राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख दुर्ग, टेस्ट-2 September 10, 2026 राजस्थान की कला एवं संस्कृति: प्रमुख दुर्ग, टेस्ट-2 1 / 34 राजा चित्रांगद ने किस किले का निर्माण करवाया था? RIICO JEN Ex.-2021 आमेर का किला रणथम्भौर का किला मेहरानगढ़ किला चित्तौड़ का किला 2 / 34 9 मंजिला ऐतिहासिक विजय स्तम्भ (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) किससे बना है? पशुपरिचर-2024 लाल बालु पत्थर और सफेद संगमरमर लाल संगमरमर और सफेद बालु पत्थर केवल काला पत्थर केवल लाल पत्थर 3 / 34 संकटकाल में कौनसा दुर्ग मेवाड़ के राजपरिवार का आश्रय स्थल रहा? IIGr. Tea. (GK)-21.12.2011 कुंभलगढ़ मचान अचलगढ़ बसंती कुंभलगढ़ का दुर्ग मारवाड़ - मेवाड़ की सीमा पर स्थित होने के कारण इसे मेवाड़-मारवाड़ का सीमा प्रहरी भी कहा जाता है। • राणा सांगा को मृत्यु के बाद पन्नाधाय कुंवर उदयसिंह को बनवीर से बचाकर कुंभलगढ़ लाई, जहाँ उदयसिंह का लालन-पालन हुआ। • 1567 ई. उदयसिंह का राज्याभिषेक हुआ। • गोगुंदा में राज्याभिषेक बाद महाराणा प्रताप ने कुंभलगढ़ से मेवाड़ का शासन प्रारम्भ किया, महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के युद्ध की योजना को अंतिम रूप इसी दुर्ग से दिया था और युद्ध के बाद कुंभलगढ़ को अपना निवास बनाया। • 1578 ई अकबर के सेनापति शाहबाज ने कुंभलगढ़ पर विजय प्राप्त की लेकिन महाराणा प्रताप ने इसे पुनः प्राप्त किया। 4 / 34 निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित नहीं है? प्रयोगशाला सहा (गृह विज्ञान)-2022 चामुण्डा मंदिर सातवीश देवरी समिद्धेश्वर मंदिर तुलजा भवानी मंदिर 5 / 34 राजस्थान में स्थित "विजय स्तम्भ" का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया? पशुपरिचर-2024Librarian Gr. III-2025 बप्पा रावल महमूद खिलजी राजराज चोल राणा कुम्भा 6 / 34 राजस्थान के किस किले की दीवार, विश्व की दूसरी सबसे लम्बी सतत् दीवार है? राज. पुलिस-13.9.25 रणथंभौर किला जूनागढ़ किला जयगढ़ किला कुंभलगढ़ किला कुंभलगढ़ दुर्ग के चारों ओर 36 किमी. लम्बी एवं 15 फुट चौड़ी दीवार है जो चीन की दीवार के पश्चात विश्व में दूसरी सबसे लम्बी दीवार है। 7 / 34 चित्तौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौनसा एक जैन मंदिर है? RAS Pre.-2018 कुम्भलगढ़ मंदिर सातवीश देवरी समिद्धेश्वर मंदिर तुलजा भवानी मंदिर 1. सतबीश देवरी - 11वीं सदी में निर्मित जैन मंदिर, जिसमें बनी 27 देवरियों में जैन धर्म के तीर्थंकरों की मूर्तियाँ स्थापित है। 8 / 34 राजस्थान के नीचे के शहरों में से एक प्रसिद्ध बादल महल [क्लाउड पैलेस] कहाँ स्थित है? RIICO Ex. 5.12.2021 जालोर चूरू जोधपुर कुंभलगढ़ बादल महल का निर्माण महाराणा फतहसिंह ने करवाया था। • अन्य महल - कटारगढ़, कुम्भा के महल, झालीरानी का मालिया, पन्नाधाय का महल। 9 / 34 विजय स्तम्भ पर किसकी मूर्ति बनी हुई है? पटवार-2011 विष्णु की शिव की कृष्ण जी की इनमें से कोई नहीं 10 / 34 कौनसा किला जौहर स्थल के लिए प्रसिद्ध है? पटवार-2012हथकरघा निरीक्षक-2019 चित्तौड़गढ़ जैसलमेर नागौर चूरू चित्तौड़गढ़ में तीन प्रसिद्ध साके हुए- (i) 1303 ई. में राणा रतन सिंह के समय रानी पद्मिनी द्वारा [अलाउद्दीन के आक्रमण के समय] (ii) 1534 ई. में रानी कर्मावती द्वारा, गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के आक्रमण के समय (iii) 1568 ई. में अकबर के चित्तौड़गढ़ आक्रमण के समय 11 / 34 चित्तौड़गढ़ स्थित 'विजय स्तम्भ' पर पहला स्मारक डाक टिकट कब जारी किया गया? CET-2023 1974 1949 1986 1956 15 अगस्त, 1949 विजय स्तम्भ पर डाक टिकट जारी किया गया, विज स्तम्भ राजस्थान की प्रथम इमारत है जिस पर डाक टिकट जारी किया गया था। • नोट- 21 जून, 2013 को चित्तौड़गढ़ दुर्ग को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया, 2018 ई. में इस पर 12 रुपये का डाक टिकट जारी हुआ। 12 / 34 गोरा बादल महल और नवलखा बुर्ज कहाँ पर स्थित हैं? कनिष्ठ अनुदेशक परीक्षा-2019 चित्तौड़गढ़ कुम्भलगढ़ जालोर दुर्ग रणथम्भौर दुर्ग 13 / 34 कुंभलगढ़ की दीवार की लंबाई कितनी है? JEN (Civil) Ex. 12-09-2021Police Ex. 2011 30 km 47 km 44 km 36 km 14 / 34 किस किले में सबसे ऊँचे भाग का प्रयोग राजप्रासाद, सबसे नीचे भाग को जलाशयों और समतल भाग को खेती के लिए सुरक्षित रखा गया? स्कूल व्याख्याता (ग्रुप A)-2025 जैसलमेर का किला नागौर का किला गागरोन का किला कुंभलगढ़ का किला 15 / 34 कुम्भा द्वारा निर्मित कीर्ति-स्तम्भ कितनी मंजिलों का है? एग्रीकल्चर ऑफिसर-2013 7 मंजिल 9 मंजिल 5 मंजिल 8 मंजिल 16 / 34 'कटारगढ़' ——— दुर्ग का हिस्सा है? PTI Ex. 2018B.Ed 2014 चित्तौड़गढ़ गागरोन कुंभलगढ़ अचलगढ़ कुंभलगढ़ दुर्ग के ऊपरी छोर पर एक लघु दुर्ग 'कटारगढ़' है, जो कुम्भा का निवास था। इसे 'मेवाड़ की आँख' कहते हैं। कटारगढ़ के पास स्थित जूूनी कचहरी में महाराणा प्रताप का जन्म (9 मई, 1540 ई.) हुआ। 17 / 34 चित्तौड़गढ़ दुर्ग के प्रथम द्वार 'पाडन पोल' के पास बने चबूतरे पर निम्न में से किसका स्मारक बना हैं? CET (स्नातक स्तर)-2023 जयमल राठौड़ फत्ता सिसोदिया कल्ला राठौड़ रावत बाघ सिंह चित्तौड़गढ़ किले में सात प्रवेश द्वार हैं- 1. पाडनपोल - किले का प्रथम प्रवेश द्वार। इसके बगल में प्रतापगढ़ के रावत बाघसिंह का स्मारक बना है, जो चित्तौड़ के दूसरे साके (1534 ई.) के समय (गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के आक्रमण के समय) वीरगति को प्राप्त हुए। 2. भैरव पोल, 3. हनुमान पोल, 4. गणेशपोल, 5. रामपोल, 6. लक्ष्मण पोल, 7. जोरला पोल नोट- भैरव पोल व हनुमान पोल के मध्य जयमल और कल्ला राठौड़ की छतरियाँ बनी हैं जो 1567-68 ई. में अकबर के आक्रमण के समय वीरगति को प्राप्त हुए। • रामपोल के सामने मेवाड़ के आमेट ठिकाने फत्ता सिसोदिया का स्मारक बना है। अन्य- • सूरजपोल - किले का प्राचीन पूर्वी प्रवेश द्वार • त्रिपोलिया दरवाजा - दुर्ग में स्थित • उत्तर दिशा में स्थित छोटी खिड़की/छोटा दरवाजा जिसे लाखोटा की बारी कहते हैं। 18 / 34 चित्तौड़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया? BSTC-2024संगणक-2024कृषि अधिकारी-2013 चित्रांग मौर्य बप्पा रावल कुम्भा रतनसिंह यह दुर्ग दिल्ली से मालवा एवं गुजरात जाने वाले मार्ग पर गम्भीरी और बेड़च नदियों के संगम स्थल के समीप मेसा पठार पर स्थित है। • वीर विनोद [श्यामलाल दास रचित] के अनुसार इसका निर्माण मौर्य राजा चित्रांगद ने करवाया व अपने नाम पर इसका नाम चित्रकोट रखा। • 734 ई. में बप्पा रावल ने मौर्य वंश के अंतिम शासक मानमोरी को पराजित कर चित्तौड़ पर अधिकार किया। 19 / 34 कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रारंभिक संस्थापक कौन था? अध्यापक (हिन्दी) Ex. 28.2.2023 राणा लाखा कुंवर पृथ्वीराज सम्प्रति मान मौर्य सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्र सम्प्रति द्वारा निर्मित दुर्ग के अवशेषों पर महाराणा कुम्भा के समय शिल्पी मण्डन की देखरेख में 1448-1458 ई. में कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण हुआ। 20 / 34 चित्तौड़गढ़ के विजय स्तम्भ के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए-(i) इसका निर्माण मण्डन की देखरेख में राणा कुम्भा ने करवाया।(ii) यह एक आठ मंजिला ढाँचा है।(iii) विजय स्तम्भ भगवान विष्णु को समर्पित है और इसमें हिन्दू देवमण्डल की प्रचुर प्रतिमाएँ हैं।उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं? RPSC उप समादेष्टा-2020 (i) और (iii) (ii) और (iii) (i) और (ii) (i), (ii) और (iii) विजय स्तम्भ का निर्माण (1440-1448 ई.) महाराणा कुम्भा ने सारंगपुर के युद्ध (1437 ई.) में विजय के उपलक्ष्य में करवाया था। • यह 122 फीट ऊंचा नौ मंजिला इमारत है जिसमें 157 सीढ़ियाँ हैं। • प्रमुख शिल्पी - जैता और उसके पुत्र नापा, पोमा व पूंजा • 1 से 7वीं मंजिल तक विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बनी हैं। इसी कारण इसे गरुड़ ध्वज/विष्णु ध्वज (विष्णु को समर्पित होने के कारण)/मूर्तियों का अजायबघर/भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोष भी कहा जाता है। • प्रवेश द्वार पर - जनार्दन की मूर्ति • पहली मंजिल - अनंत, ब्रह्मा, रुद्र • दूसरी मंजिल - अर्द्धनारीश्वर, हरिहर • तीसरी मंजिल - विरंचि, जयंत, नारायण (इस मंजिल पर अरबी में 9 बार अल्लाह लिखा है) • चौथी मंजिल - त्रिखण्डा, हरिसिद्ध, पार्वती, हिंगलाज, गंगा, यमुना, सरस्वती, गंधर्व, कार्तिकेय व विश्वकर्मा • पांचवी मंजिल - लक्ष्मीनारायण, उमा-महेश्वर, ब्रह्मा-सावित्री • छठी मंजिल - सरस्वती, महालक्ष्मी, महाकाल • सातवीं मंजिल - वाराह नृसिंह, रामचन्द्र, बुद्ध • आठवीं मंजिल - कोई मूर्ति नहीं। • 8वीं मंजिल पर कोई मूर्ति नहीं है। 9वीं मंजिल बिजली गिरने के कारण नष्ट हो गई, जिसे महाराणा स्वरूपसिंह ने पुनः बनवाया। 21 / 34 चित्तौड़गढ़ किला अवस्थित हैं? JEN (सिविल कृषि डिग्री)-2025पशु चिकित्सक परीक्षा-2020 मेसा पठार पर भोराट पठार पर गोरम पठार पर बीजासण पठार पर 22 / 34 पृथ्वीराज की '12 खम्भों की छतरी' निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है? CET [स्नातक स्तर]-8.01.2023 कुंभलगढ़ किला मेहरानगढ़ का किला चित्तौड़गढ़ किला गोगुन्दा किला महाराणा रायमल के पुत्र कुंवर पृथ्वीराज की 12 खम्भों की छतरी (वास्तुकार-बृजपन्ना) कुंभलगढ़ के दुर्ग में स्थित है। 23 / 34 निम्न में से मेवाड़ के किस शासक ने चित्तौड़गढ़ किले की मरम्मत करायी थी? सहा. कृषि अधिकारी-2022 महाराणा अमरसिंह महाराणा कर्णसिंह महाराणा जगतसिंह महाराणा तख्तसिंह 1615 ई. मुगल मेवाड़ संधि के तहत जहांगीर ने चित्तौड़गढ़ का किला महाराणा अमरसिंह प्रथम को सौंप दिया, संधि की शर्तों के अनुसार किले की मरम्मत नहीं करवाई जा सकती थी लेकिन महाराणा जगतसिंह प्रथम ने दुर्ग की मरम्मत करवाई जिसे कालान्तर में महाराणा राजसिंह द्वारा भी जारी रखा गया। 24 / 34 राजस्थान का वह कौनसा किला है जिसे मुगल या अंग्रेज कभी नहीं जीत पाये? राज. पुलिस-14.9.25 रणथम्भौर कुंभलगढ़ जैसलमेर चित्तौड़गढ़ 25 / 34 विजय स्तम्भ' के सम्बन्ध में सही कथन है? 1. यह चित्तौड़ में स्थित है। 2. महाराणा कुम्भा ने इसका निर्माण मालवा-गुजरात के सुल्तान को हराने के उपलक्ष्य में करवाया था। 3. यह नौ मंजिला है। 4. इस स्तम्भ के निर्माण में सूत्रधार जैता का विशेष योगदान था। Research Ana.-2017 केवल 1 केवल 2 2, 3, 4 1, 2, 3 और 4 सही है 26 / 34 अकबर ने चित्तौड़गढ़ के किले पर कब अधिकार किया? कनिष्ठ अनुदेशक-2019 25 फरवरी, 1568 ई. 28 फरवरी, 1572 ई. 6 जून, 1575 ई. 15 जनवरी, 1576 ई. महाराणा उदयसिंह के शासनकाल में 23 अक्टूबर, 1567 ई. को अकबर द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण किया गया। उदयसिंह किले की रक्षा का भार जयमल और फत्ता को सौंपकर जंगलों में चला गया। जयमल व फत्ता के नेतृत्व में वीरों ने केसरिया किया और फत्ता की पत्नी फूलकंवर के नेतृत्व में वीरांगनाओं ने जौहर किया। यह चित्तौड़ का तीसरा साका कहलाता है। अकबर ने 25 फरवरी, 1568 ई. को चित्तौड़गढ़ किले पर अधिकार कर लिया। 27 / 34 अबुल फजल ने किस दुर्ग के बारे में लिखा कि 'यह इतनी ऊँचाई पर स्थित है कि नीचे से ऊपर की ओर देखने पर सर से पगड़ी नीचे गिर जाती है? IIGr. Tea. (A)-2018पटवार-2011 चित्तौड़गढ़ कुंभलगढ़ मेहरानगढ़ रणथम्भौर 28 / 34 राजस्थान का सबसे अधिक ऊँचा किला निम्नलिखित में से कौन-सा है? पुलिस परीक्षा 13-5-2022 चित्तौड़ कुंभलगढ़ आमेर/अंबर जालोर वीर विनोद के अनुसार इसकी चोटी समुद्रतल से 3568 फीट और नीचे की नाल से 700 फुट ऊँची है जोकि अन्य किलों के मुकाबले सर्वाधिक ऊँचाई पर है। 29 / 34 विजय स्तम्भ व कीर्ति स्तम्भ किस किले में स्थित है? Asst. Pro (History)-2024 चित्तौड़गढ़ कुम्भलगढ़ रणथम्भौर चूरू 30 / 34 निम्नलिखित में से कौनसा चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित नहीं हैं? आर्थिक अन्वेषक-2019 विजय स्तम्भ कीर्ति स्तम्भ कुम्भा महल मोती महल 31 / 34 चित्तौड़ दुर्ग में स्थित जैन कीर्ति स्तंभ किसको समर्पित है? पटवारी परीक्षा-2013 जैन तीर्थंकर आदिनाथ पार्श्वनाथ महावीर जैन इनमें से कोई नहीं जैन कीर्ति स्तम्भ चित्तौड़ किले में स्थित 7 मंजिला इमारत है, जिसका निर्माण जैन व्यापारी जीजाशाह बघेरवाल ने करवाया था। यह भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है। 32 / 34 कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पकार (वास्तुकार) कौन था? खनिज कार्यदेशक-2025LDC 2018प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग)-12.03.2021 केपचन्दना मण्डन चितवन हेमचन्द्र 33 / 34 फतेह प्रकाश महल का निर्माण निम्नलिखित में से किस किले में करवाया गया? पुलिस कांस्टेबल-2020 चित्तौड़गढ़ का किला मेहरानगढ़ का किला जैसलमेर का किला नाहरगढ़ का किला चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित फतहप्रकाश महल का निर्माण महाराणा फतहसिंह ने करवाया था, वर्तमान में इसे म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया है। • चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित अन्य महल- कुंभा के महल (कुंभा द्वारा निर्मित), कंवरपदा के महल (सांगा ने मीरा के लिए निर्मित करवाये), रानी पद्मिनी का महल, रतनसिंह पैलेस (रतनसिंह द्वितीय द्वारा निर्मित), गोरा-बादल महल, नौ कोठा मकान/नवलखां भंडार (बनवीर द्वारा निर्मित), जयमल हवेली, भामाशाह हवेली, आल्हा काबरा की हवेली, राव रणमल की हवेली। 34 / 34 चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित कीर्ति स्तम्भ को माना जाता है- जेल प्रहरी-2017 स्तम्भों का स्मारक आदिनाथ का स्मारक हिन्दुओं का स्मारक प्रशस्तियों का स्मारक अगर लीडरबोर्ड (रिजल्ट) में आपका नाम चाहते हैं, तो निम्न जानकारी फिल कर सकते हैं। आपका केवल नाम सार्वजनिक होगा, ई-मेल और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेगा। आप हर बार एक ही नाम और ईमेल का प्रयोग करें, ताकि हर बार अंक आपके स्कोरबोर्ड में ही काउंट हो। Your score isThe average score is 0% 0%