राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख दुर्ग, टेस्ट-3 September 10, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख दुर्ग, टेस्ट-3 1 / 34 किस दुर्ग में प्रसिद्ध तोप किलिकिला मौजूद है? Assistant Research Officer-2020 मेहरानगढ़ अजमेर जयगढ़ आमेर 2 / 34 सब ही गढ़्रां सिरोमणि अति ही ऊँचो जाणु।अनड़ पहाड़ा ऊपरि, जबरो गढ़ जोधाणु।।यह उक्ति किस किले के बारे में प्रसिद्ध है? High Court LDC-2023 रणथम्भौर का किला लोहागढ़ का किला मेहरानगढ़ का किला भटೈನर का किला 3 / 34 राजस्थान के किलों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नहीं है? JEN (कृषि)-2025 सिवाना किला - बाड़मेर लालगढ़ किला - बीकानेर मेहरानगढ़ किला - जयपुर भैंसरोड़गढ़ किला - चित्तौड़गढ़ 4 / 34 राजस्थान के कुंभलगढ़ किले को किस वर्ष यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था? राज. पुलिस-14.9.25 2010 2013 2018 2015 5 / 34 मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था? JMRC-2012परिचालक-2012 राव मालदेव चन्द्रसेन राव जोधा राव सीहा 6 / 34 किलिकिला, जमजमा एवं नुसरत नामक प्राचीन तोपे किस विख्यात दुर्ग में सुरक्षित रखी हैं? AEN-2025कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन)-2025 चूरू का किला नाहरगढ़ दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग तारागढ़ दुर्ग 7 / 34 राजस्थान के किस दुर्ग को 'चिड़िया टूक' के नाम से भी जाना जाता है? REET-2021 रणथम्भौर मेहरानगढ़ कुम्भलगढ़ सोनार किला मेहरानगढ़ किले का निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में चिड़ियाटूक पहाड़ी पर करवाया। • इस किले की नींव 13 मई, 1459 ई. को राव जोधा ने करणीमाता से रखवाई • उपनाम- मयूरध्वजगढ़ - (मयूर की आकृति के कारण) • गढ़ चिंतामणि • मिहिरगढ़ • रूड़यार्ड किपलिंग - यह किला देवताओं और परियों द्वारा बनवाया गया है। 8 / 34 अलाउद्दीन खिलजी ने किस दुर्ग को जीतकर उसका नाम खैराबाद रखा? कनिष्ठ अनुदेशक-2022 सिवाना दुर्ग जोधपुर दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग चित्तौड़ दुर्ग 1308 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाना पर आक्रमण किया। • अलाउद्दीन खिलजी का सेनापति - कमालुद्दीन गुर्ग • अलाउद्दीन ने सातलदेव के सेनापति भावला पंवार को दुर्ग का लालच देकर, दुर्ग के भांडेललाव तालाब को दूषित करवा दिया। • सातलदेव की रानी मैणादे के नेतृत्व में जौहर किया गया जो सिवाना का प्रथम साका था। • अलाउद्दीन ने दुर्ग पर विजय के बाद सिवाना का नाम खैराबाद रखा व कमालुद्दीन को दुर्ग का संरक्षक नियुक्त किया। • दूसरा साका - 1582 ई. में मोटा राजा उदयसिंह के आक्रमण के समय कल्ला राठौड़ वीर गति को प्राप्त हुए तथा हाड़ी रानी के नेतृत्व में दुर्ग में स्त्रियों ने जौहर किया। 9 / 34 जोधपुर किले में 'पुस्तक प्रकाश' पुस्तकालय की स्थापना किसने की? पटवार परीक्षा-2016 जसवंत सिंह अजीत सिंह मानसिंह तख्त सिंह 10 / 34 मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मंदिर की स्थापना किसने की थी? CET-2023 राव कल्याणमल राव जोधा महाराज अजीत सिंह दुर्गादास राठौड़ दुर्ग में स्थित प्रमुख मंदिर/मस्त्यद - 1. चामुण्डा माता का मंदिर - राव जोधा द्वारा निर्मित 2. नागणेची माता का मंदिर (मारवाड़ के राठौड़ों की कुल देवी) - राव जोधा द्वारा निर्मित 3. आनन्द धनजी का मंदिर 4. मुरली मनोहर मंदिर 5. सूरी मस्जिद - शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित, 1544 ई. में जोधपुर किले पर अधिकार कर लेने पर। 6. भूरे खाँ की मजार 11 / 34 रानीसर और पदमासर झील किस दुर्ग के लिए जल आपूर्ति के प्रमुख साधन थे? कनिष्ठ अनु. (प्लम्बर)-2025 मेहरानगढ़ अचलगढ़ तारागढ़ (बूँदी) कुम्भलगढ़ रानीसर तालाब - राव जोधा की हाड़ा रानी 'जसमादे' द्वारा 1459 में निर्मित। • पदमसागर झील - राव जोधा ने मेवाड़ के सेठ पदमचन्द शाह से धन प्राप्त कर करवाया। नोट- इन जलाशयों से मेहरानगढ़ किलों को जल आपूर्ति की जाती थी। 12 / 34 झालीबाब बावड़ी और मामादेव कुण्ड किस दुर्ग में स्थित है? CET (10+2) Ex. 5.2.2023 गागरोन कुंभलगढ़ तारागढ़ [बूँदी] चित्तौड़गढ़ कुंभलगढ़ दुर्ग में मामादेव कुण्ड व झाली बाव बावड़ी स्थित है। मामादेव कुण्ड के पास 1468 ई. में कुंभा के पुत्र उदा ने महाराणा कुंभा की हत्या कर दी। • कुंभलगढ़ किले के जल स्रोत- 1. झाली बाव बावड़ी 2. मामादेव का कुंड 13 / 34 निम्नलिखित में से कौन सा किला चौहान द्वारा बनवाया गया माना जाता है और जिस पर दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी द्वारा कब्जा कर लिया गया था? पुलिस परीक्षा 15-5-2022 आमेर का दुर्ग रणथंभौर का किला चित्तौड़गढ़ किला मेहरानगढ़ किला 14 / 34 "गुब्बारे", "नसरत", "नागपली", "गजक" नाम है? Librarian Gr. (III)-2022पटवारी परीक्षा-2016 जोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम मेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम मारवाड़ ठिकानों के वस्त्रों के नाम मेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करों के नाम मेहरानगढ़ दुर्ग में लम्बी दूरी तक मार करने वाली अनेक प्राचीन तोपे हैं, जिनमें शंभुबाण, किलकिला, गजनी खान, जमजमा, कड़क बिजली, बिच्छू बाण, बगस वाहन, नुसरत, गुब्बार, धूड़धाणीद, नागपली, गज़क, मीरक चंग आदि तोपे अधिक प्रसिद्ध है। 15 / 34 जोधपुर शहर का परकोटा एवं जोधपुर किले के परकोटे का निर्माण किस शासक ने करवाया? जेल वार्डन-2018 राव चूंडा राव मालदेव राम चन्द्रसेन राव जोधा 16 / 34 त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर कहाँ स्थित है? PTI-2022 रणथम्भौर दुर्ग कुम्भलगढ़ दुर्ग अचलगढ़ दुर्ग जयगढ़ दुर्ग त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्भौर दुर्ग में स्थित है, यहाँ गणेश के केवल मुख की पूजा होती है, एकमात्र गणेश मंदिर जिनके तीन आंखें है। • अन्य- दुर्ग में पीर सदरूद्दीन की दरगाह स्थित है (निर्माणकर्ता-अलाउद्दीन खिलजी) 17 / 34 राणा कुम्भा की हत्या हुई? हैडमास्टर 11.10.2021 कुंभलगढ़ नागदा चित्तौड़गढ़ अचलगढ़ 18 / 34 राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा किला राठौड़ राजपूत राजा राव जोधा द्वारा [1458 ई.] बनवाया गया था? पुलिस परीक्षा-2022 मेहरानगढ़ आमेर जयगढ़ कुम्भलगढ़ मेहरानगढ़ किले का निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में चिड़ियाटूक पहाड़ी पर करवाया। • इस किले की नींव 13 मई, 1459 ई. को राव जोधा ने करणीमाता से रखवाई • उपनाम- मयूरध्वजगढ़ - (मयूर की आकृति के कारण) • गढ़ चिंतामणि • मिहिरगढ़ • रूड़यार्ड किपलिंग - यह किला देवताओं और परियों द्वारा बनवाया गया है। 19 / 34 अकबर ने अपनी 1570 की नागौर यात्रा के समय जोधपुर दुर्ग किसको सुपुर्द किया था? II Gr. Sanskrit-2010 रायसिंह, बीकानेर राव जोधा, जोधपुर राव गंगा, बीकानेर राव लूणकरण, बीकानेर बीकानेर के रायसिंह ने अपने पिता राव कल्याणमल एवं भाई पृथ्वीराज राठौड़ के साथ 1570 ई. अकबर के नागौर दरबार में मुगलों की अधीनता स्वीकार की। उसने अकबर के गुजरात एवं कंधार अभियान में अपनी वीरता दिखलाई। 1572 ई. में अकबर ने रायसिंह को जोधपुर का प्रशासक नियुक्त किया, जो लगभग 10 वर्षों तक इस पद पर रहा। रायसिंह 1574 ई. में बीकानेर का शासक बना। 20 / 34 हम्मीर रासो के अनुसार रणथम्भौर किले का प्रारंभिक नाम क्या था? लाइब्रेरियन ग्रेड-तृतीय 19.9.2020 रणकपुर रणथम्भोरो रणपुर रणस्तम्भपुर रणथम्भौर का वास्तविक नाम रन्तःपुर था, अर्थात् 'रण की घाटी में स्थित नगर'। • 'रण' उस पहाड़ी का नाम है जो किले की पहाड़ी से कुछ नीचे है एवं थंभ (स्तम्भ) उसका जिस पर यह किला बना है। इसी से इसका नाम रणस्तम्भपुर हो गया। • इस किले का निर्माण 944 ई. में सपालदक्ष के राजा रणथम्बन देव ने करवाया था। 21 / 34 निम्न में से किस दुर्ग तक पहुँचने के लिए 84 पहाड़ी रास्ते हैं? Research Asst.-2025 चित्तौड़गढ़ दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग माण्डलगढ़ दुर्ग बयाना दुर्ग 22 / 34 रणथम्भौर के दुर्ग का पतन कब हुआ? पटवार परीक्षा 2011 11 जुलाई, 1311 ई. 11 जुलाई, 1306 ई. 11 जुलाई, 1305 ई. 11 जुलाई 1301 ई. हम्मीर ने अलाउद्दीन खिलजी के विद्रोही मंगोल सेनापति मीर मुहम्मद को अपने यहाँ शरण दी, जिसके फलस्वरूप अलाउद्दीन ने रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण किया, युद्ध में अलाउद्दीन का सेनापति नुसरत खां मारा गया, लेकिन हम्मीर के सेनापतियों रतिपाल और रणमल के विश्वासघात से हम्मीर की पराजय हुई और 11 जुलाई, 1301 को हम्मीर की रानी रंगदेवी व पुत्री देवल दे ने पद्ममला तालाब में जल जौहर किया। 23 / 34 निम्नलिखित में से कौनसा महल रणथम्भौर में अवस्थित है? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 बादल महल फतेह महल जोगी महल चन्द्र महल किले में स्थित महल व अन्य स्थल - 1. जोगी महल, 2. हम्मीर महल (लाल पत्थर से बना), 3. सुपारी महल (इसमें मंदिर मस्जिद, गिरिजाघर स्थित है), 4. रानी महल, 5. बादल महल, 6. जौहरा-झौँरा महल (अनाज गोदाम), 7. 32 खम्भों की छतरी/हम्मीर की कचहरी (जैत्र सिंह की छतरी/न्याय की छतरी), 8. अधूरा स्वप्न छतरी (महाराणा सांगा की 'हाड़ा रानी कर्मावती ने बनवाना शुरू किया), 9. पीर सदरूद्दीन की दरगाह (अलाउद्दीन खिलजी द्वारा निर्मित), 10. पदमला तालाब व रणिहहड़ जलाशय। 24 / 34 नाथावतों के इतिहास के अनुसार, बीएड वन में उच्च पर्यन्त शिखर पर बना हुआ वह कौनसा दुर्ग है, जो शिवपिण्ड पर रखे बीलपत्र की तरह दिखाई देता है? पुरातत्वपाल-3.8.2024 रणथंभौर का दुर्ग अजयमेरु का दुर्ग जयगढ़ का दुर्ग सिवाना का दुर्ग 25 / 34 किस दुर्ग का प्रवेश द्वार 'नौलखा दरवाजा' के नाम से जाना जाता है? LSA-2018IIGr. Tea.-2014 चित्तौड़ सिवाना जालोर रणथम्भौर नीलकंठ दरवाजा - रणथम्भौर दुर्ग का मुख्य प्रवेश द्वार, दरवाजे पर लिखे एक लेख के अनुसार इस किले का जीर्णोद्धार जयपुर के महाराजा जगतसिंह ने करवाया। • दुर्ग के अन्य प्रवेश द्वार - हाथी पोल, गणेश पोल, सूरजपोल, त्रिपोलिया दरवाजा (अंधेरी दरवाजा) 26 / 34 मयूराकृति होने के कारण राजस्थान के किस गढ़ को मयूरध्वज गढ़ कहा जाता है? Rese. Scholar-2024 कुम्भलगढ़ अचलगढ़ मेहरानगढ़ अजयमेरुगढ़ 27 / 34 वह प्रसिद्ध राजपूत राजा कौन था जिसने राजस्थान में सर्वाधिक दुर्गों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण करवाया? III Gr. Tea. 2013II Gr. Hindi-2010 महाराणा कुम्भा महाराणा साँगा महाराणा उदयसिंह महाराणा मोकल महाराणा कुम्भा ने 32 दुर्गों का निर्माण करवाया था, जिनमें बसंतीगढ़ दुर्ग (सिरोही), मचान दुर्ग, अचलगढ़ (आबू) एवं कुम्भलगढ़ दुर्ग प्रमुख है। 28 / 34 जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग किस पहाड़ी पर अवस्थित है? IIGr. Tea. [संस्कृत शिक्षा]-2023 गंगाईचारी अरावली सोनगिरी चिड़िया टूक 29 / 34 राजस्थान में चामुण्डा देवी मंदिर कहाँ स्थित है, जहाँ 2008 में भगदड़ की घटना हुई? 4th Gr. Ex.-2025 आमेर किला मेहरानगढ़ किला जूनागढ़ किला नाहरगढ़ किला 30 / 34 किस प्रसिद्ध दुर्ग की सुदृढ़ नैसर्गिक सुरक्षा-व्यवस्था से प्रभावित होकर अबुल फजल ने लिखा कि 'अन्य सब दुर्ग नग्न हैं, जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है? L.D.C.-11.8.2024SI Ex. 14-09-2021RPSC प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग 12.03.2021)पशुपरिचर-2024सहायक कृषि अधिकारी 2019 रणथम्भौर चित्तौड़गढ़ मेहरानगढ़ आमेर रणथम्भौर दुर्ग का निर्माण 8वीं शताब्दी में चौहान शासकों द्वारा करवाया गया। रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण- • जलालाद्दीन खिलजी - 1291-92 ई. में दो बार आक्रमण किया लेकिन जीतने में असफल रहा। नाकाम रहने पर कहा "मैं ऐसे कई किलों को भी मुसलमान के एक बाल के बराबर नहीं मानता"। • अलाउद्दीन खिलजी - 11 जुलाई, 1301 में रणथम्भौर पर विजय प्राप्त की। 31 / 34 चोखेलाव महल राजस्थान के किस किले में स्थित है? IIGr. Tea. GK [विशेष शिक्षा]-2018 जोधपुर दुर्ग बीकानेर दुर्ग जैसलमेर दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग मेहरानगढ़ दुर्ग के भीतर चोखेलाव महल, मोती महल (महाराजा सुरसिंह द्वारा निर्मित), फतेह महल (महाराजा अजीतसिंह द्वारा निर्मित), फूल महल (महाराजा अभय सिंह द्वारा निर्मित), सिंगार महल (महाराजा बख्तावरसिंह द्वारा निर्मित), तख्त विलास, सिणगार चौकी (तख्तसिंह द्वारा निर्मित), पुस्तक प्रकाश पुस्तकालय (1805 ई. में महाराजा मानसिंह द्वारा निर्मित), रानीसर एवं पद्म सागर तालाब आदि दर्शनीय है। 32 / 34 निम्नलिखित में से किस स्थान पर मेहरानगढ़ किला स्थित है? पुलिस परीक्षा-2022RSRTC-2013 आमेर जैसलमेर बीकानेर जोधपुर 33 / 34 जयपुर और बीकानेर की सेनाओं पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में महाराजा मानसिंह द्वारा निर्मित जयपोल [विजय द्वार] किस किले में स्थित है? RIICO Programmer-2021 मेहरानगढ़ किला लाल किला दिल्ली का पुराना किला कुंभलगढ़ का किला मेहरानगढ़ में स्थित द्वार- • जयपोल - 1808 ई. मानसिंह राठौड़ द्वारा जयपुर व बीकानेर की संयुक्त सेना को पराजित करने के उपलक्ष्य में। • फतेहपोल - महाराजा अजीत सिंह द्वारा जोधपुर से मुगल ख़ालसा (आधिपत्य) उठा लिये जाने के उपलक्ष्य में। • लोहापोल - राव मालदेव द्वारा निर्मित इस द्वार पर 81 वीरांगनाओं के हथेलियों के निशान जो 1843 में मानसिंह के समय सती हुई थीं। • अन्य द्वार - सूरजपोल, इमरत पोल, कागरा पोल, ध्रुव पोल 34 / 34 'तिरियां तेल, हम्मीर हट, चढ़ै न दूजी बार' किस दुर्ग के शासक से संबंधित है- पुलिस परीक्षा-2014, 2012 रणथम्भौर मेहरानगढ़ चित्तौड़गढ़ आमेर हम्मीर के दरबारी कवि जोजादित्य ने हम्मीर की स्तुति में कहा है - "सिंह-सुवन, सत्पुरुष वचन, कदली फलै एक बार। तिरिया-तेल, हम्मीर हट, चढ़ै न दूजी बार।।" • उल्लेखनीय है कि हम्मीर देव चौहान अपनी शरणागत वत्सलता एवं छटी प्रवृत्ति के कारण इतिहास में विख्यात है। अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%