंदिर का निर्माण राजा मानसिंह की रानी कनकावती जी ने अपने दिवंगत पुत्र जगतसिंह की स्मृति में करवाया था। दुर्ग में स्थित अन्या मंदिर - शिला देवी मंदिर - मूर्ति मानसिंह प्रथम पूर्वी बंगाल के राजा केदार से छिनकर लाये। • इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की वह मूर्ति स्थापित है जिसकी पूजा मीरा बाई किया करती थी। • मूर्तिसिंह का मंदिर, अम्बिकेश्वर महादेव का मंदिर। 91 / 236 जैसा कि राजस्थान के प्राचीन ग्रंथों में उल्लिखित है राजस्थान का वह किला जहाँ युद्ध की योजना और रणनीति बनाने में निपुण सैनिक रहते थे उसे कहा जाता था- CET (10+2)-2024 सैन्य दुर्ग पारिख दुर्ग पारीध दुर्ग सहाय दुर्ग 92 / 236 'तिरियां तेल, हम्मीर हट, चढ़ै न दूजी बार' किस दुर्ग के शासक से संबंधित है- पुलिस परीक्षा-2014, 2012 रणथम्भौर मेहरानगढ़ चित्तौड़गढ़ आमेर हम्मीर के दरबारी कवि जोजादित्य ने हम्मीर की स्तुति में कहा है - "सिंह-सुवन, सत्पुरुष वचन, कदली फलै एक बार। तिरिया-तेल, हम्मीर हट, चढ़ै न दूजी बार।।" • उल्लेखनीय है कि हम्मीर देव चौहान अपनी शरणागत वत्सलता एवं छटी प्रवृत्ति के कारण इतिहास में विख्यात है। 93 / 236 राजस्थान के नीचे के शहरों में से एक प्रसिद्ध बादल महल [क्लाउड पैलेस] कहाँ स्थित है? RIICO Ex. 5.12.2021 जालोर चूरू जोधपुर कुंभलगढ़ बादल महल का निर्माण महाराणा फतहसिंह ने करवाया था। • अन्य महल - कटारगढ़, कुम्भा के महल, झालीरानी का मालिया, पन्नाधाय का महल। 94 / 236 नाहरगढ़ का किला किस शताब्दी की देन है? परिचालक परीक्षा-2012 अठारहवीं शताब्दी उन्नीसवीं शताब्दी बीसवीं शताब्दी इक्कीसवीं शताब्दी नाहरगढ़ का निर्माण जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह ने 1734 ई० में करवाया था। तत्कालीन मराठा आक्रमणों के विरुद्ध रक्षा हेतु इसका निर्माण करवाया गया था। गढ़ का नाम सुदर्शनगढ़ रखा गया था। लेकिन बाद में नाहर सिंह भौमिया के नाम पर गढ़ का नाम नाहरगढ़ पड़ गया। 95 / 236 कौनसा किला चित्तौड़गढ़ में पहाड़ी डाकुओं से अपने कारवां की रक्षा के लिए व्यापारियों, भैंसा शाह और रोड़ाणचरण द्वारा बनाया गया था? JEN (यांत्रिकी-विद्युत डिग्री)-2025 भैंसरोड़गढ़ चित्तौड़ किला चूरू किला जयगढ़ किला 96 / 236 कौनसा एक प्रकार का पहाड़ी किला नहीं है- लाइब्रेरियन ग्रेड-तृतीय-2022 मेहरानगढ़ भैंसरोड़गढ़ तारागढ़ जालोर 97 / 236 किलों के युग्म में तारागढ़ किलों के नाम से जाने जाते हैं? पुस्तकालयाध्यक्ष-2016 बूँदी व अजयमेरू दुर्ग अजयमेरू दुर्ग व भटमेर बूँदी व रणथंभौर चित्तौड़गढ़ व कुम्भलगढ़ 98 / 236 निम्नलिखित में से कौन-सा दुर्ग 'धान्वन दुर्ग' की श्रेणी में रखा जाता है? VDO मुख्य परीक्षा-2022 चित्तौड़गढ़ दुर्ग गागरोन दुर्ग (झालावाड़) मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) सोनारगढ़ (जैसलमेर) 99 / 236 अचलगढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है? CET (10+2)-2023 अलवर अजमेर जालोर माउंट आबू 100 / 236 विजय स्तम्भ पर किसकी मूर्ति बनी हुई है? पटवार-2011 विष्णु की शिव की कृष्ण जी की इनमें से कोई नहीं 101 / 236 निम्न में से मेवाड़ के किस शासक ने चित्तौड़गढ़ किले की मरम्मत करायी थी? सहा. कृषि अधिकारी-2022 महाराणा अमरसिंह महाराणा कर्णसिंह महाराणा जगतसिंह महाराणा तख्तसिंह 1615 ई. मुगल मेवाड़ संधि के तहत जहांगीर ने चित्तौड़गढ़ का किला महाराणा अमरसिंह प्रथम को सौंप दिया, संधि की शर्तों के अनुसार किले की मरम्मत नहीं करवाई जा सकती थी लेकिन महाराणा जगतसिंह प्रथम ने दुर्ग की मरम्मत करवाई जिसे कालान्तर में महाराणा राजसिंह द्वारा भी जारी रखा गया। 102 / 236 दुर्ग 'जो मानसून महल' के नाम से भी जाना जाता है- सहायक सांख्यिकी अधिकारी-2022 अचलगढ़ दुर्ग सज्जनगढ़ दुर्ग गागरोन दुर्ग माडलगढ़ दुर्ग उदयपुर में अरावली की बाँसदरा पहाड़ियों पर निर्मित सज्जनगढ़ दुर्ग का निर्माण मेवाड़ के महाराणा सज्जनसिंह द्वारा करवाया गया। यह दुर्ग मानसून पैलेस, पिकनिक स्पॉट एवं वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए प्रसिद्ध है। 103 / 236 रणथम्भौर के दुर्ग का पतन कब हुआ? पटवार परीक्षा 2011 11 जुलाई, 1311 ई. 11 जुलाई, 1306 ई. 11 जुलाई, 1305 ई. 11 जुलाई 1301 ई. हम्मीर ने अलाउद्दीन खिलजी के विद्रोही मंगोल सेनापति मीर मुहम्मद को अपने यहाँ शरण दी, जिसके फलस्वरूप अलाउद्दीन ने रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण किया, युद्ध में अलाउद्दीन का सेनापति नुसरत खां मारा गया, लेकिन हम्मीर के सेनापतियों रतिपाल और रणमल के विश्वासघात से हम्मीर की पराजय हुई और 11 जुलाई, 1301 को हम्मीर की रानी रंगदेवी व पुत्री देवल दे ने पद्ममला तालाब में जल जौहर किया। 104 / 236 राजस्थान में 'बाला किला' स्थल कहाँ अवस्थित है? अध्यापक भर्ती (अंग्रेज़ी)-2023कृषि पर्यवेक्षक-2019 मांडलगढ़ गागरोन कुम्भलगढ़ अलवर अलवर स्थित इस दुर्ग का निर्माण (जनश्रुति के अनुसार) आमेर नरेश कोकिलदेव के कनिष्ठ पुत्र अलथपाय द्वारा 1049 ई. में एक छोटी गढ़ी का निर्माण करवाया। • अलथराय के पुत्र सागर से निकुंभ क्षत्रियों ने छिनकर विशाल दुर्ग का निर्माण करवाया। • उपनाम - कुंवारग किला, आँख वाला किला • अकबर के पुत्र सलीम को तीन वर्ष तक यही नजर बंद रखा गया वह भवन सलीम महल कहलाता है। • किले के प्रमुख जल स्रोत- सलीम सागर कुड व सूरजकुण्ड। 105 / 236 किस किले के उत्तरी द्वार का अष्टधातु दरवाजा 1765 में लाल किले से उतार कर लाया गया? JEN सिविल-डिग्री-2020 रणथम्भौर लौहगढ़ भटनेर तारागढ़ 106 / 236 'राजस्थान का प्रथम विजय स्तम्भ' कहाँ पर स्थित है? पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा-2021 विजय मंदिर, अलवर बयाना दुर्ग, भरतपुर चित्तौड़गढ़ दुर्ग, चित्तौड़गढ़ जयगढ़, आमेर बयाना दुर्ग [विजय मंदिर गढ़]- यह एक गिरि दुर्ग है जिसका निर्माण 1040 ई. में यादव राजा विजयपाल ने मानी पहाड़ी पर करवाया. दुर्ग के भीतर लाल पत्थरों की बनी लाट को भीमलाट कहते हैं. यहाँ समुद्रगुप्त द्वारा निर्मित राजस्थान का पहला विजय स्तम्भ है. • दुर्ग में समुद्रगुप्त के सामंत विष्णुवर्धन की रानी चित्रलेखा ने ऊषा मंदिर का निर्माण करवाया, जिसे मुबारिक खिलजी ने उषा मस्जिद में बदल दिया. 107 / 236 सरिस्का में स्थित 'कांकणवाड़ी का किला' किस घटना के लिए प्रसिद्ध है? वनरक्षक-2013 औरंगजेब द्वारा अपने बड़े भाई दारा शिकोह को कैद रखने के लिए अकबर द्वारा अपने पुत्र सलीम को कैद रखने के कारण अकबर द्वारा शाहजहाँ को कैद रखने के कारण अकबर द्वारा हुमायूँ को कैद रखने के कारण अलवर जिले में स्थित कांकणवाड़ी (कांकवाडी) दुर्ग का निर्माण आमेर के शासक सवाई जयसिंह ने करवाया था। इसमें गिरि दुर्ग एवं वन दुर्ग दोनों की विशेषताएँ विद्यमान हैं। 108 / 236 तारागढ़ किला निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 जोधपुर अजमेर जयपुर चित्तौड़गढ़ 109 / 236 कौनसा किला जौहर स्थल के लिए प्रसिद्ध है? पटवार-2012हथकरघा निरीक्षक-2019 चित्तौड़गढ़ जैसलमेर नागौर चूरू चित्तौड़गढ़ में तीन प्रसिद्ध साके हुए- (i) 1303 ई. में राणा रतन सिंह के समय रानी पद्मिनी द्वारा [अलाउद्दीन के आक्रमण के समय] (ii) 1534 ई. में रानी कर्मावती द्वारा, गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के आक्रमण के समय (iii) 1568 ई. में अकबर के चित्तौड़गढ़ आक्रमण के समय 110 / 236 जूनागढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है? LSA-2018पुलिस कांस्टेबल-2014 जयपुर में जोधपुर में उदयपुर में बीकानेर में 111 / 236 'बाला किला' में किस मुग़ल बादशाह ने एक रात गुज़ारी थी? परिचालक परीक्षा-2012 बाबर अकबर औरंगजेब जहांगीर 112 / 236 मयूराकृति होने के कारण राजस्थान के किस गढ़ को मयूरध्वज गढ़ कहा जाता है? Rese. Scholar-2024 कुम्भलगढ़ अचलगढ़ मेहरानगढ़ अजयमेरुगढ़ 113 / 236 संकटकाल में कौनसा दुर्ग मेवाड़ के राजपरिवार का आश्रय स्थल रहा? IIGr. Tea. (GK)-21.12.2011 कुंभलगढ़ मचान अचलगढ़ बसंती कुंभलगढ़ का दुर्ग मारवाड़ - मेवाड़ की सीमा पर स्थित होने के कारण इसे मेवाड़-मारवाड़ का सीमा प्रहरी भी कहा जाता है। • राणा सांगा को मृत्यु के बाद पन्नाधाय कुंवर उदयसिंह को बनवीर से बचाकर कुंभलगढ़ लाई, जहाँ उदयसिंह का लालन-पालन हुआ। • 1567 ई. उदयसिंह का राज्याभिषेक हुआ। • गोगुंदा में राज्याभिषेक बाद महाराणा प्रताप ने कुंभलगढ़ से मेवाड़ का शासन प्रारम्भ किया, महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के युद्ध की योजना को अंतिम रूप इसी दुर्ग से दिया था और युद्ध के बाद कुंभलगढ़ को अपना निवास बनाया। • 1578 ई अकबर के सेनापति शाहबाज ने कुंभलगढ़ पर विजय प्राप्त की लेकिन महाराणा प्रताप ने इसे पुनः प्राप्त किया। 114 / 236 जैसलमेर का किला किस नाम से जाना जाता है? JEN (यांत्रिक-विद्युत डिप्लोमा)-2025प्रयोगशाला सहायक-विज्ञान-2022कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) डिग्री-2020 जूनागढ़ धूलगढ़ सोनारगढ़ लालगढ़ जैसलमेर के किले का निर्माण पीले पत्थरों से होने के कारण यह सोने के समान प्रतीत होने के कारण इसे सोनगिरी/सोनारगढ़/स्वर्णगिरी भी कहा जाता है। 115 / 236 निम्न में से कौन सा दुर्ग कुंभा द्वारा निर्मित नहीं है? प्रयोगशाला सहायक-गृह विज्ञान-2022 कुम्भलगढ़ बसंती दुर्ग मचान दुर्ग गागरोन दुर्ग गागरोन दुर्ग का निर्माण डोड (बीजलदेव द्वारा 1195 ई. में निर्मित) राजपूतों ने करवाया। इसलिए इसे डोडगढ़ या धूलगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। खींची वंश के संस्थापक देवीसिंह उर्फ थारू ने इसका नाम गागरोन रखा। 116 / 236 इतिहास प्रसिद्ध सिवाना दुर्ग किस जिले में स्थित है? III-ग्रेड शिक्षक परीक्षा-2013II Gr. Sanskrit-2010 बाड़मेर जालोर जोधपुर बीकानेर 117 / 236 भारत का कौनसा एकमात्र किला है, जिसे इतिहास में किसी ने नहीं जीता? RIICO Ex.-2021 लोहागढ़ का किला मेहरानगढ़ का किला कुम्भलगढ़ का किला चित्तौड़गढ़ का किला 118 / 236 आमेर किला, जयपुर में कौनसा भव्य मंदिर तोरणद्वार तथा गरुड़ छतरी के लिए प्रसिद्ध है? स्कूल व्याख्याता-2020 ताड़केश्वर मंदिर शिला देवी मंदिर जगत शिरोमणि मंदिर काल भैरव मंदिर 119 / 236 सोनार का किला (जैसलमेर) किसने बनवाया था? कृषि पर्यवेक्षक-2024 निम्बा नागा भट्ट जैसल भाटी वीर नारायण 120 / 236 निम्न में से कौन सा दुर्ग 'गढ़ बीठली' के नाम से जाना जाता है? प्रयोगशाला सहा.-भूगोल-2022JEN (सिविल)-2025 अचलगढ़ सिवाना गढ़ तारागढ़ मेहरानगढ़ दुर्ग के नाम - अजमेरू/गढ़ बीठली/तारागढ़/राजस्थान का हृदय/राजस्थान का जिब्राल्टर (बिशप हेबर)/दुनिया का दूसरा जिब्राल्टर (लॉर्ड विलियम बैंटिक) 121 / 236 किस दुर्ग में 'नवलबान' नामक तोप अवस्थित थी? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप C)-2025 शाहबाद कुम्भलगढ़ माण्डलगढ़ गागरोन शाहबाद का किला बाराँ जिले में भामती नामक पहाड़ी पर स्थित है, जिसका निर्माण चौहान राजा मुकुट मधि देव ने 1521 में करवाया। किले में नवलबाण तोप स्थित है। 122 / 236 1308 ई. में सिवाना दुर्ग को विजित करने के बाद अलाउद्दीन खिलजी द्वारा इसे क्या नाम दिया गया? ARO Ex.-2022 महमूदाबाद खैराबाद खिज्राबाद कमालबाद 123 / 236 लौहगढ़ किला अवस्थित है? LDC-2016IIGr. Tea.-2023 जैसलमेर में भरतपुर में अजमेर में बीकानेर में भरतपुर स्थित इस दुर्ग का निर्माण 1733 ई. में महाराजा सूरजमल द्वारा करवाया गया. • उपनाम - लोहागढ़/अजयगढ़/भरतपुर का किला/मिट्टी का किला/अभेद्यदुर्ग • दुर्ग के चारों ओर मिट्टी की दोहरी प्राचीन बनी है, जिनके मध्य मिट्टी को भरकर मजबूत बनाया गया है जिस पर बारूद के गोलो का भी असर नहीं होता. • दुर्ग के चारों ओर एक पानी की गहरी खाई है, जिसे सुजान गंगा नहर से भरा जाता था. • अष्टधातु का दरवाजा - 1765 ई. में महाराजा जवाहर सिंह दिल्ली के लाल किले से उखाड़ कर लाये थे. • जवाहर बुर्ज - 1765 ई. दिल्ली की विजय के उपलक्ष्य में निर्मित. • फतेह बुर्ज - 1806 ई. में रणजीत सिंह द्वारा अंग्रेजों पर विजय के उपलक्ष्य में. • किले में किशोरी महल, कचहरी कलां, दादी का महल, वजीर की कोठी, राजेश्वरी माता का मंदिर, बाँके बिहारी का मंदिर स्थित है. 124 / 236 गोरा बादल महल और नवलखा बुर्ज कहाँ पर स्थित हैं? कनिष्ठ अनुदेशक परीक्षा-2019 चित्तौड़गढ़ कुम्भलगढ़ जालोर दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग 125 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा दुर्ग कोशवर्धन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है? II Gr. Tea. Ex.-2023कृषि सहायक अधिकारी-2018 अलवर का बाला दुर्ग शेरगढ़ दुर्ग तवनगढ़ दुर्ग सिवाना दुर्ग बाराँ जिले के अन्तर्गत शेरगढ़ का किला कोशवर्धनगढ़ कहलाता था। शेरशाह सूरी ने अपने मालवा अभियान (1542 ई.) के समय इस किले पर अधिकार कर इसका नाम 'शेरगढ़' रखा। • शेरगढ़ का किला परवन नदी के तट पर स्थित है। • मुगल सम्राट फर्रुख्सीयूर ने इसे कोटा महाराज भीमसिंह प्रथम को पुरस्कार स्वरूप दिया, भीमसिंह ने इसका नाम बरसाना रखा। • अमीर खाँ के महल और पाटन वालों की हवेली शेरगढ़ के किले में स्थित है। 126 / 236 जयपुर और बीकानेर की सेनाओं पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में महाराजा मानसिंह द्वारा निर्मित जयपोल [विजय द्वार] किस किले में स्थित है? RIICO Programmer-2021 मेहरानगढ़ किला लाल किला दिल्ली का पुराना किला कुंभलगढ़ का किला मेहरानगढ़ में स्थित द्वार- • जयपोल - 1808 ई. मानसिंह राठौड़ द्वारा जयपुर व बीकानेर की संयुक्त सेना को पराजित करने के उपलक्ष्य में। • फतेहपोल - महाराजा अजीत सिंह द्वारा जोधपुर से मुगल ख़ालसा (आधिपत्य) उठा लिये जाने के उपलक्ष्य में। • लोहापोल - राव मालदेव द्वारा निर्मित इस द्वार पर 81 वीरांगनाओं के हथेलियों के निशान जो 1843 में मानसिंह के समय सती हुई थीं। • अन्य द्वार - सूरजपोल, इमरत पोल, कागरा पोल, ध्रुव पोल 127 / 236 तारागढ़ का किला किस प्रकार के दुर्ग का श्रेष्ठ उदाहरण है? टाउन प्लानर-2023 औदक गिरि जल धन्वन 128 / 236 सिसोदिया राजपूतों का कौनसा किला गम्भीरी और बेराच (बेड़च) नदी के तट पर स्थित है? CET (10+2)-2023 LDC परीक्षा-2024 तारागढ़ का किला भैंसरोड़ का किला मांडलगढ़ का किला चित्तौड़गढ़ का किला 129 / 236 गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिक ने किस दुर्ग को दुनिया का दूसरा जिब्राल्टर कहा है? P.R.O.-2025REET सामाजिक विज्ञान-2022 मेहरानगढ़ नाहरगढ़ सिवाना तारागढ़ 130 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा किला सूकड़ी नदी के दाहिने किनारे पर बसा हुआ है? प्रयोगशाला सहायक [विज्ञान]-2022 सिवाना का किला जालोर का किला जैसलमेर का किला गागरोन का किला जालोर दुर्ग का निर्माण सूकड़ी नदी के किनारे कनकंचल पहाड़ी पर किया गया है। 131 / 236 सूफी संत हमीदुद्दीन की दरगाह किस दुर्ग में स्थित हैं? मूल्यांकन अधिकारी-2020 गागरोन जालोर सिवाना रणथम्भौर 132 / 236 वह प्रसिद्ध राजपूत राजा कौन था जिसने राजस्थान में सर्वाधिक दुर्गों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण करवाया? III Gr. Tea. 2013II Gr. Hindi-2010 महाराणा कुम्भा महाराणा साँगा महाराणा उदयसिंह महाराणा मोकल महाराणा कुम्भा ने 32 दुर्गों का निर्माण करवाया था, जिनमें बसंतीगढ़ दुर्ग (सिरोही), मचान दुर्ग, अचलगढ़ (आबू) एवं कुम्भलगढ़ दुर्ग प्रमुख है। 133 / 236 ईंगल की पहाड़ी पर निम्नलिखित में से कौनसा किला स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 चित्तौड़गढ़ दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग तवनगढ़ का दुर्ग जयगढ़ का दुर्ग 134 / 236 अकबर ने चित्तौड़गढ़ के किले पर कब अधिकार किया? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 25 फरवरी, 1568 ई. 28 फरवरी, 1572 ई. 6 जून, 1575 ई. 15 जनवरी, 1576 ई. महाराणा उदयसिंह के शासनकाल में 23 अक्टूबर, 1567 ई. को अकबर द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण किया गया। उदयसिंह किले की रक्षा का भार जयमल और फत्ता को सौंपकर जंगलों में चला गया। जयमल व फत्ता के नेतृत्व में वीरों ने केसरिया किया और फत्ता की पत्नी फूलकंवर के नेतृत्व में वीरांगनाओं ने जौहर किया। यह चित्तौड़ का तीसरा साका कहलाता है। अकबर ने 25 फरवरी, 1568 ई. को चित्तौड़गढ़ किले पर अधिकार कर लिया। 135 / 236 त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर कहाँ स्थित है? PTI-2022 रणथम्भौर दुर्ग कुम्भलगढ़ दुर्ग अचलगढ़ दुर्ग जयगढ़ दुर्ग त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्भौर दुर्ग में स्थित है, यहाँ गणेश के केवल मुख की पूजा होती है, एकमात्र गणेश मंदिर जिनके तीन आंखें है। • अन्य- दुर्ग में पीर सदरूद्दीन की दरगाह स्थित है (निर्माणकर्ता-अलाउद्दीन खिलजी) 136 / 236 राजपूत वास्तुकला का कौनसा स्मारक कछवाहा (कुशवाहा) शासकों की प्राचीन राजधानी थी? पुलिस कांस्टेबल-2018 आमेर दुर्ग नाहरगढ़ किला जयगढ़ दुर्ग उपरोक्त सभी आमेर दुर्ग का प्रारंभिक निर्माण दुल्हेराय ने करवाया। • 1592 ई. में महाराजा मानसिंह ने पुराने दुर्ग के स्थान पर हिन्दू-मुस्लिम शैली के समन्वय से आमेर दुर्ग का निर्माण करवाया। • दुर्ग के नाम - अम्बिकापुर/आंबेर दुर्ग/अम्बावती/मोमिनआबाद (1760 में मुगल बादशाह बहादुरशाह प्रथम के अधिकार करने पर) • दुर्ग के प्रवेश द्वार - सूरजपोल (मुख्य प्रवेश द्वार), चाँदपोल, सिंहपोल, गणेशपोल। • दुर्ग के महल - 1. दीवान-ए-आम - मिर्ज़ा राजा जयसिंह द्वारा निर्मित। 2. दीवान-ए-खास (जयमंदिर) - मिर्ज़ा राजा जयसिंह द्वारा निर्मित। शीशे की कलात्मक पच्चीकारी के कारण शीशमहल भी कहलाता है। 3. सुख महल, 4. सुहाग मंदिर, 5. मानसिंह महल। 137 / 236 निम्न में से कौनसा 'धान्वन दुर्ग' का उदाहरण है? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 गागरोन दुर्ग जैसलमेर दुर्ग जालोर दुर्ग भरतपुर दुर्ग 138 / 236 राजस्थान का सबसे अधिक ऊँचा किला निम्नलिखित में से कौन-सा है? पुलिस परीक्षा 13-5-2022 चित्तौड़ कुंभलगढ़ आमेर/अंबर जालोर वीर विनोद के अनुसार इसकी चोटी समुद्रतल से 3568 फीट और नीचे की नाल से 700 फुट ऊँची है जोकि अन्य किलों के मुकाबले सर्वाधिक ऊँचाई पर है। 139 / 236 किस दुर्ग का सबसे ऊँचा भाग 'मीरान साहब की दरगाह' कहलाता है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 रणथंभौर दुर्ग तारागढ़ [अजमेर] तारागढ़ [बूँदी] जूनागढ़ "दुर्ग के भीतर किले के प्रबंध गवर्नर मीर सैय्यद हुसैन की दरगाह (मीरान साहब की दरगाह) भी स्थित है, जिन्होंने 1202 ई. में दुर्ग की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी।" • दुर्ग के भीतर मीरान साहब के घोड़े की मजार भी स्थित है। 140 / 236 भटनेर किला किसने बनवाया था? ग्राम विकास अधिकारी-2021II Gr.-2011 भूपत सिंह बार सिंह जयसिंह-II सूरत सिंह उत्तरी सीमा के प्रहरी' के रूप में विख्यात इस किले का निर्माण भूपत भाटी ने करवाया था। तैमूर ने अपनी आत्मकथा तुज़ुक-ए-तैमुरी में इस किले के बारे में लिखा कि 'मैंने इतना मजबूत व सुरक्षित किला पूरे हिन्दुस्तान में नहीं देखा।' 141 / 236 राजस्थान के किस गढ़ को धारा धारगढ़ के नाम से जाना जाता है? प्रयोगशाला सहायक-2019 चौमूहांगढ़ भटनेर का किला गागरोन का किला रणथम्भौर का किला चौमूहांगढ़/चौमू दुर्ग को धाराधारगढ़ तथा रघुनाथगढ़ के नाम से जानते हैं। इसका निर्माण ठाकुर कर्णसिंह द्वारा करवाया गया। 142 / 236 यदि कोई पर्यटक विशाल पानी के टांके, तोप डालने का कारखाना तथा गुप्त सुरंगे देखना चाहता है तो उसको किस किले में जाना चाहिए? हॉस्पीटल केयर टेकर Ex.-2023CET (10+2)-2023कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) डिप्लोमा-2020 जयगढ़ नाहरगढ़ कुंभलगढ़ आमेर जयगढ़ का किला पानी के टांके, तोप डालने के कारखाने व गुप्त सुरंगों के लिए प्रसिद्ध है। • जयगढ़ में कछवाहा राजवंश का खजाना रहता था। • दुर्ग में एक लघु दुर्ग जयगढ़ी स्थित है, यहाँ सवाई जयसिंह ने अपने भाई विजयसिंह को कैद रखा था। • जयगढ़ किले का प्रारंभिक निर्माण महाराजा मानसिंह द्वारा करवाया गया, बाद में मिर्जा राजा जयसिंह ने इस पर दुर्ग का निर्माण करवाया जिसे जयगढ़ कहा गया। सवाई जयसिंह के काल में इसे वर्तमान स्वरूप दिया गया। 143 / 236 सोनारगढ़ किला कहाँ स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 राजसमंद बूँदी जैसलमेर झालावाड़ 144 / 236 निम्न में से कौनसा किला मरुस्थलीय किले की श्रेणी में आता है? वनरक्षक-2022 जूनागढ़ मेहरानगढ़ गागरोन नाहरगढ़ 145 / 236 चित्तौड़गढ़ दुर्ग के प्रथम द्वार 'पाडन पोल' के पास बने चबूतरे पर निम्न में से किसका स्मारक बना हैं? CET (स्नातक स्तर)-2023 जयमल राठौड़ फत्ता सिसोदिया कल्ला राठौड़ रावत बाघ सिंह चित्तौड़गढ़ किले में सात प्रवेश द्वार हैं- 1. पाडनपोल - किले का प्रथम प्रवेश द्वार। इसके बगल में प्रतापगढ़ के रावत बाघसिंह का स्मारक बना है, जो चित्तौड़ के दूसरे साके (1534 ई.) के समय (गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के आक्रमण के समय) वीरगति को प्राप्त हुए। 2. भैरव पोल, 3. हनुमान पोल, 4. गणेशपोल, 5. रामपोल, 6. लक्ष्मण पोल, 7. जोरला पोल नोट- भैरव पोल व हनुमान पोल के मध्य जयमल और कल्ला राठौड़ की छतरियाँ बनी हैं जो 1567-68 ई. में अकबर के आक्रमण के समय वीरगति को प्राप्त हुए। • रामपोल के सामने मेवाड़ के आमेट ठिकाने फत्ता सिसोदिया का स्मारक बना है। अन्य- • सूरजपोल - किले का प्राचीन पूर्वी प्रवेश द्वार • त्रिपोलिया दरवाजा - दुर्ग में स्थित • उत्तर दिशा में स्थित छोटी खिड़की/छोटा दरवाजा जिसे लाखोटा की बारी कहते हैं। 146 / 236 'औदक' दुर्ग से आपका अभिप्राय क्या है? वनपाल-2022 गिरि दुर्ग धान्वन दुर्ग सैन्य दुर्ग जल दुर्ग 147 / 236 सूफी संत मीठे साहब की दरगाह किस दुर्ग में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 तारागढ़ दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग गागरोनगढ़ (झालावाड़) आमेर दुर्ग 148 / 236 कौनसा दुर्ग 'चिल्ह का टीला' कहलाता है? JEN (सिविल डिप्लोमा)-2020 नाहरगढ़ कुंभलगढ़ जयगढ़ मेहरानगढ़ चिल्ह का टीला (ईगल की पहाड़ी) नाम से जाने वाली पहाड़ी पर मिर्ज़ा राजा जयसिंह द्वारा इस दुर्ग का निर्माण करवाया। सवाई जयसिंह ने इसे परिवर्धित किया। • जयगढ़ में लघु दुर्ग 'विजयगढ़ी' भी है। • विजय गढ़ी के पास 7 मंजिला प्रकाश स्तम्भ है जिसे दिया बुर्ज भी कहा जाता है। 149 / 236 हम्मीर रासो के अनुसार रणथम्भौर किले का प्रारंभिक नाम क्या था? लाइब्रेरियन ग्रेड-तृतीय 19.9.2020 रणकपुर रणथम्भोरो रणपुर रणस्तम्भपुर रणथम्भौर का वास्तविक नाम रन्तःपुर था, अर्थात् 'रण की घाटी में स्थित नगर'। • 'रण' उस पहाड़ी का नाम है जो किले की पहाड़ी से कुछ नीचे है एवं थंभ (स्तम्भ) उसका जिस पर यह किला बना है। इसी से इसका नाम रणस्तम्भपुर हो गया। • इस किले का निर्माण 944 ई. में सपालदक्ष के राजा रणथम्बन देव ने करवाया था। 150 / 236 चित्तौड़गढ़ के विजय स्तम्भ के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए-(i) इसका निर्माण मण्डन की देखरेख में राणा कुम्भा ने करवाया।(ii) यह एक आठ मंजिला ढाँचा है।(iii) विजय स्तम्भ भगवान विष्णु को समर्पित है और इसमें हिन्दू देवमण्डल की प्रचुर प्रतिमाएँ हैं।उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं? RPSC उप समादेष्टा-2020 (i) और (iii) (ii) और (iii) (i) और (ii) (i), (ii) और (iii) विजय स्तम्भ का निर्माण (1440-1448 ई.) महाराणा कुम्भा ने सारंगपुर के युद्ध (1437 ई.) में विजय के उपलक्ष्य में करवाया था। • यह 122 फीट ऊंचा नौ मंजिला इमारत है जिसमें 157 सीढ़ियाँ हैं। • प्रमुख शिल्पी - जैता और उसके पुत्र नापा, पोमा व पूंजा • 1 से 7वीं मंजिल तक विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बनी हैं। इसी कारण इसे गरुड़ ध्वज/विष्णु ध्वज (विष्णु को समर्पित होने के कारण)/मूर्तियों का अजायबघर/भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोष भी कहा जाता है। • प्रवेश द्वार पर - जनार्दन की मूर्ति • पहली मंजिल - अनंत, ब्रह्मा, रुद्र • दूसरी मंजिल - अर्द्धनारीश्वर, हरिहर • तीसरी मंजिल - विरंचि, जयंत, नारायण (इस मंजिल पर अरबी में 9 बार अल्लाह लिखा है) • चौथी मंजिल - त्रिखण्डा, हरिसिद्ध, पार्वती, हिंगलाज, गंगा, यमुना, सरस्वती, गंधर्व, कार्तिकेय व विश्वकर्मा • पांचवी मंजिल - लक्ष्मीनारायण, उमा-महेश्वर, ब्रह्मा-सावित्री • छठी मंजिल - सरस्वती, महालक्ष्मी, महाकाल • सातवीं मंजिल - वाराह नृसिंह, रामचन्द्र, बुद्ध • आठवीं मंजिल - कोई मूर्ति नहीं। • 8वीं मंजिल पर कोई मूर्ति नहीं है। 9वीं मंजिल बिजली गिरने के कारण नष्ट हो गई, जिसे महाराणा स्वरूपसिंह ने पुनः बनवाया। 151 / 236 गागरोन का किला किस प्रकार के दुर्ग का उदाहरण है? वनपाल-2022 जल दुर्ग वन दुर्ग गिरि दुर्ग पारिख दुर्ग 152 / 236 महाराणा कुम्भा द्वारा चित्तौड़गढ़ के कुम्भस्वामी मंदिर का निर्माण किस वर्ष करवाया- Curator-2024 1458 ई. 1448 ई. 1444 ई. 1468 ई. नोट - 1449 ई. में महाराणा कुम्भा ने कुम्भ स्वामी मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया व वहाँ भगवान विष्णु की वराह अवतार की मूर्ति स्थापित करवाई। 153 / 236 कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पकार (वास्तुकार) कौन था? खनिज कार्यदेशक-2025LDC 2018प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग)-12.03.2021 केपचन्दना मण्डन चितवन हेमचन्द्र 154 / 236 राजस्थान में कहाँ अकबर का किला स्थित है? वन रक्षक-2022 आमेर नागौर शाहबाद अजमेर दुर्ग का निर्माण 1570 ई. में अकबर द्वारा गुजरात विजय की स्मृति में करवाया गया था। • यह राजस्थान का एकमात्र दुर्ग है जो पूर्णतः मुस्लिम स्थापत्य शैली में बना है। इस दुर्ग पर कभी कोई आक्रमण नहीं हुआ। अपनी अजमेर यात्रा के दौरान अकबर 1573-79 ई. तक यहीं रुका व हल्दीघाटी युद्ध की रूपरेखा यहीं बनी। • 1616 ई. में सर टॉमस रो की प्रथम मुलाकात जहांगीर से यहीं हुई। • जहांगीर दरवाजा - किले का मुख्य प्रवेश द्वार। • दुर्ग के उपनाम- अकबर का किला/मैगजीन दुर्ग/अजमेर का किला/अकबर का दौलत खाना। 155 / 236 राव बरसिंह ने बूँदी को मेवाड़, मालवा और गुजरात की ओर से संभावित आक्रमणों से सुरक्षा के लिए किस दुर्ग का निर्माण करवाया? कनिष्ठ अनु. (मैकेनिकल)-2025 अचलगढ़ कुंभलगढ़ माण्डलगढ़ तारागढ़ 156 / 236 नाथावतों के इतिहास के अनुसार, बीएड वन में उच्च पर्यन्त शिखर पर बना हुआ वह कौनसा दुर्ग है, जो शिवपिण्ड पर रखे बीलपत्र की तरह दिखाई देता है? पुरातत्वपाल-3.8.2024 रणथंभौर का दुर्ग अजयमेरु का दुर्ग जयगढ़ का दुर्ग सिवाना का दुर्ग 157 / 236 पहियों पर चलने वाली जयबाण तोप, जो दुनिया की सबसे बड़ी तोप मानी जाती है, निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है? Tea. (L-2) (हिंदी)-2023पुलिस परीक्षा-2022 नाहरगढ़ जयगढ़ जूनागढ़ लोहागढ़ जयगढ़ दुर्ग में 1587 ई. में राजा मानसिंह ने एक तोपखाने का निर्माण करवाया। इसको कारखाने में सवाई जयसिंह के समय (1720 ई.) एशिया की सबसे बड़ी तोप जयबाण का निर्माण हुआ। • अन्य तोपे - भैरुँवी, रणचण्डी, बादली, रामबाण, शिवबाण, फतेहगंज, कड़क, बीजली, शेरगंज आदि। 158 / 236 सोजत का किला निम्नलिखित में से किसके द्वारा बनवाया गया था? कृषि पर्यवेक्षक-2024 नागा भट्ट निम्बा वीर नारायण जैसल भाटी 159 / 236 निम्न में से किसने सिवाना के किले का निर्माण करवाया था? II Gr.-2025छात्रावास अधीक्षक-2024पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता)-2024 वीर नारायण ने राजा भोज ने अखैराज ने सातलदेव ने सिवाना दुर्ग का निर्माण 10वीं शताब्दी में परमार शासक वीरनारायण परमार (राजा भोज का पुत्र) ने करवाया था। 160 / 236 जल दुर्ग कहाँ है? SI Ex.-2021II Gr. SST-2010 कालीसिंध और आहू नदियों के संगम पर पिछोला झील गंभीरी नदी पर चम्बल नदी पर 161 / 236 जोधपुर शहर का परकोटा एवं जोधपुर किले के परकोटे का निर्माण किस शासक ने करवाया? जेल वार्डन-2018 राव चूंडा राव मालदेव राम चन्द्रसेन राव जोधा 162 / 236 राजा चित्रांगद ने किस किले का निर्माण करवाया था? RIICO JEN Ex.-2021 आमेर का किला रणथम्भौर का किला मेहरानगढ़ किला चित्तौड़ का किला 163 / 236 चित्तौड़ दुर्ग में स्थित जैन कीर्ति स्तंभ किसको समर्पित है? पटवारी परीक्षा-2013 जैन तीर्थंकर आदिनाथ पार्श्वनाथ महावीर जैन इनमें से कोई नहीं जैन कीर्ति स्तम्भ चित्तौड़ किले में स्थित 7 मंजिला इमारत है, जिसका निर्माण जैन व्यापारी जीजाशाह बघेरवाल ने करवाया था। यह भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है। 164 / 236 आमेर किले का निर्माण ................... से हुआ। खनिज कार्यदेशक-2025 लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर लाल संगमरमर और सफेद बलुआ पत्थर काला संगमरमर और सफेद पत्थर लाल बलुआ पत्थर और काला संगमरमर 165 / 236 'सुवर्णगिरी' राजस्थान के किस दुर्ग को संदर्भित करता है? JEN (यांत्रिकी-विद्युत डिग्री)-2025अध्यापक भर्ती (गणित एवं विज्ञान)-2023हाथकरघा निरीक्षक-2019 आबू जैसलमेर जालोर गागरोन जालोर दुर्ग के उपनाम- जाबालिपुर/कनकंचल दुर्ग/सोनलगढ़। 166 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा महल रणथम्भौर में अवस्थित है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 बादल महल फतेह महल जोगी महल चन्द्र महल किले में स्थित महल व अन्य स्थल - 1. जोगी महल, 2. हम्मीर महल (लाल पत्थर से बना), 3. सुपारी महल (इसमें मंदिर मस्जिद, गिरिजाघर स्थित है), 4. रानी महल, 5. बादल महल, 6. जौहरा-झौँरा महल (अनाज गोदाम), 7. 32 खम्भों की छतरी/हम्मीर की कचहरी (जैत्र सिंह की छतरी/न्याय की छतरी), 8. अधूरा स्वप्न छतरी (महाराणा सांगा की 'हाड़ा रानी कर्मावती ने बनवाना शुरू किया), 9. पीर सदरूद्दीन की दरगाह (अलाउद्दीन खिलजी द्वारा निर्मित), 10. पदमला तालाब व रणिहहड़ जलाशय। 167 / 236 जयगढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 अजमेर चित्तौड़गढ़ जोधपुर जयपुर 168 / 236 किस किले में अर्द्ध साका हुआ? IIGr. Tea. GK-2022 गागरोन चित्तौड़गढ़ जैसलमेर रणथम्भौर जैसलमेर के किले में इतिहास प्रसिद्ध ढाई साके हुये। • प्रथम साका:- 1312-13 ई. अलाउद्दीन खिलजी व मूलराज के मध्य हुए युद्ध के समय • दूसरा साका:- फ़िरोज़शाह तुगलक व रावल दूदा के मध्य युद्ध के समय (लगभग 1331 ई.) • अर्द्ध साका:- कंधार के शासक अमीर अली व राव लूणकरण के मध्य (अर्द्ध साका) (1550 ई.) 169 / 236 अलाउद्दीन खिलजी ने किस दुर्ग को जीतकर उसका नाम खैराबाद रखा? कनिष्ठ अनुदेशक-2022 सिवाना दुर्ग जोधपुर दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग चित्तौड़ दुर्ग 1308 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाना पर आक्रमण किया। • अलाउद्दीन खिलजी का सेनापति - कमालुद्दीन गुर्ग • अलाउद्दीन ने सातलदेव के सेनापति भावला पंवार को दुर्ग का लालच देकर, दुर्ग के भांडेललाव तालाब को दूषित करवा दिया। • सातलदेव की रानी मैणादे के नेतृत्व में जौहर किया गया जो सिवाना का प्रथम साका था। • अलाउद्दीन ने दुर्ग पर विजय के बाद सिवाना का नाम खैराबाद रखा व कमालुद्दीन को दुर्ग का संरक्षक नियुक्त किया। • दूसरा साका - 1582 ई. में मोटा राजा उदयसिंह के आक्रमण के समय कल्ला राठौड़ वीर गति को प्राप्त हुए तथा हाड़ी रानी के नेतृत्व में दुर्ग में स्त्रियों ने जौहर किया। 170 / 236 रानीसर और पदमासर झील किस दुर्ग के लिए जल आपूर्ति के प्रमुख साधन थे? कनिष्ठ अनु. (प्लम्बर)-2025 मेहरानगढ़ अचलगढ़ तारागढ़ (बूँदी) कुम्भलगढ़ रानीसर तालाब - राव जोधा की हाड़ा रानी 'जसमादे' द्वारा 1459 में निर्मित। • पदमसागर झील - राव जोधा ने मेवाड़ के सेठ पदमचन्द शाह से धन प्राप्त कर करवाया। नोट- इन जलाशयों से मेहरानगढ़ किलों को जल आपूर्ति की जाती थी। 171 / 236 निम्न में से किस किले में केवल एक ही मार्ग से प्रवेश किया जा सकता है? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप E)-2025 कुंभलगढ़ किला जूनागढ़ किला चित्तौड़गढ़ किला आमेर किला 172 / 236 पृथ्वीराज की '12 खम्भों की छतरी' निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है? CET [स्नातक स्तर]-8.01.2023 कुंभलगढ़ किला मेहरानगढ़ का किला चित्तौड़गढ़ किला गोगुन्दा किला महाराणा रायमल के पुत्र कुंवर पृथ्वीराज की 12 खम्भों की छतरी (वास्तुकार-बृजपन्ना) कुंभलगढ़ के दुर्ग में स्थित है। 173 / 236 निम्नलिखित में से राजस्थान के किस किले पर कभी बाहरी आक्रमण नहीं हुआ? IIGr. GK-2025 भटनेर किला जूनागढ़ किला गागरोन किला जयगढ़ किला 174 / 236 औरंगजेब द्वारा निर्मित 'बुलंद दरवाजा' अवस्थित है? College Lect. Ex.-2021 अचलगढ़ किले में गागरोन किले में कुम्भलगढ़ किले में जूनागढ़ किले में गागरोन दुर्ग में स्थित इमारतें - • कोटा राज्य के सिक्के डालने की टकसाल, संत नरेश पीपा जी की छतरी, सूफी संत मिद्दे शाह की दरगाह, औरंगजेब द्वारा निर्मित बुलंद दरवाजा, अचलदास खींची व रानियों के महल, मधुसूदन मंदिर, शीतला माता का मंदिर। जालिम कोट - दुर्ग के चारों ओर का परकोटा जिसका निर्माण कोटा रियासत के सेनापति जालिमसिंह ने करवाया था। 175 / 236 राजस्थान के किस किले में इस्लामी संत मलिक शाह का मकबरा स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2020 जालोर के किले में गागरोन के किले में आमेर के किले में रणथम्भौर दुर्ग में 176 / 236 निम्नलिखित में से किस स्थान पर मेहरानगढ़ किला स्थित है? पुलिस परीक्षा-2022RSRTC-2013 आमेर जैसलमेर बीकानेर जोधपुर 177 / 236 चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित कीर्ति स्तम्भ को माना जाता है- जेल प्रहरी-2017 स्तम्भों का स्मारक आदिनाथ का स्मारक हिन्दुओं का स्मारक प्रशस्तियों का स्मारक 178 / 236 मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था? JMRC-2012परिचालक-2012 राव मालदेव चन्द्रसेन राव जोधा राव सीहा 179 / 236 जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग किस पहाड़ी पर अवस्थित है? IIGr. Tea. [संस्कृत शिक्षा]-2023 गंगाईचारी अरावली सोनगिरी चिड़िया टूक 180 / 236 राजस्थान के किस दुर्ग को 'चिड़िया टूक' के नाम से भी जाना जाता है? REET-2021 रणथम्भौर मेहरानगढ़ कुम्भलगढ़ सोनार किला मेहरानगढ़ किले का निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में चिड़ियाटूक पहाड़ी पर करवाया। • इस किले की नींव 13 मई, 1459 ई. को राव जोधा ने करणीमाता से रखवाई • उपनाम- मयूरध्वजगढ़ - (मयूर की आकृति के कारण) • गढ़ चिंतामणि • मिहिरगढ़ • रूड़यार्ड किपलिंग - यह किला देवताओं और परियों द्वारा बनवाया गया है। 181 / 236 किला और उसकी अवस्थिति वाले जिले का निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है? पुलिस कांस्टेबल-2020 कुंभलगढ़-राजसमंद मेहरानगढ़ दुर्ग-जोधपुर जूनागढ़-बूँदी रणथम्भौर-स. माधोपुर 182 / 236 जयगढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है? अन्वेषक परीक्षा-2016 आमेर (जयपुर) कुंभलगढ़ चित्तौड़गढ़ गागरोन 183 / 236 राजस्थान के किलों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नहीं है? JEN (कृषि)-2025 सिवाना किला - बाड़मेर लालगढ़ किला - बीकानेर मेहरानगढ़ किला - जयपुर भैंसरोड़गढ़ किला - चित्तौड़गढ़ 184 / 236 'जैन-विजय स्तंभ' कहाँ पर स्थित है? कृषि अधिकारी-2021 चित्तौड़गढ़ उदयपुर रणकपुर माउण्ट आबू 185 / 236 निम्नलिखित दुर्गों में से किसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है? ACF & FRO-2021 भैंसरोड़गढ़ माण्डलगढ़ गागरोन बूँदी 186 / 236 मेहरानगढ़ किला कहाँ स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 जयपुर अजमेर जोधपुर चित्तौड़गढ़ 187 / 236 शाहजहाँ के बेटे दाराशिकोह का जन्म राजस्थान के किस दुर्ग में हुआ? JEN [यांत्रिकी डिग्री]-2016 तारागढ़ दुर्ग, अजमेर तारागढ़, बूँदी मेहरानगढ़, जोधपुर सिवाना दुर्ग, जालोर तारागढ़ दुर्ग में दाराशिकोह (मुगल शासक शाहजहाँ का पुत्र) का जन्म हुआ, दाराशिकोह ने औरंगजेब के साथ हुए उत्तराधिकार युद्ध (धौलपुर का युद्ध) में पराजित होने के बाद शरण ली थी। नोट- जैसलमेर के शासक लूणकरण की पुत्री व मालदेव राठौड़ की पत्नी उमा दे भटियानी का अधिकांश समय यही बीता, जो इतिहास में रूठी रानी के नाम से प्रसिद्ध है। दुर्ग में ही रूठी रानी की छतरी भी स्थित है। 188 / 236 एक जैसे नौ महल किस किले में बने हुए हैं? JEN (कृषि)-2022स्टेनोग्राफर-2024वनरक्षक-2022 तारागढ़ नाहरगढ़ चित्तौड़गढ़ गागरोन दुर्ग में सवाई माधोसिंह द्वितीय ने अपनी नौ पासवानों के लिए एक जैसे 9 महल [सूरज प्रकाश, खुशहाल प्रकाश, जवाहर प्रकाश, ललित प्रकाश, लक्ष्मी प्रकाश, आनन्द प्रकाश, चन्द्र प्रकाश, रत्न प्रकाश तथा बसंत प्रकाश] का निर्माण करवाया। • दुर्ग की तलहटी में कछवाहों की शाही श्मशान गैटोर की छतरियाँ हैं। पंचायत शैली में बनी ये छतरियाँ सवाई जयसिंह से सवाई माधोसिंह तक के शासकों के है। 189 / 236 किलिकिला, जमजमा एवं नुसरत नामक प्राचीन तोपे किस विख्यात दुर्ग में सुरक्षित रखी हैं? AEN-2025कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन)-2025 चूरू का किला नाहरगढ़ दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग तारागढ़ दुर्ग 190 / 236 9 मंजिला ऐतिहासिक विजय स्तम्भ (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) किससे बना है? पशुपरिचर-2024 लाल बालु पत्थर और सफेद संगमरमर लाल संगमरमर और सफेद बालु पत्थर केवल काला पत्थर केवल लाल पत्थर 191 / 236 वह किला जिसकी आजादी व अस्मिता की रक्षा के लिए वहाँ के ठाकुरों ने गोला बारूद खत्म होने पर दुश्मनों पर चाँदी के गोले दागे थे? RPSC, अध्यापक-2007 चूरू का किला, चूरू चौमू का किला जयगढ़ दुर्ग दीग का किला 192 / 236 किस दुर्ग में प्रसिद्ध तोप किलिकिला मौजूद है? Assistant Research Officer-2020 मेहरानगढ़ अजमेर जयगढ़ आमेर 193 / 236 तारागढ़ का किला (अजमेर) किसके द्वारा बनवाया गया था? संविदा नर्स-2024 राजा विजयपाल अजयराज चौहान राजा मानसिंह महाराजा सवाई जयसिंह 194 / 236 बीकानेर में जूनागढ़ किले का निर्माण किसने करवाया? कनिष्ठ अनुदेशक-2025प्रयोगशाला सहायक-भूगोल-2022 राव बीका राव कल्याणमल रायसिंह राव जैतसिंह बीकानेर दुर्ग का निर्माण रायसिंह द्वारा 30 जनवरी, 1589 से 17 फरवरी, 1594 के मध्य अपने मंत्री करम चन्द की देखरेख में करवाया। दुर्ग का निर्माण मुगल-राजपूत शैली में किया गया। • दयालदास की ख्यात के अनुसार इस दुर्ग की नींव मौजूदा पुराने गढ़ के स्थान पर भरी गई इसी कारण यह जूनागढ़ कहलाया। • पुराने गढ़ की नींव 1485 ई. में राव बीकाजी ने रखी जिसे 'बीकाजी की टेकरी' कहते हैं। 195 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा किला पहले बोरास्खाडा के नाम से जाना जाता था? पुलिस कांस्टेबल-2018 टायगढ़ आम्बेर तारागढ़ सोनागढ़ 196 / 236 यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल रणथंभौर किला राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है? APRO-2022 अलवर सवाई माधोपुर बाड़मेर बारां 197 / 236 निम्नलिखित में से कौनसा चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित नहीं हैं? आर्थिक अन्वेषक-2019 विजय स्तम्भ कीर्ति स्तम्भ कुम्भा महल मोती महल 198 / 236 निम्नलिखित में से किस दुर्ग में सूरज-प्रकाश, खुशहाल-प्रकाश, लक्ष्मी-प्रकाश और बसंत-प्रकाश नामक भवन स्थित हैं? IIGr. GK-2025 बालाकिला नाहरगढ़ जूनागढ़ मेहरानगढ़ 199 / 236 किस दुर्ग का निर्माण परमार राजाओं, धारावर्ष और मुंज ने करवाया? REET (L_I)-2022 रणथम्भौर दुर्ग चित्तौड़गढ़ दुर्ग जालोर दुर्ग बूँदी दुर्ग सुकड़ी नदी के किनारे कनकंचल पहाड़ी पर इस किले का निर्माण प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम द्वारा करवाया गया था। • ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार 10वीं शताब्दी में धारावर्ष परमार द्वारा इस दुर्ग का निर्माण करवाया गया, इसी दुर्ग का जीर्णोद्धार प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने किया। • उपनाम - जाबालिपुर दुर्ग/सुवर्णगिरी/कनकंचल/सोनलगढ़। • दुर्ग में परमारकालीन कीर्ति स्तम्भ, सन्त मलिकशाह की दरगाह, दहियों की पोल, जोगमाया के मंदिर, महाराजा मानसिंह के महल व रानी महल, तोपखाना मस्जिद स्थित है। 200 / 236 मेवाड़ का वह प्रसिद्ध शासक कौन था जिसने अचलगढ़ के किले की मरम्मत करवाई थी? Raj. Police-2024 राणा रतन सिंह महाराणा कुंभा राणा सांगा महाराजा राज सिंह 201 / 236 राजस्थान के कुंभलगढ़ किले को किस वर्ष यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था? राज. पुलिस-14.9.25 2010 2013 2018 2015 202 / 236 राजस्थान के किस किले की दीवार, विश्व की दूसरी सबसे लम्बी सतत् दीवार है? राज. पुलिस-13.9.25 रणथंभौर किला जूनागढ़ किला जयगढ़ किला कुंभलगढ़ किला कुंभलगढ़ दुर्ग के चारों ओर 36 किमी. लम्बी एवं 15 फुट चौड़ी दीवार है जो चीन की दीवार के पश्चात विश्व में दूसरी सबसे लम्बी दीवार है। 203 / 236 सुदर्शनगढ़ का किला निम्नलिखित में से किस दुर्ग का अन्य नाम है? वनरक्षक-2022Librarian Gr. III-2025IIGr. G.K. (संस्कृत शिक्षा)-2024 तारागढ़ दुर्ग [बूँदी] जालोर दुर्ग नाहरगढ़ दुर्ग [जयपुर] जयगढ़ दुर्ग [जयपुर] नाहरगढ़ किले का पहले नाम 'सुदर्शनगढ़' था, परन्तु बाद में नाहरसिंह भौमिया जी के नाम पर इसका नाम नाहरगढ़ रखा गया। • लोकदेव नाहरसिंह भौमिया की छतरी किले में बनी हुई है। 204 / 236 धाराधारगढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है? सांख्यिकी अधिकारी-2024 चौमू (जयपुर) रतनगढ़ (चूरू) अलवर माधोराजपुरा 205 / 236 'उत्तर भड़ किवाड़' विरुद्ध संबंधित था- Curator-2024 तिमनगढ़ किला भटनेर किला जूनागढ़ किला जैसलमेर किला 206 / 236 कीर्ति स्तम्भ की मूर्तिकला के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है? RPSC AEN-2024 स्तम्भ के प्रवेश द्वार पर जनार्दन की मूर्ति उत्कीर्ण है। पाँचवीं मंजिल पर युग्म मूर्तियाँ हैं। सातवीं मंजिल पर बुद्ध की प्रतिमा है। आठवीं मंजिल पर महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली की मूर्तियाँ है। 207 / 236 विशालकाय तारागढ़ किले की जमीनी स्तर से ऊंचाई कितनी है? पुलिस परीक्षा-2022 लगभग 1300 फीट लगभग 1400 फीट लगभग 1500 फीट लगभग 1200 फीट तारागढ़ का किला अजमेर में समुद्र की सतह से 2855 फीट की ऊँचाई पर तथा भूमि की सतह से 1300 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। • बीठली पहाड़ी पर इस दुर्ग का निर्माण 1113 ई. में अजयराज चौहान ने करवाया। बीठली पहाड़ी पर बने होने के कारण इसे गठबीठली भी कहा जाता है। • 15वीं सदी में मेवाड़ के राणा रायमल के ज्येष्ठ पुत्र कुंंवर पृथ्वीराज ने दुर्ग में महल का निर्माण करवा कर अपनी पत्नी ताराबाई के नाम पर इसका नाम तारागढ़ रखा। 208 / 236 सिवाना दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था? कृषि पर्यवेक्षक-2024 वीर नारायण जैसल भाटी नागा भट्ट निम्बा 209 / 236 नाहरगढ़ का किला किसने बनवाया था? संविदा नर्स-2024 राजा मानसिंह राजा विजयपाल महाराजा सवाई जयसिंह अजयराज चौहान 210 / 236 यूनेस्को ने राजस्थान के कितने किलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है? JEN (विद्युत यांत्रिकी)-2022 4 5 6 7 21 जून, 2013 को राजस्थान के छः किलों 1. चित्तौड़गढ़ का किला, 2. कुम्भलगढ़ का किला [राजसमंद], 3. रणथम्भौर दुर्ग [सवाई माधोपुर], 4. आमेर दुर्ग [जयपुर], 5. गागरोन का किला [झालावाड़], 6. जैसलमेर का किला को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। 211 / 236 चूरू दुर्ग का निर्माण 1739 में किसने करवाया? REET सामाजिक विज्ञान-2022 जसवंतसिंह रायसिंह कल्याणमल ठाकुर कुशल सिंह इस किले का निर्माण ठाकुर कुशल सिंह ने 1739 ई. में कराया। 1814 ई. में बीकानेर के राजा सूरतसिंह ने किले को अपने अधिकार में लेने के लिए कुशलसिंह के पुत्र शिवजी सिंह पर आक्रमण किया। शिवजी सिंह का गोला बारूद समाप्त होने पर अपनी आजादी की रक्षा हेतु दुश्मन पर चाँदी के गोले दागे गये। 212 / 236 किले और उनके स्थान का निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है? JEN (Civil) Degree-2021 गागरोन किला - झालावाड़ मेहरानगढ़ - जोधपुर भानगढ़ - अलवर भटनेर किला - बीकानेर 213 / 236 कुम्भलगढ़ दुर्ग किस जिले में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 झालावाड़ जैसलमेर बूँदी राजसमंद 214 / 236 निम्नलिखित में से मारवाड़ का कौनसा दुर्ग 1562 ई. के प्रारम्भ में अकबर के आधिपत्य में चला गया? कृषि अधिकारी-2024 सिवाना भादराजुन मेहरानगढ़ मेड़ता मेड़ता के किले का निर्माण मारवाड़ के मालदेव ने 1558 ई. में करवाया था। • इसे मालकोट दुर्ग भी कहा जाता है। • 1562 ई. में अकबर ने राव चन्द्रसेन को पराजित कर मेड़ता पर अधिकार कर लिया। • इस विजय के बाद अकबर ने जयमल कछवाहा (भारमल का भतीजा) को मेड़ता का गवर्नर बनाया। 215 / 236 कीर्ति स्तंभ राजस्थान के किस किले में स्थित है? पटवारी परीक्षा-2021 चित्तौड़गढ़ जयपुर जोधपुर अजमेर 216 / 236 कौनसा सुमेलित नहीं है? [पर्यटन केन्द्र - स्थितित] IIGr. Tea. Ex.-2023 कपिल सरोवर - कोलायत दौलत बाग - अजमेर लालगढ़ - जैसलमेर गागरोन किला - झालावाड़ 'लालगढ़' दुर्ग बीकानेर में स्थित है। इसे जूनागढ़ भी कहा जाता है। 217 / 236 विजय स्तम्भ' के सम्बन्ध में सही कथन है? 1. यह चित्तौड़ में स्थित है। 2. महाराणा कुम्भा ने इसका निर्माण मालवा-गुजरात के सुल्तान को हराने के उपलक्ष्य में करवाया था। 3. यह नौ मंजिला है। 4. इस स्तम्भ के निर्माण में सूत्रधार जैता का विशेष योगदान था। Research Ana.-2017 केवल 1 केवल 2 2, 3, 4 1, 2, 3 और 4 सही है 218 / 236 निम्न में से किस दुर्ग तक पहुँचने के लिए 84 पहाड़ी रास्ते हैं? Research Asst.-2025 चित्तौड़गढ़ दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग माण्डलगढ़ दुर्ग बयाना दुर्ग 219 / 236 कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रारंभिक संस्थापक कौन था? अध्यापक (हिन्दी) Ex. 28.2.2023 राणा लाखा कुंवर पृथ्वीराज सम्प्रति मान मौर्य सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्र सम्प्रति द्वारा निर्मित दुर्ग के अवशेषों पर महाराणा कुम्भा के समय शिल्पी मण्डन की देखरेख में 1448-1458 ई. में कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण हुआ। 220 / 236 बयाना का किला निम्नलिखित में से किसके द्वारा बनवाया गया था? संविदा नर्स-2024 महाराजा सवाई जयसिंह अजयराज चौहान राजा मानसिंह राजा विजयपाल 221 / 236 बसंतगढ़ नामक किले का निर्माण करवाया था? ग्रेड-II शिक्षक-2017 राणा कुम्भा ने राणा प्रताप तेजसिंह बीसलदेव बसंतगढ़ दुर्ग पिंडवाड़ा (सिरोही) के निकट स्थित है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने गुजरात के मुस्लिम शासकों के आक्रमण को रोकने हेतु करवाया था। 222 / 236 12वीं सदी में बीजलदेव ने राजस्थान के कौन से किले का निर्माण करवाया था? 4th Gr. Ex.-2025कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर)-2025 गागरोन मेहरानगढ़ जैसलमेर का किला चित्तौड़गढ़ का किला 223 / 236 फतेह प्रकाश महल का निर्माण निम्नलिखित में से किस किले में करवाया गया? पुलिस कांस्टेबल-2020 चित्तौड़गढ़ का किला मेहरानगढ़ का किला जैसलमेर का किला नाहरगढ़ का किला चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित फतहप्रकाश महल का निर्माण महाराणा फतहसिंह ने करवाया था, वर्तमान में इसे म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया है। • चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित अन्य महल- कुंभा के महल (कुंभा द्वारा निर्मित), कंवरपदा के महल (सांगा ने मीरा के लिए निर्मित करवाये), रानी पद्मिनी का महल, रतनसिंह पैलेस (रतनसिंह द्वितीय द्वारा निर्मित), गोरा-बादल महल, नौ कोठा मकान/नवलखां भंडार (बनवीर द्वारा निर्मित), जयमल हवेली, भामाशाह हवेली, आल्हा काबरा की हवेली, राव रणमल की हवेली। 224 / 236 किस किले के बारे में हसन निजामी ने लिखा 'वह ऐसा किला है जिसका दरवाजा कोई आक्रमणकारी नहीं खोल सका'? CET (10+2)-2023यांत्रिकी डिग्री-2016 सिवाना का किला जैसलमेर का किला जालोर का किला शेरगढ़ का किला 225 / 236 किस किले में किशोरी महल, महल खास, कोठी खास, जवाहर बुर्ज और फतेह बुर्ज स्थित है? कनिष्ठ अनुदेशक-2025CET (स्नातक)-2024 जयगढ़ किला जूनागढ़ किला लौहगढ़ किला जालोर किला 226 / 236 निम्न में से कौनसा 'ऐरण दुर्ग' का उदाहरण है? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 गागरोन दुर्ग जैसलमेर दुर्ग जालोर दुर्ग भरतपुर दुर्ग 227 / 236 निम्न में से कौनसा 'पारिख दुर्ग' का उदाहरण है? कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल)-2025 गागरोन दुर्ग जैसलमेर दुर्ग जालोर दुर्ग भरतपुर दुर्ग 228 / 236 तारागढ़ किला (बूँदी वाला) किस जिले में स्थित है? पुलिस कांस्टेबल-2018 बूँदी झालावाड़ जैसलमेर राजसमंद 229 / 236 राजस्थान में स्थित "विजय स्तम्भ" का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया? पशुपरिचर-2024Librarian Gr. III-2025 बप्पा रावल महमूद खिलजी राजराज चोल राणा कुम्भा 230 / 236 स्थान, स्थापत्य और उपयोगिता के आधार पर किस प्रकार के दुर्ग, जल से घिरे हुए हैं? EO/RO Ex.-2023JEN (विद्युत डिप्लोमा)-2025 गिरि दुर्ग औदक दुर्ग ऐरण दुर्ग सैन्य दुर्ग जो दुर्ग चारों ओर से पानी से घिरा होता है, उसे औदक दुर्ग या जल दुर्ग कहते हैं। 231 / 236 कौनसा सुमेलित नहीं है? द्वितीय श्रेणी शिक्षक (Spl. Edu.)-2018 मेहरानगढ़ (किल्ला) - जोधपुर जूनागढ़ (किला) - बीकानेर लोहागढ़ (किला) - जैसलमेर रणथम्भौर (किला) - सवाई माधोपुर 232 / 236 अबुल फजल ने किस दुर्ग के बारे में लिखा कि 'यह इतनी ऊँचाई पर स्थित है कि नीचे से ऊपर की ओर देखने पर सर से पगड़ी नीचे गिर जाती है? IIGr. Tea. (A)-2018पटवार-2011 चित्तौड़गढ़ कुंभलगढ़ मेहरानगढ़ रणथम्भौर 233 / 236 भटनेर का दुर्ग किस जिले में स्थित है? Raj. Police-2024II Gr.-2011 हनुमानगढ़ जयपुर जैसलमेर श्रीगंगानगर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित यह किला बीकानेर के राजा सूरत सिंह द्वारा जीत लिया गया था। इसे 'हनुमानगढ़' के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि जिस दिन यह जीता उस दिन हनुमान जी का वार (मंगलवार) था। 234 / 236 चित्तौड़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया? BSTC-2024संगणक-2024कृषि अधिकारी-2013 चित्रांग मौर्य बप्पा रावल कुम्भा रतनसिंह यह दुर्ग दिल्ली से मालवा एवं गुजरात जाने वाले मार्ग पर गम्भीरी और बेड़च नदियों के संगम स्थल के समीप मेसा पठार पर स्थित है। • वीर विनोद [श्यामलाल दास रचित] के अनुसार इसका निर्माण मौर्य राजा चित्रांगद ने करवाया व अपने नाम पर इसका नाम चित्रकोट रखा। • 734 ई. में बप्पा रावल ने मौर्य वंश के अंतिम शासक मानमोरी को पराजित कर चित्तौड़ पर अधिकार किया। 235 / 236 जहांगीर और सर टॉमस रो की सन् 1616 में प्रथम व्यापारिक मुलाकात राजस्थान के किस किले में हुई थी? JEN विद्युत-डिप्लोमा-2022 अलवर मांडलगढ़ अकबर का किला [अजमेर] जयगढ़ [आमेर] 10 जनवरी 1616 ई. को इंग्लैण्ड के सम्राट जेम्स प्रथम का राजदूत सर टॉमस रो व्यापारिक अनुमति के लिए जहांगीर से इसी किले में मिला। 236 / 236 यह किला वास्तुकला का एक अनूठा उदाहरण है, जिसे जगह-जगह बिखरे चट्टानों के टुकड़ों से बनाया गया था। यह ................... है। JEN (यांत्रिकी-डिप्लोमा)-2025 लक्ष्मणगढ़ किला मेहरानगढ़ किला नवलगढ़ किला गागरोन किला अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%